एक्सप्लोरर

अपनी IRCTC आईडी से बुक टिकट बेचा तो कितनी मिलेगी सजा, जानें रेलवे का नियम

सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट वायरल हो रहे थे जिसमें कहा गया कि अगर किसी का सरनेम कुछ और है तो वो अपने टिकट बुकिंग अकाउंट से दूसरे सरनेम वाले व्यक्ति का आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर टिकट बुक नहीं कर सकेगा.

आईआरसीटीसी एक ऐसी वेबसाइट है जिसके माध्यम से आम लोग अपने लिए ट्रेन के टिकट बुक करते हैं और अपनी यात्रा को सरल बनाते हैं. ऐसे में एक अफवाह आईआरसीटीसी को लेकर आम है कि आप अपनी IRCTC आईडी से किसी और सरनेम का टिकट बुक नहीं कर सकते हैं और अगर ऐसा कोई करते हुए पाया जाता है तो उसे जेल भी हो सकती है. लेकिन इसके पीछे की सच्चाई क्या है और IRCTC के किन नियमों के उल्लंघन पर आपको जेल हो सकती है आज हम इसी बारे में बात करेंगे.

किसी और का टिकट किया बुक तो होगी जेल?

यह अफवाह सोशल मीडिया पर आम हो रही है कि अगर आपने अपनी IRCTC आईडी से किसी और का टिकट बुक कर दिया तो आपको जेल की हवा खानी पड़ेगी. हालांकि इस पर रेलवे ने स्पष्टीकरण जारी कर सभी अफवाहों पर लगाम लगा दी है. 

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे पोस्ट वायरल हो रहे थे जिसमें कहा गया कि अगर किसी का सरनेम कुछ और है तो वो अपने टिकट बुकिंग अकाउंट से दूसरे सरनेम वाले व्यक्ति का आईआरसीटीसी के वेबसाइट या ऐप पर टिकट बुक नहीं कर सकेगा. और दूसरे सरनेम के टिकट बुक करने पर सजा भी हो सकती है. इस खबर के वायरल होने के बाद आईआरसीटीसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, सोशल मीडिया में जो न्यूज़ सर्कुलेशन में है कि दूसरे सरनेम पर टिकट बुकिंग पर बंदिशें लगा दी गई है ये पूरी तरह गलत और भ्रामक है. यूजर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए टिकट बुक कर सकता है.

 

टिकट बेचा तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

आईआरसीटीसी और रेलवे के नियम के तहत आप अपनी IRCTC आईडी से टिकट बुक करके यदि बेचता हुआ पाया जाता है, या फिर इस सुविधा से आर्थिक लाभ लेता पाया जाता है तो रेलवे एक्ट 1989 के सेक्शन 143 के तहत उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी.इसका सीधा सीधा मतलब है कि उपयोगकर्ता लाभ कमाने के लिए टिकट फरोख्त का कार्य अपनी व्यक्तिगत आईडी से नहीं कर सकता.

अधिकतम 12 टिकट हो पाएंगे बुक

रेलवे नियमों के तहत IRCTC का एक उपयोगकर्ता अपनी आईडी से केवल छह टिकट ही एक महीने में बुक कर सकता है, लेकिन अगर वह IRCTC पर अपना आधार सत्यापन करवा लेता है तो वह एक महीने में 12 टिकट बुक कर पाएगा. इसके अलावा यदि कोई भी आईआरसीटीसी के एप या वेबसाइट पर निजी आईडी से व्यापार करता पाया जाता है तो वह सजा का हकदार होगा.

यह भी पढ़ें: बीपीएल कार्डधारकों के लिए यूपी में क्या-क्या सुविधाएं? यहां देखें पूरी लिस्ट

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Cancelled: रेलवे का बड़ा अपडेट, 20 जुलाई को इस रूट की ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, देखें अपनी ट्रेन का स्टेटस
Train Cancelled: रेलवे का बड़ा अपडेट, 20 जुलाई को इस रूट की ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, देखें अपनी ट्रेन का स्टेटस
Adhaar Card: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अब इस सुविधा के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं, पहचान के मिलेंगे अन्य विकल्प
हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अब इस सुविधा के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं, पहचान के मिलेंगे अन्य विकल्प
LPG News: सिर्फ 214 रुपए करें खर्च, गैस सिलेंडर उठाने का झंझट होगा खत्म, फर्श पर नहीं पड़ेंगे निशान
LPG News: सिर्फ 214 रुपए करें खर्च, गैस सिलेंडर उठाने का झंझट होगा खत्म, फर्श पर नहीं पड़ेंगे निशान
Train Ticket Booking: सस्ते रेल टिकट पर रेलवे का बड़ा ऐलान, बुकिंग पर मिलेगी छूट, करना होगा ये काम
Train Ticket Booking: सस्ते रेल टिकट पर रेलवे का बड़ा ऐलान, बुकिंग पर मिलेगी छूट, करना होगा ये काम

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget