एक्सप्लोरर

क्या किराएदार भी सूर्य घर योजना के लिए कर सकते हैं अप्लाई, क्या कहते हैं नियम?

PM Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलप पैनल लगवाने पर मिलती है सब्सिडी. क्या कोई किरायेदार भी इस योजना के तहत घर में सोलर पैनल लगवा सकता है. चलिए आपको बताते हैं. 

PM Surya Ghar Yojana: गर्मियों में लोगों के घरों के बिजली के बिल काफी आते हैं अगर एसी कूलर का इस्तेमाल किया जाता है तो इसमें और भी इजाफा हो जाता है. बिजली के बल के बहुत से बचने के लिए अब लोग घरों में सोलर पैनल लगवा रहे हैं. जिसे लगवाने के बाद बिजली का खूब इस्तेमाल करने पर भी बिजली बिल की समस्या से लोगों को छुटकारा मिल जाता है.

घरों में सोलर पैनल लगवाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा भी मदद दी जा रही है. इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूर्य योजना का भी ऐलान किया था. जिसमें घरों में सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी जा रही है. प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत क्या कोई किरायेदार भी घर में सोलर पैनल लगवा सकता है. चलिए आपको बताते हैं. 

किराएदार नहीं कर सकते आवेदन

प्रधानमंत्री सूर्य योजना के तहत लोगों को घरों में सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी प्रदान की जाती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जनवरी साल 2024 को अयोध्या से इस योजना को शुरू करने का ऐलान किया था. इस योजना में अलग-अलग वाॅट के सोलर पैनल लगवाने पर अलग-अलग रुपयों की सब्सिडी दी जाती है. लेकिन अगर इस योजना के तहत बात की जाए तो किराएदार फायदा नहीं ले सकते.

क्योंकि योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास अपना खुद का घर होना चाहिए और खुद का बिजली कनेक्शन होना चाहिए. जिसके नाम पर बिजली कनेक्शन होगा वही व्यक्ति सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवा सकता है. हालांकि कई घरों में किराएदारों के नाम पर  मीटर होते हैं. लेकिन आप घर में मोडिफिकेशन तभी करवा सकते हैं जब आपके पास मकान मालिक का अप्रूवल होगा. 

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आवेदन करने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmsuryaghar.gov.in/ पर जाना होगा. यहां  पहले रजिस्टर्ड करना होगा और उसके बाद पूरी प्रक्रिया को फॉलो करके योजना के तहत सोलर पैनल के लिए अप्लाई करना होगा.

अगर योजना से जुड़ी कोई दिक्कत आ रही है तो फिर 1800-180-3333 टोल फ्री नंबर पर कॉल किया जा सकता है. यह मिनिस्ट्री आफ न्यू एंड रेनवाल एनर्जी का टोल फ्री नंबर है. यहां आपकी समस्या पर आपको सही जवाब दिया जाएगा. बता दें योजना में सोलर पैनल लगवाने पर जो भी खर्च आता है. सरकार द्वारा उसे पर 40% तक सब्सिडी दी जाती है. 

यह भी पढ़ें: पीएम मुद्रा योजना में सिर्फ इन लोगों को ही मिलेगा 20 लाख का लोन, ये गलती पड़ेगी भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fake Website Alert: असली-नकली वेबसाइट की ऐसे करें पहचान, वरना मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
असली-नकली वेबसाइट की ऐसे करें पहचान, वरना मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर, जानिए किस महीने जारी हो सकती है पीएम किसान की 24वीं किस्त
करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर, जानिए किस महीने जारी हो सकती है पीएम किसान की 24वीं किस्त
EPF खातों में फंसे हुए हैं जनता के 9330 करोड़ रुपए, इतने में तो बन जाएंगे 3 नए IIT, क्यों कोई नहीं करता दावा?
EPF खातों में फंसे हुए हैं जनता के 9330 करोड़ रुपए, इतने में तो बन जाएंगे 3 नए IIT, क्यों कोई नहीं करता दावा?
Train News: टिकट होने के बावजूद TTE ने काटा 7 हजार का जुर्माना, बुकिंग के समय आप मत करना ये गलती
Train News: टिकट होने के बावजूद TTE ने काटा 7 हजार का जुर्माना, बुकिंग के समय आप मत करना ये गलती

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
Embed widget