एक्सप्लोरर

कितने दिन में बन जाता है तत्काल पासपोर्ट? जानें कितनी देनी होती है फीस

Tatkal Passport: तत्काल पासपोर्ट उन लोगों को जारी किया जाता है, जिन्हें किसी कारण से जल्दी किसी दूसरे देश जाना होता है. इसके लिए फीस भी एक्सट्रा देनी होती है.

Tatkal Passport: दुनिया की सैर करने की इच्छा हर किसी की होती है, कई लोग अपनी इस इच्छा को पूरा भी करते हैं और कई देशों की यात्रा करते हैं. विदेश यात्रा के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज पासपोर्ट होता है, बिना इसके आप कई देशों की यात्रा नहीं कर सकते हैं. इसी पासपोर्ट को बनाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है. पुलिस वेरिफिकेशन से लेकर तमाम तरह की चीजें होने के बाद ही आपको पासपोर्ट मिल पाता है. कई बार वेरिफिकेशन कैंसिल भी हो जाता है. ऐसे में अगर आपको जल्दी पासपोर्ट बनाना है तो आप क्या कर सकते हैं?

भारत से बाहर जाने वाले सभी भारतीय नागरिकों को एक वैध पासपोर्ट की जरूरत होती है. पासपोर्ट अधिनियम 1967 के अंतर्गत भारत सरकार कई तरह के पासपोर्ट जारी करती है. जिनमें सामान्य पासपोर्ट, राजनयिक पासपोर्ट, सरकारी पासपोर्ट, और आपातकालीन पासपोर्ट बनाया जाता है. 

पुलिस जांच की नहीं होती जरूरत
अगर आपको किसी कारण से कुछ ही दिनों में पासपोर्ट की जरूरत है तो तत्काल पासपोर्ट सेवा के तहत आप जल्दी पासपोर्ट बनवा सकते हैं. इसके तहत पासपोर्ट जारी करने का अंतिम अधिकार पासपोर्ट कार्यालय के पास होता है. आमतौर पर ऐसे पासपोर्ट में पुलिस जांच की जरूरत नहीं होती है. ऐसे में आवेदन देने के एक दिन में ही पासपोर्ट जारी किया जा सकता है. वहीं अगर पुलिस वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ती है तो तीन से चार दिन में पासपोर्ट मिल जाता है. 

कैसे कर सकते हैं आवेदन?
हालांकि आपको ऐसे ही तत्काल पासपोर्ट नहीं मिल सकता है, इसके लिए आपको बताना होगा कि आपको कौन सी इमरजेंसी में ये पासपोर्ट चाहिए. यानी अगर आपको पढ़ाई, इलाज और किसी खेल में हिस्सा लेने के लिए किसी दूसरे देश जाना है तो ऐसी स्थिति में आप तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं. आप पासपोर्ट ऑफिस जाकर या फिर ऑनलाइन भी तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको 3500 रुपये का चार्ज देना होगा. आम पासपोर्ट के लिए 1500 से दो हजार रुपये तक लगते हैं. 

ये भी पढ़ें - Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना का फायदा किन लोगों को नहीं मिलता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एसी, फ्रिज और कूलर चलाने का ये तरीका जान लेंगे तो कम आएगा बिजली बिल, जान लें काम की बात
एसी, फ्रिज और कूलर चलाने का ये तरीका जान लेंगे तो कम आएगा बिजली बिल, जान लें काम की बात
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जान लें अपने अधिकार? हर भारतीय महिला के लिए हैं जरूरी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जान लें अपने अधिकार? हर भारतीय महिला के लिए हैं जरूरी
आपके पास वाले हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज होता है या नहीं? ऐसे करें चेक
आपके पास वाले हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज होता है या नहीं? ऐसे करें चेक
बीपीएल परिवारों को मुफ्त सोलर पैनल देगी सरकार, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
बीपीएल परिवारों को मुफ्त सोलर पैनल देगी सरकार, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

वीडियोज

Iran US-Israel War: Midnight Attack! ईरान ने दागीं 5 बैलिस्टिक मिसाइलें | War Latest Update
US Israel Iran War: इजरायल में बजे हमले वाले सायरन, मची अफरा-तफरी | Breaking | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान की राजधानी में भीषण बमबारी | War Update
Lebanon में युद्ध की आग, दुनिया की नजरें टिकीं | Iran-Israel War | America | Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बारूदी गंध..भीषण हुई जंग | Khamenei Death | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
Friday Box Office: नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' की हालत खराब, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' ने तोड़ा दम, जानें-फ्राइडे कलेक्शन
शादी के 24 घंटे के भीतर मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर, एक दिन पहले भी खेला था क्रिकेट; देखें वीडियो 
शादी के 24 घंटे के भीतर मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर, एक दिन पहले भी खेला था क्रिकेट
UP News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स

Embed widget