एक्सप्लोरर

Electricity Bill: गर्मी से पहले शुरू हो गई है बिजली बिल की टेंशन? ऐसे बचेंगे आपके पैसे

Electricity Bill: लोग आमतौर पर छोटी-छोटी बातों का खयाल नहीं रखते हैं, जिससे उनकी बिजली की खपत ज्यादा होती है और हजारों रुपये का बिल आता है. आप कुछ चीजों का ध्यान रखकर बिल कम कर सकते हैं.

Electricity Bill: गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही बिजली के बिल की टेंशन सताने लगती है, कई लोग इसके डर से एसी भी कुछ ही घंटे चलाते हैं और इसी तरह के जुगाड़ करते रहते हैं. गर्मियों में बिजली की खपत सबसे ज्यादा होती है, क्योंकि इस दौरान पूरे घर में पंखे, ऐसी और कूलर चलते रहते हैं. साथ ही फ्रिज का टेंपरेचर भी हाई होता है, ऐसे में मीटर पर लोड लगातार बढ़ता रहता है और बिजली का बिल कई गुना ज्यादा हो जाता है. कई लोगों का बिल गर्मियों में पांच से 10 हजार रुपये के बीच आता है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे आप अपने बिजली बिल को कम कर सकते हैं. 

कैसे होती है बिजली की खपत?
सबसे पहले तो आपको ये पता होना चाहिए कि कौन सी चीज से कितने यूनिट बिजली खर्च होती है. अगर आप एक हजार वाट के किसी इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंस को लगातार एक घंटे तक इस्तेमाल करते हैं तो इसमें एक यूनिट बिजली खर्च होती है. एसी आमतौर पर दो हजार वाट तक के होते हैं, ऐसे में अगर आप पांच घंटे एसी चलाते हैं तो आपकी 10 यूनिट तक बिजली खर्च होती है. इसी तरह आप बाकी चीजों का हिसाब भी लगा सकते हैं. 

तुरंत करें ये काम
अब आपको बताते हैं कि आप कैसे अपना बिजली का बिल कम कर सकते हैं. अगर आपके घर में कोई भी ऐसा बल्ब लगा है जो एलईडी नहीं है तो इसे तुरंत बदल दें. क्योंकि एलईडी कम वाट के होते हैं और बिजली की खपत काफी कम होती है. अगर आपका फ्रिज या फिर कूलर पुराना है तो भी आपका बिल बढ़ सकता है, ऐसे में नई चीजों का इस्तेमाल करें. कई लोग फ्रिज को पूरी तरह से भरकर रखते हैं, इससे भी बिजली की खपत ज्यादा हो सकती है.

इन बातों का भी रखें खयाल
कई लोग टीवी का रिमोट दबाकर सो जाते हैं, ऐसे में टीवी तो बंद हो जाती है, लेकिन बिजली की सप्लाई पूरी तरह नहीं रुकती है. इसीलिए टीवी का स्विच भी बंद करें. जो चीज लंबे समय से बंद हो, उसकी पहले सर्विसिंग करवा लें उसके बाद ही इसे इस्तेमाल करें. कई लोग स्विच बोर्ड के साथ एक लाल रंग का इंडिकेटर भी लगा देते हैं, जिससे बिजली की खपत होती है. ऐसे में इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें. 

अगर एसी चलाकर सोते हैं तो उसके साथ हल्का पंखा भी चला दें, इससे कमरा तेजी से ठंडा होता है. एसी को चलाते हुए ध्यान रखें कि जितनी गर्मी हो उसी हिसाब से टेंपरेचर रखें. यानी अगर ज्यादा गर्मी नहीं है तो रूम टेंपरेचर पर ही एसी रखें. एसी को 24 पर चलाना ही काफी अच्छा होता है. 

ये भी पढ़ें - Railway Rules: किसी दूसरे के टिकट पर यात्रा कर सकते हैं आप? जानें क्या है रेलवे का नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में सालों से इस्तेमाल कर रहे हैं ये सामान? इन 6 घरेलू चीजों की एक्सपायरी डेट जानकर रह जाएंगे हैरान
घर में सालों से इस्तेमाल कर रहे हैं ये सामान? इन 6 घरेलू चीजों की एक्सपायरी डेट जानकर रह जाएंगे हैरान
PF News: 10 साल की नौकरी के बाद एक्टिव होता है ये सरकारी नियम, मिलते हैं ये फायदे
PF News: 10 साल की नौकरी के बाद एक्टिव होता है ये सरकारी नियम, मिलते हैं ये फायदे
LPG News: 6 महीने में बनेंगे 10 किलो वाले 1.4 लाख गैस सिलेंडर, इनमें क्या है खास, आपको कैसे मिलेगी राहत?
6 महीने में बनेंगे 10 किलो वाले 1.4 लाख गैस सिलेंडर, इनमें क्या है खास, आपको कैसे मिलेगी राहत?
सिर्फ 100 रुपये रोज की बचत से बनेंगे लखपति, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेगा बड़ा फायदा
सिर्फ 100 रुपये रोज की बचत से बनेंगे लखपति, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेगा बड़ा फायदा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget