एक्सप्लोरर

कटरा से दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें क्या होगी टाइमिंग और कहां मिलेगा टिकट

SMVD-New Delhi Train: आज श्री माता वैष्णो देवी कटरा से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी.कहां मिलेगा इसके लिए टिकट. चलिए बताते है इस ट्रेन से जुड़ी पूरी जानकारी. 

SMVD-New Delhi Train: कश्मीर में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है. जिसमें इंडियन नेवी के जवान समेत 26 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. पिछले कुछ सालों में जम्मू कश्मीर में हुआ यह सबसे बड़ा आतंकवादी हमला है. यह हमला जम्मू कश्मीर घूमने गए पर्यटकों के ऊपर किया गया है. अब जम्मू-कश्मीर में मौजूद सभी पर्यटक अपना घूमने का प्लान कैंसिल करके वापस अपने-अपने घर लौट रहे हैं.

लेकिन लोगों के लिए वापसी आसान नहीं है. फ्लाइट्स के किराए तीन गुना से भी ज्यादा बढ़ चुके हैं. इसी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. आज श्री माता वैष्णो देवी कटरा से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. चलिए बताते है इस ट्रेन से जुड़ी पूरी जानकारी. 

आज श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलेगी स्पेशल ट्रेन

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय रेलवे ने वहां फंसे सैलानियों को वापस लाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान कर दिया है. बता दें भारतीय रेलवे की ओर से आज यानी 23 अप्रैल की रात श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन वन वे ट्रेन होगी. इस ट्रेन में 7 जनरल कोच तो वहीं 8 स्लीपर कोच, 2 थर्ड एसी और 1 थर्ड एसी इकोनामी कोच के साथ 2 लगेज कम ब्रेक वैन कोच भी रहेंगे.

 

यह भी पढ़ें: रोज 8 घंटे एसी चलाने पर कितनी बिजली होती है खर्च? ये है आपके बिजली बिल का हिसाब

रात में इतने बजे चलेगी

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन नंबर 04612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रात 9 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन 9 बजकर 48 मिनट पर शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. तो वहीं जम्मू तवी रात 11 बजे पहुंचेगी. इसके बाद रात 12 बजकर 50 मिनट पर ट्रेन पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. उसके बाद जालंधर कैंट, कुरुक्षेत्र होते हुए सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. बता दें यह स्पेशल ट्रेन सिर्फ आज के लिए ही चलाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: कश्मीर से दिल्ली आने की नहीं मिल रही है फ्लाइट? इन तरीकों से भी घर पहुंच सकते हैं आप

कहां मिलेगा इसके लिए टिकट?

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए यात्री उधमपुर रेलवे स्टेशन और जम्मू रेलवे स्टेशन से ले सकेंगे. बता दें इस ट्रेन में बुकिंग करने के लिए यात्रियों को ऑनलाइन बुकिंग का भी ऑप्शन मिलेगा आईआरसीटीसी की ऐप या फिर वेबसाइट पर जाकर के भी इस ट्रेन की बुकिंग की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें: यूपी के अलावा किन राज्यों में मिलता है बेटी की शादी के लिए पैसा, जान लीजिए योजना के नाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

57 साल की महिला को सीनियर सिटीजन माना जाए या नहीं? हाई कोर्ट पहुंचा मामला
57 साल की महिला को सीनियर सिटीजन माना जाए या नहीं? हाई कोर्ट पहुंचा मामला
Train Ticket: रेल टिकट पर बढ़ेगा चार्ज? UPI से बुकिंग 51% के पार
Train Ticket: रेल टिकट पर बढ़ेगा चार्ज? UPI से बुकिंग 51% के पार
डॉक्यूमेंट खोने पर नहीं होगी परेशानी, LDR की मदद से दर्ज करें शिकायत
डॉक्यूमेंट खोने पर नहीं होगी परेशानी, LDR की मदद से दर्ज करें शिकायत
100 लड़कियां दिखाने का था वादा, 51 में निपटाया, मैट्रिमोनियल साइट के खिलाफ कोर्ट पहुंचा शख्स
100 लड़कियां दिखाने का था वादा, 51 में निपटाया, मैट्रिमोनियल साइट के खिलाफ कोर्ट पहुंचा शख्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget