एक्सप्लोरर

Ration Card: एक साल से नहीं लिया राशन तो निरस्त हो जाएगा राशन कार्ड, सरकार ने दिया निर्देश 

Ration Card: अगर कोई भी राशन कार्ड धारक ने एक साल के दौरान राशन नहीं लिया है, तो उसका राशन निरस्त हो सकता है. 

Ration Card: देश की राजधानी दिल्ली में राशन कार्ड (Ration Card) को लेकर सरकार ने निर्देश जारी किया है. लंबे समय से राशन नहीं लेने वाले लोगों को राशन का लाभ (Delhi Ration) अब नहीं दिया जाएगा. खाद्य विभाग ने अपने सभी जिला सर्कल अधिकारियों से कहा है कि घर-घर जाकर सत्यापन (Verification of Ration Card) किया जाए और फिर सरकार को रिपोर्ट भेजें. इसके बाद, उन लोगों को राशन कार्ड  निरस्त हो जाएगा, जो लंबे समय से राशन नहीं ले रहे हैं. 

लंबे समय से राशन नहीं लेने वाले लोगों का राशन कार्ड हटाने का सरकार मकसद उन लोगों को राशन का लाभ देना है, जो पात्र हैं और उनका राशन कार्ड (Ration Card Eligible) नहीं बना है. अधिकारिक सूत्रों की माने तो दो लाख से अधिक लोग ऐसे हैं, जो राशन का लाभ नहीं ले रहे हैं और जो साल में एकाध बार लिया है, वे दोबारा राशन नहीं लेने आए. 

ऐसे लोगों का डाटा तैयार कर रही सरकार 

एक साल से राशन नहीं लेने वाले या फिर एक दो बार ही राशन लेने वाले लोगों का डाटा सरकार तैयार कर रही है. खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी ऐसे लोगों से राशन नहीं लेने का कारण पूछेंगे. अगर वजह सही पाई गई, तो नाम नहीं काटा जाएगा, लेकिन अगर गड़बड़ी पाई जाती है तो राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा. इसके लिए अधिकारी घर-घर जाकर लोगों का वेरिफिकेशन करेंगे. 

17.83 लाख परिवारों को मिल रहा राशन 

वर्तमान में दिल्ली में 17.83 लाख परिवारों के लिए राशन कार्ड जारी किया गया है, जिसमें 72.77 लाख लोगों को राशन का लाभ दिया जा रहा है. आयोग की ओर से एक जारी आदेश में कहा गया है कि सितंबर 2021 से लेकर अक्टूबर 2022 के दौरान जिन लोगों ने राशन नहीं लिया है. उनके घर पर जाकर अधिकारी सत्यापन करें.  

क्यों राशन कार्ड नहीं हो रहे जारी 

लंबे समय से राशन कार्ड जारी नहीं किए जा रहे हैं. दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारिक के मुताबिक, राशन कार्ड का कोटा भरा हुआ है. इस कारण राशन कार्ड जारी नहीं हो पा रहा है. जांच के बाद ऐसे लोगों का राशन पते पर नहीं मिलता है तो इनका राशन कार्ड काट दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें
Free Ration: किसानों को फ्री में मिलेगा 150 किलो चावल, इस राज्‍य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: रेलवे ने रद्द कर दी 250 से ज्यादा रेल, सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित
CJP Protest: रेलवे ने रद्द कर दी 250 से ज्यादा रेल, सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित
जयपुर से दिल्ली आने वाली 25 ट्रेनें हुईं रद्द, रेलवे ने दिया तकनीकी खराबी का हवाला
जयपुर से दिल्ली आने वाली 25 ट्रेनें हुईं रद्द, रेलवे ने दिया तकनीकी खराबी का हवाला
अब डिजिटल हुआ जीवन प्रमाण पत्र, आधार के पचड़े में पड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत
अब डिजिटल हुआ जीवन प्रमाण पत्र, आधार के पचड़े में पड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत
EPF नियमों में बड़ा बदलाव, 5 साल से पहले पीएफ निकालने पर भरना होगा फॉर्म 121
EPF नियमों में बड़ा बदलाव, 5 साल से पहले पीएफ निकालने पर भरना होगा फॉर्म 121

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget