एक्सप्लोरर

पीएम किसान निधि के भरोसे ही बैठे हैं आप? ये सरकारी योजनाएं भी बदल सकती हैं अन्नदाता की किस्मत, जानिए काम की बात

पीएम किसान निधि योजना के तहत किसानों को हर 4 महीने में ₹2000 की सहायता दी जाती है, यानी पूरे साल में ₹6000 की आर्थिक मदद, यह पैसा सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाता है.

देश के करोड़ों किसानों की नजर इस समय पीएम किसान निधि की 20वीं किस्त पर टिकी हुई हैं. इससे पहले, 19वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2025 को किसानों के खातों में ट्रांसफर की थी. इस योजना के तहत किसानों को हर 4 महीने में ₹2000 की सहायता दी जाती है, यानी पूरे साल में ₹6000 की आर्थिक मदद, यह पैसा सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाता है. इस योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) जरूरी है. 

हालांकि, सिर्फ एक योजना के भरोसे मत बैठिए, सरकार ने किसानों के लिए और भी कई बेहतरीन योजनाएं शुरू की हैं जो आपकी खेती, इनकम और फ्यूचर को सेफ और मजबूत बना सकती हैं. चलिए जानते हैं ऐसी कुछ सरकारी योजनाएं जो अन्नदाता की किस्मत बदल सकती हैं.

1. प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना 

इस नई योजना की शुरुआत जुलाई 2025 में हुई है. इसका मकसद किसानों को अनाज के भंडारण और फसल उत्पादन, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट में मदद देना है. इसमें किसानों को गोदाम, कोल्ड स्टोरेज और अन्य सुविधाएं बनाने के लिए आर्थिक सहायता मिलती है, इस योजना में आवेदन करने के लिए आप कृषि विभाग की वेबसाइट या जिला कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

2.  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 

अगर फसल बारिश, सूखा, कीट या बीमारी से खराब हो जाए, तो इस बीमा योजना से मुआवजा मिलता है. इस योजना में किसान को बहुत कम प्रीमियम देना होता है, बाकी सरकार देती है. इसमें रजिस्ट्रेशन CSC, बैंक या वेबसाइट से हो सकता है. 

3. राज्य की फसल बीमा योजनाएं

PMFBY के अलावा कई राज्य अपनी बीमा योजनाएं चलाते हैं. इनसे सूखा, बाढ़ या ओलावृष्टि जैसी आपदाओं में किसानों को मदद मिलती है. इस योजना का फायदे उठाने के लिए आप बैंक, बीमा एजेंट या कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं.

4. कृषि उड़ान योजना

यह योजना किसानों की सब्जी और फल जैसी जल्दी खराब होने वाली फसलों को हवाई मार्ग से बड़े बाजारों तक पहुंचाने में मदद करती है. इससे सही समय पर उपज बिकती है और अच्छे दाम मिलते हैं. इसके लिए स्थानीय मंडी या FPO से संपर्क करें. 

5. प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 

अगर आप छोटे या सीमांत किसान हैं और 60 साल की उम्र के बाद कुछ पक्का इनकम चाहते हैं तो यह योजना आपके लिए है. इसमें आपको हर महीने 3000 रुपए पेंशन दी जाती है. इसके लिए हर महीने थोड़ा सा पैसा जमा करना होता है और उतना ही सरकार भी देती है. आप LIC ऑफिस, CSC सेंटर या Maandhan पोर्टल पर जाकर इसमें रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इन लोगों को नहीं मिलता पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ, जानिए पात्रता से लेकर आवेदन करने का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG News: सिर्फ 214 रुपए करें खर्च, गैस सिलेंडर उठाने का झंझट होगा खत्म, फर्श पर नहीं पड़ेंगे निशान
LPG News: सिर्फ 214 रुपए करें खर्च, गैस सिलेंडर उठाने का झंझट होगा खत्म, फर्श पर नहीं पड़ेंगे निशान
Train Ticket Booking: सस्ते रेल टिकट पर रेलवे का बड़ा ऐलान, बुकिंग पर मिलेगी छूट, करना होगा ये काम
Train Ticket Booking: सस्ते रेल टिकट पर रेलवे का बड़ा ऐलान, बुकिंग पर मिलेगी छूट, करना होगा ये काम
Traffic Rules: गाड़ी के सभी कागज पूरे, तब भी कट सकता है आपका चालान, गलती से भी मत करना ये 'गलती'
Traffic Rules: गाड़ी के सभी कागज पूरे, तब भी कट सकता है आपका चालान, गलती से भी मत करना ये 'गलती'
SIP vs SSY: बेटी के भविष्य के लिए कहां लगाएं पैसा? जानें 2000 मंथली निवेश का पूरा कैलकुलेशन
SIP vs SSY: बेटी के भविष्य के लिए कहां लगाएं पैसा? जानें 2000 मंथली निवेश का पूरा कैलकुलेशन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget