एक्सप्लोरर

Railway Rules: किसी दूसरे के टिकट पर यात्रा कर सकते हैं आप? जानें क्या है रेलवे का नियम

Railway Rules: ट्रेन का टिकट अगर आपके नाम से है तो आप इसे ट्रांसफर करवा सकते हैं, इसका प्रोसेस काफी आसान है. हालांकि आपको रेलवे के नियमों के बारे में जानकारी होनी जरूरी है.

Railway Ticket Transfer Rules: ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या हर साल बढ़ रही है, लाखों लोग रोजान एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ट्रेन का सहारा लेते हैं. खासतौर पर त्योहारों के मौके पर ट्रेन में टिकटों की मारामारी होती है. ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी होते हैं, जिनमें एक सवाल ये भी है कि क्या किसी दूसरे के टिकट पर कोई और यात्रा कर सकते है या नहीं... आज हम आपको अपनी IRCTC रूल्स वाली खास सीरीज में इस सवाल का जवाब देंगे. 

दरअसल तमाम तरह की यात्राओं के लिए रेलवे की तरफ से नियम बनाए गए हैं. ठीक ऐसा ही नियम दूसरे के टिकट पर यात्रा करने को लेकर भी है. आप दूसरे के कंफर्म टिकट पर आसानी से सफर कर सकते हैं, लेकिन इससे पहले आपको इन नियमों के बारे में जानकारी होनी जरूरी है. 

सिर्फ इन लोगों को ट्रांसफर होता है टिकट
रेलवे के नियमों के मुताबिक कंफर्म टिकट पर यात्रा सिर्फ माता-पिता, भाई-बहन, बेटा-बेटी या फिर पति-पत्नी कर सकते हैं. यानी अपने परिवार को ही आप अपने टिकट पर यात्रा करवा सकते हैं. किसी और के टिकट पर ट्रेन की यात्रा मुमकिन नहीं है. आपका कोई दोस्त भी आपकी टिकट पर यात्रा नहीं कर सकता है, सिर्फ परिवार के लोगों को ही टिकट ट्रांसफर हो सकती है.

कैसे ट्रांसफर होता है टिकट?
ट्रेन का टिकट ट्रांसफर करने का प्रोसेस भी काफी आसान है. इसके लिए आपको कंफर्म टिकट की एक कॉपी लेकर रिजर्वेशन काउंटर पर जाना होता है. जिसके नाम से आपको टिकट ट्रांसफर करनी है, उसका भी पहचान पत्र यहां लगता है. आपको बताना होगा कि जिसे आप टिकट ट्रांसफर कर रहे हैं उसके साथ आपका क्या रिश्ता है. आपको अपना भी एक पहचान पत्र देना होता है. जांच के बाद आपका टिकट आपके परिवार के सदस्य को ट्रांसफर कर दिया जाता है. इस बात का जरूर खयाल रखें कि आप ट्रेन छूटने के 24 घंटे पहले टिकट ट्रांसफर के लिए आवेदन कर लें.

ये भी पढ़ें - Satellite Based Toll: भारत में जल्द खत्म हो जाएंगे टोल प्लाजा, जानें सैटेलाइट बेस्ड टोल के क्या-क्या हैं फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्यूमर के कारण रद्द करनी पड़ी फ्लाइट, नहीं मिला रिफंड, अब मिलेगा 3 लाख का मुआवजा
ट्यूमर के कारण रद्द करनी पड़ी फ्लाइट, नहीं मिला रिफंड, अब मिलेगा 3 लाख का मुआवजा
EPFO 3.0 के रोलआउट में देरी, कैब चालकों और डिलीवरी बॉयज की उम्मीदों को झटका
EPFO 3.0 के रोलआउट में देरी, कैब चालकों और डिलीवरी बॉयज की उम्मीदों को झटका
बिजली बिल में गड़बड़ी पर क्या करें? शिकायत का सही तरीका यहां से करें नोट
बिजली बिल में गड़बड़ी पर क्या करें? शिकायत का सही तरीका यहां से करें नोट
अगर 20000 है वेतन तो कितना मिलेगा पर्सनल लोन? जानें कितनी सैलरी पर कितना कर्ज मिल सकता है
अगर 20000 है वेतन तो कितना मिलेगा पर्सनल लोन? जानें कितनी सैलरी पर कितना कर्ज मिल सकता है

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget