एक्सप्लोरर

बीपीएल कार्डधारकों के लिए यूपी में क्या-क्या सुविधाएं? यहां देखें पूरी लिस्ट

बीपीएल यानी ( Below poverty line ) के तहत उत्तर प्रदेश के लोगों को कई सारे लाभ दिए जाते हैं. अगर आप भी यूपी से हैं और बीपीएल धारक हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है.

गरीबों की आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सरकार कई सारी योजनाएं चला रही है और चलाती आ रही है.गरीबी रेखा यानी बीपीएल के तहत अपना जीवन यापन करने वाले लोगों को सरकार की कई सारी सुविधाओं का लाभ मिलता है. ऐसे लोगों का सरकार की ओर से बीपीएल कार्ड बनाया जाता है और इसके तहत उन्हें मुफ्त में खाद्यान्न दिए जाते हैं. यूपी में सरकार बीपीएल धारकों को कई सारे फायदे देती है जिसमें श्री अन्न का उपहार भी शामिल है. कुछ महीनों पहले ही सरकार ने यूपी के राशन कार्ड धारकों को बाजरा का उपहार दिया है.

इन सुविधाओं का भी मिलता है लाभ

सब्सिडी वाला खाद्यान्न: बीपीएल कार्ड धारकों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न वितरित किया जाता है. कार्डधारकों को गेहूं, चावल, शक्कर और केरोसिन जैसी जरूरी चीजों का लाभ मिलता है. हाल ही में यूपी के कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से बाजरा वितरित करने की भी घोषणा की गई थी.

हेल्थ बेनिफिट: बीपीएल कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिया जाता है. इस योजना के अंतर्गत कार्ड धारक और उससे जुड़े परिवारजनों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है.भारत सरकार की तरफ से चलाए जा रहे आयुष्मान भारत के कार्यक्रम के तहत भी बीपीएल कार्ड धारक अपने आप इस योजना के लिए पात्र माने जाते हैं और उन्हें 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा सरकार की ओर से उपलब्ध करवाया जाता है.

आवासीय योजनाओं के लाभ: बीपीएल कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सस्ते आवास और सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाती है. यह योजना घरों के निर्माण और सुधार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है. इस योजना के तहत कई सारे गरीब परिवारों को सिर पर छत नसीब हुई है और टूटे घरों में रह रहे लोगों को इस योजना के तहत मरम्मत राशि भी प्रदान की गई है.

शिक्षा: बीपीएल कार्डधारकों को ना सिर्फ यूपी में बल्कि पूरे देश में गरीब परिवार के बच्चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करवाती है. इसके अलावा इसके लिए पात्र छात्रों को सरकार की तरफ से हर साल छात्रवृत्ति भी दी जाती है. इस योजना में स्कूल फीस, किताबें और दूसरी जरूरी पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है.

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में बीपीएल से गरीब परिवारों के जीवन पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ा है.इससे गरीबों तक वो सभी जरूरी चीजें पहुंचाई गई है जिसका जीवन व्यतीत करने में महत्वपूर्ण योगदान रहता है. बीपीएल योजना ने समाज से आर्थिक असमानता को दूर करने में काफी हद तक भूमिका निभाई है. गरीबी रेखा से नीचे जीवन जी रहे परिवार भी सिर उठा कर समाज में चल सके, उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके और अच्छा भोजन उन्हें नसीब हो बीपीएल योजना इस ख्वाब को सच करना सुनिश्चित करती है.

यह भी पढ़ें: क्यों जरूरी है पर्सनल एक्सीडेंट बीमा, जान लीजिए नहीं तो रहेंगे नुकसान में

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPFO: एक गलती और तुरंत खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, सरकार ने क्या बताया?
EPFO: एक गलती और तुरंत खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, सरकार ने क्या बताया?
कम बजट में खरीदें ब्रांडेड लुक वाले जूते, दिल्ली के इन मशहूर मार्केट में मिलेगा बड़ा कलेक्शन
कम बजट में खरीदें ब्रांडेड लुक वाले जूते, दिल्ली के इन मशहूर मार्केट में मिलेगा बड़ा कलेक्शन
बिना बीमा वाली गाड़ी से हुआ एक्सीडेंट? घबराएं नहीं, ऐसे मिलेगा मुआवजा
बिना बीमा वाली गाड़ी से हुआ एक्सीडेंट? घबराएं नहीं, ऐसे मिलेगा मुआवजा
Free Recharge: स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं को एक साल तक फ्री रिचार्ज देने का ऐलान? PM का वीडियो वायरल
स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं को एक साल तक फ्री रिचार्ज देने का ऐलान? PM का वीडियो वायरल

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget