एक्सप्लोरर

एक नवंबर से बदल रहा नियम, राशन कार्ड धारकों को मिलेगा सिर्फ इतना गेहूं-चावल

सरकार राशन कार्ड से मिलने वाले खाद्यान्नों को लेकर 1 नवंबर से कुछ बदलाव करने जा रही है, जो कि आपके लिए बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं क्या बदलाव होने जा रहे हैं राशन को लेकर 1 नवंबर से.

Ration Card: राशन कार्ड एक ऐसा डॉक्युमेंट है जिससे कई गरीब परिवारों के चूल्हे जल रहे हैं. सरकार हर महीने गरीब लोगों को मुफ्त अनाज वितरित करती है. इसके लिए राशन कार्ड का आधार कार्ड से जोड़ना और ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है. इसके लिए आप किसी भी नजदीकी अनाज वितरण केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं. लेकिन सरकार राशन कार्ड से मिलने वाले खाद्यान्नों को लेकर 1 नवंबर से कुछ बदलाव करने जा रही है, जो कि आपके लिए बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं क्या बदलाव होने जा रहे हैं राशन को लेकर 1 नवंबर से.

1 नवंबर से बदल जाएगी खादान्नों की मात्रा

एक नवंबर से सरकार राशन कार्ड से मिलने वाले खाद्य पदार्थों की व्यवस्था में कुछ बदलाव करने जा रही है. अभी तक राशन की दुकान पर अनाज बराबर मात्रा में न मिलकर के अलग अलग मात्रा में मिला करता था. लेकिन अब सरकार 1 नवंबर से नई व्यवस्था लाने जा रही है, जिसके चलते पहले मिलने वाले तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं के बदले अब ढाई किलो गेहूं और ढाई किलो चावल मिलेंगे. सरकार इस बड़े बदलाव को लेकर अंत्योदय कार्ड पर मिलने वाले 35 किलो खाद्यान्न में भी बदलाव करने जा रही है.

यह भी पढ़ें: दिवाली पर बेटी के लिए करें इस स्कीम में निवेश, भविष्य के लिए नहीं करनी होगी फिर कोई चिंता

गेहूं की मात्रा बढ़ाकर चावल की मात्रा घटाई

पहले अंत्योदय कार्ड में 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल मिला करते थे. लेकिन अब सरकार इसके बजाए 18 किलो चावल और 17 किलो गेहूं देने जा रही है. साफ है कि सरकार ने चावल की मात्रा घटाकर गेहूं की मात्रा बढ़ा दी है. राशन की दोनों योजनाओं में सरकार ने चावल की मात्रा घटाकर गेहूं की मात्रा ज्यादा कर दी है. राशन की दुकान वालों के अनुसार सरकार ने नई व्यवस्था को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं जिन्हें 1 नवंबर 2024 से लागू किया जाना है.

यह भी पढ़ें: दिवाली के मौके पर दुकानों में खूब बेचा जा रहा है नकली घी, इस तरह कर सकते हैं असली-नकली में फर्क

नवंबर के महीने में जब भी राशन बांटा जाएगा तो नई व्यवस्था के तहत ही बांटा जाएगा, जिससे कि राशन कार्ड धारकों को राहत मिलेगी. वहीं सरकार सभी सस्ते गल्ले की दुकानों पर निशुल्क राशन वितरण करती है. सभी लोगों से अपील की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर ई-केवाईसी कराएं और मुफ्त राशन का लाभ उठाएं.

यह भी पढ़ें: इस तारीख के बाद से कैंसिल कर दिए जाएंगे, इन लोगों के राशन कार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyber Fraud Alert: फोन की इस सेटिंग को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
Cyber Fraud Alert: फोन की इस सेटिंग को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
Bank Account Rules: बैंक खाते में कितना कैश जमा करने पर आ सकता है Income Tax का नोटिस?
Bank Account Rules: बैंक खाते में कितना कैश जमा करने पर आ सकता है Income Tax का नोटिस?
Delhi: नोट कर लें डेट, दिल्ली में महिलाओं को इस दिन से मिलेंगे 2500 रुपए, योजना को मिली हरी झंडी
नोट कर लें डेट, दिल्ली में महिलाओं को इस दिन से मिलेंगे 2500 रुपए, योजना को मिली हरी झंडी
Electricity Bill: क्या मिनट-मिनट में लाइट कटने से बढ़ जाता है बिजली बिल? ये सच्चाई भी जान लें
Electricity Bill: क्या मिनट-मिनट में लाइट कटने से बढ़ जाता है बिजली बिल? ये सच्चाई भी जान लें

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget