एक्सप्लोरर

आपके घर पर भी तो नहीं हैं मिलावटी मसाले? जानें कैसे कर सकते हैं पहचान

Adulteration In Spices:घर के मसालों में अगर मिलावट है तो आप वह पता कर सकते हैं. इन तरीकों का इस्तेमाल करके आप घर में रखे हुए धनिया, लाल मिर्च और हल्दी पाउडर जैसे मसालों में मिलावट का पता कर सकते हैं. 

Adulteration In Spices: घरों में बनाने वाले व्यंजन हो या बाहर होटल में या किसी रेस्टोरेंट में बना हुआ लजीज खाना हो. सभी खानों में स्वाद उन में डाले जाने वाले मसालों की वजह से होता है. लेकिन अब  खाने की बाकी चीजों की तरह ही मसालों में भी मिलावट आने लगी है.

बाहर आप जो खाना खाते हैं उस खाने के मसालों में कितनी मिलावट है यह आप पता नहीं लगा पाएंगे. लेकिन घर के मसालों में अगर मिलावट है तो आप वह पता कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं आप किस तरह घर में रखे हुए मसालों में मिलावट का पता कर सकते हैं. 

हल्दी पाउडर में मिलावट ऐसे जांचे

हल्दी पाउडर खाने के टेस्ट को और बढ़ा देता है. लेकिन अगर इसमें मिलावट होगी तो शायद आपके खाने में उतना टेस्ट न आए. आप घर में अपने हल्दी पाउडर में मिलावट को चेक कर सकते हैं. आपको सबसे पहले इसमें थोड़ा हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिलाना है. इसके बाद अगर आपकी हल्दी का रंग पीले से गुलाबी बेगानी या फिर नीला हो जाता है तो समझिए कि हल्दी में मिलावट की गई है.  हल्दी में मेटानिल येलो नाम का आर्टिफिशियल रंग मिलाने पर हल्दी का रंग इस प्रकार बदल जाता है. 

इसके अलावा आप चाहें तो एक और तरीके से हल्दी में मिलावट का पता कर सकते हैं. आप हल्दी को पानी में डालिए. जैसे ही आप हल्दी को पानी में डालेंगे और अगर पानी का रंग धीमे-धीमे पीला होने लगता है और यह नीचे की ओर जाने लगती है तो समझिए हल्दी में मिलावट नहीं है. लेकिन अगर आप जैसे ही पानी में हल्दी डालते हैं और पीला रंग निकलने लगता है और हल्दी पानी में पूर तरह घुल जाती है. तो फिर समझिए आपकी हल्दी में मिलावट है. 

धनिया पाउडर में मिलावट ऐसे पता करें

धनिये की महक खाने को लजीज बना देती है. लेकिन अब धनिया पाउडर में भी काफी मिलावट आने लगी है.  धनिये में मिलावट का पता करने के लिए सबसे पहले आप इसे सूंघकर देखें. अगर धनिये में कोई महक नहीं आए तो समझ लीजिए इसमें 100% मिलावट है. लोग धनिया की क्वांटिटी बढ़ाने के लिए इसमें आटे की भूसी और कृत्रिम घास मिलाते हैं. 

आप एक और तरीके से धनिया पाउडर में मिलावट का पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक गिलास पानी लेना है और उसमें एक चम्मच धनिया पाउडर डाल देना है. और आधे घंटे के लिए छोड़ देना है. अगर धनिया ऊपर तैरता हुआ दिखाई देता है तो समझ लीजिए इसमें मिलावट की गई है और अगर धनिया ग्लास की सतह में पहुंच जाता है तो समझ लीजिए यह शुद्ध है. 

लाल मिर्च में भी होती है मिलावट

खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए लाल मिर्च का भी इस्तेमाल होता है. लाल मिर्च में भी बेचने वाले काफी मिलावट करते हैं. लाल मिर्च की शुद्धता जचने के लिए आप एक चम्मच लाल मिर्च को एक गिलास पानी में डालें. अगर मिर्च पानी पर तैरती है तो समझिए यह असली है. लेकिन अगर यह डूब जाती है पानी के भीतर. तो फिर समझिए मिर्च में मिलावट है और इसमें लाल पाउडर मिलाया गया है.  

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड में एक साथ क्या-क्या करेक्शन कर सकते हैं आप? जानें कितनी लगेगी फीस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां-बाप को 3000 पेंशन मिलती है तो भी मिलेगा मेडिकल का पैसा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
मां-बाप को 3000 पेंशन मिलती है तो भी मिलेगा मेडिकल का पैसा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
दिल्ली-मुंबई रूट पर 160 की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें, कोटा में 596 किमी ट्रैक अपग्रेड
दिल्ली-मुंबई रूट पर 160 की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें, कोटा में 596 किमी ट्रैक अपग्रेड
लोक अदालत: एक दिन में चालान के कितने टोकन होंगे डाउनलोड? क्या है टाइमिंग
लोक अदालत: एक दिन में चालान के कितने टोकन होंगे डाउनलोड? क्या है टाइमिंग
2 लाख ट्रैफिक चालान होंगे माफ, 6 दिन बाद दिल्ली की इन 7 जगहों पर लगेगी लोक अदालत
2 लाख ट्रैफिक चालान होंगे माफ, 6 दिन बाद दिल्ली की इन 7 जगहों पर लगेगी लोक अदालत

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget