एक्सप्लोरर

अब डिजिटल हुआ जीवन प्रमाण पत्र, आधार के पचड़े में पड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत

यदि आप रिटायर्ड हैं और पेंशन का लाभ लेते हैं, तो आपको हर साल एक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता होगा. ये काम थोड़ा पेचीदा होता है. ऐसे में अब सुविधा भी डिजिटल रूप से शुरू हो गई है.

सालों नौकरी करने के बाद रिटायर होने पर लोग पेंशन लेते हैं. जो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य होते हैं वो पेंशन के हकदार होते हैं. पेंशन पाने के लिए इन लोगों को हर साल जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है. जिसके लिए आधार कार्ड का होना जरूरी होता है. ये काफी परेशानी भरा काम है.

इस परेशानी से बचने के लिए अब पेंशन की सुविधा डिजिटल की जा रही है. अब किसी भी पेंशनर को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए भागदौड़ नहीं करना पड़ेगी. क्योंकि ये सुविधा भी डिजिटल हो चुकी है. इसके लिए Jeevan Pramaan की सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है.

क्या है Jeevan Pramaan?
सरकार ने पेंशनर्स की सुविधा के लिए जीवन प्रमाण यानी Jeevan Pramaan की व्यवस्था शुरू की है. इसके तहत पेंशनर्स डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं. इससे उन्हें हर साल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक या पेंशन कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ती. साल 2026 में 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के पेंशनर्स 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं. हालांकि, सरकार समय सीमा बढ़ाती है तो इसमें बदलाव हो सकता है.

कैसे जमा होगा जीवन प्रमाण पत्र?
पेंशनर्स को लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए जरूरी नहीं कि वो बैंक की शाखा में ही जाएं. इसके लिए चार तरीके उपलब्ध हैं. इन चारों तरीकों में से कोई भी एक अपनाया जा सकता है. 

फेस ऑथेंटिकेशन
पेंशनर्स इंटरनेट और फ्रंट कैमरे वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन की मदद से अपने चेहरे की पहचान कराकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं.

बायोमेट्रिक
फिंगरप्रिंट या आंखों की पुतली (आइरिस) की पहचान करने वाले उपकरण से भी पेंशनर्स का सत्यापन किया जा सकता है.

घर बैठे बैंकिंग सेवा
जो बुजुर्ग बैंक जाने में असमर्थ हैं, वो उपलब्ध होने पर बैंक की डोरस्टेप बैंकिंग सेवा का लाभ ले सकते हैं. इसमें बैंक कर्मचारी घर आकर जरूरी प्रक्रिया पूरी करने में मदद कर सकते हैं.

बैंक जाकर जमा करना
पेंशनर्स चाहें तो पहले की तरह बैंक शाखा या संबंधित पेंशन कार्यालय में जाकर भी अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं.

ये दस्तावेज हैं जरूरी
लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए मुख्यरूप से कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है, जैसे:

  • आधार नंबर या वर्चुअल आईडी (VID)
  • पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) नंबर
  • पेंशन देने वाली बैंक या एजेंसी की जानकारी
  • चालू मोबाइल नंबर

आधार से जुड़ी जानकारी पेंशन खाते या संबंधित पेंशन एजेंसी के रिकॉर्ड से जरूरत के मुताबिक लिंक होनी चाहिए, ताकि पहचान का सत्यापन किया जा सके.

जरूरी है डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट?
बता दें कि डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी नहीं है. ये पेंशनर्स को दी गई एक एक्स्ट्रा सुविधा है. वो चाहें तो पहले की तरह बैंक या संबंधित पेंशन एजेंसी में जाकर अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: लखनऊ से दिल्ली आने वाले ध्यान दें: CJP प्रोटेस्ट के चलते रद्द हुईं ये ट्रेनें

About the author जेबा परवीन

जेबा परवीन पिछले करीब दो साल से ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर कंसल्टेंट काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इसी चैनल में एक इंटर्न के रूप में की थी. उनके बेहतरीन काम को देखते हुए चैनल ने उन्हें कंसल्टेंट की ज़िम्मेदारी सौंपी. इन्होंने लंगट सिंह कॉलेज (मुजफ्फरपुर)  से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BMC) किया है. जेबा यूटिलिटी की खबरों की एक्सपर्ट हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

EPF नियमों में बड़ा बदलाव, 5 साल से पहले पीएफ निकालने पर भरना होगा फॉर्म 121
EPF नियमों में बड़ा बदलाव, 5 साल से पहले पीएफ निकालने पर भरना होगा फॉर्म 121
CJP प्रदर्शन: क्या दिल्ली आने वाली उड़ानों के लिए बदला नियम? एयरपोर्ट ने क्या कहा
CJP प्रदर्शन: क्या दिल्ली आने वाली उड़ानों के लिए बदला नियम? एयरपोर्ट ने क्या कहा
LPG Cylinder: 5 या 14.2 किलो, कौन सा सिलेंडर खरीदने में है ज्यादा फायदा?
LPG Cylinder: 5 या 14.2 किलो, कौन सा सिलेंडर खरीदने में है ज्यादा फायदा?
लखनऊ से दिल्ली आने वाले ध्यान दें: CJP प्रोटेस्ट के चलते रद्द हुईं ये ट्रेनें
लखनऊ से दिल्ली आने वाले ध्यान दें: CJP प्रोटेस्ट के चलते रद्द हुईं ये ट्रेनें
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget