एक्सप्लोरर

बच्चे हैं साथ तो हो जाएं सावधान! ट्रैफिक नियम तोड़ने पर देना होगा डबल चालान; आएगा नया नियम

सड़क सुुरक्षा नियमों को और सख्त बनाने के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय अब एक नए नियम की तैयारी में है. जिसमें अगर कोई बच्चों के साथ गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियम तोड़ता है तो उसपर दो गुना जुर्मान लगेगा.

रोड एक्सीडेंट और इनमें होने वाली मौतों के मामले में भारत दुनिया के शीर्ष देशों में शुमार है. इन हादसों में वाहन चालकों की बड़ी लापरवाही देखने को मिलती है खासकर ट्रैफिक रूल्स फॉलो ना करना. जिसे लेकर सड़क परिवहन मंत्रालय अब सख्त कदम उठाने जा रहा है. मंत्रालय एक नया नियम लाने जा रहा है, जिसमें अगर कोई व्यक्ति बच्चों के साथ गाड़ी चलाता है और ट्रैफिक नियम तोड़ता है तो उसपर दोगुना जुर्माना लगेगा. 

किसपर लागू होगा नियम?

ये नियम सभी वाहनों पर लागू होगा यानि प्राइवेट वाहनों के साथ साथ किराये से चलने वाले वाहन, स्कूली वाहन भी इस नियम के अंतर्गत आएंगे. नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालक और मालिक दोनों को बराबर का जिम्मेदार माना जाएगा. आइये जानते हैं वर्तमान में क्या जुर्माना है?

वर्तमान में क्या जुर्माना है?

  • अगर दुपहिया वाहन पर तीन लोग सफर करते पकड़े जाते हैं तो 1000 रुपये जुर्माना लगता है.
  • बिना बेल्ट के गाड़ी चलाते पाए जाने पर 1000 रुपये जुर्माना लगता है.
  • बिना हेलमेट के बाइक चलाते पकड़े जाने पर 1000 रुपये जुर्माना लगता है.
  • सिग्नल तोड़ने पर 5000 रुपये जुर्माना देना पड़ता है.
  • अगर बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाते पकडे़ जाते हैं, तो आपसे 5000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा. 
     
    तो ये रहा वर्तमान में यातायात नियमों के उल्लंघन में लगने वाला जुर्माना. नए नियम आने पर यदि आप बच्चों के साथ ट्रैफिक रूल्स तोड़ते हैं तो इन जुर्माने की रकम दोगुनी हो जाएगी. इतना ही नहीं सरकार मेरिट-डिमेरिट प्वाइंट लाने की भी तैयारी कर रही है. अब चलिए जान लेते हैं कि ये मेरिट डिमेरिट क्या है?

क्या है मेरिट-डीमेरिट?

नए नियम मेरिट डिमेरिट के तहत प्वाइंट सिस्टम में सरकार एक सीमा तय करेगी. अच्छे चालकों को मेरिट प्वाइंट और यातायात नियम तोड़ने वालों को लाइसेंस पर डिमेरिट प्वाइंट दर्ज किए जाएंगे यदि डिमेरिट अंक निर्धारित सीमा से अधिक हो जाता है तो उस व्यक्ति का लाइसेंस स्थायी या अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया जाएगा. इतना ही नहीं इंश्योरेंस प्रीमियम में इससे जोड़ने का प्रस्ताव है यानि अगर चालक गाड़ी सुरक्षित चलाता है तो उसे प्रीमियम में छूट मिल सकती है. डिमेरिट की सीमा अधिक होने पर चालक को लाइसेंस रिन्यू कराने से पहले ड्राइविंग टेस्ट देना होगा ये उनके लिए लागू होगा जिनके लाइसेंस की अवधि खत्म होने वाली है.

इन नियमों का मकसद सड़क यात्रा को सरक्षित बनाना है और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करना है. बच्चों के साथ सफर के दौरान अक्सर लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं जो हादसे को दावत देता है. ऐसे में सरकार का मकसद लोगों को उनकी जिम्मेदारी सझाना है जुर्माना ज्यादा लगेगा तो कहीं ना कहीं लोग डरेंगे ड्राइविंग करते समय अपनी जिम्मेदारी तो समझेंगे ही साथ ही अपने बच्चे के जान की भी परवाह करेंगे.

यह भी पढ़ें: कितने तरीके के होते हैं आधार, जानिए कौन-सा किस काम के लिए होता है इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 250 में खुलेगा पेंशन अकाउंट, PhonePe लाया तत्काल NPS, कैसे करेगा काम?
सिर्फ 250 में खुलेगा पेंशन अकाउंट, PhonePe लाया तत्काल NPS, कैसे करेगा काम?
सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी
सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स होने पर क्या खत्म हो जाते हैं सभी फायदे?
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स होने पर क्या खत्म हो जाते हैं सभी फायदे?
क्रिकेट फैंस के लिए जरूरी खबर, फ्री मैच के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
क्रिकेट फैंस के लिए जरूरी खबर, फ्री मैच के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget