एक्सप्लोरर

चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, क्या बच्चे की डिलीवरी पर रेलवे कराता है इलाज?

अगर ट्रेन में सफर के दौरान किसी महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लग जाए तो क्या ऐसी स्थिति में रेलवे बच्चे की डिलीवरी पर इलाज कराता है या फिर नहीं? जानिए क्या है पूरी बात.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • अस्पताल के इलाज का खर्च रेलवे वहन नहीं करता।

आपने कई सारे ऐसे मामले तो जरूर सुनें होंगे कि चलती ट्रेन के अंदर महिला ने बच्चे को जन्म दिया. ऐसे में लोगों के मन में सवाल ये उठता है कि क्या रेलवे बच्चे की डिलीवरी पर इलाज कराता है या नहीं? जानते हैं कि ऐसी स्थिति में आखिर रेलवे की ओर से क्या मदद दी जाती है. लेकिन इससे पहले अहम बात ये है कि हाल ही में बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन के पास एक महिला ने अपने ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया. 

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति के साथ पटना के दानापुर लौट रही थी. इस दौरान महिला को प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद बक्सर स्टेशन के मैनेजर ने मेडिकल मदद का इंतजाम किया. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या इस तरह की स्थिति पर रेलवे इलाज कराया है या फिर नहीं?

बच्चे की डिलीवरी पर रेलवे इलाज कराता है?

कई बार गर्भवती महिला इलाज या फिर दूसरे काम के सिलसिले में ट्रेन से सफर करती है. ऐसे में अगर कभी किसी महिला को ट्रेन से सफर के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा हो जाए तो ऐसी स्थिति में कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए. सबसे पहले को इसकी जानकारी तुरंत रेलवे कर्मचारियों को देनी चाहिए. इसके लिए आप ट्रेन में मौजूद स्टाफ और टीटीई की सहायता ले सकते हैं.

अगर उस समय ट्रेन में टीटीई मौजूद नहीं है तो आपको बिना समय गंवाए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दें. सूचना मिलने के बाद रेलवे फिर अगले स्टेशन पर मेडिकल टीम या फिर डॉक्टर को बुलाते हैं और जरूरत पड़ती है तो अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाती है. 

इलाज का खर्च कौन उठाएगा?

सबसे जरूरी बात ये है कि इलाज का खर्च कौन देगा तो रेलवे की तरफ से मदद मिलने का मतलब ये नहीं है कि रेलवे ही हर मामले में अस्पताल का खर्च उठाएगा. इलाज और दवाओं का खर्च संबंधित अस्पताल के नियमों और उपलब्ध सुविधाओं पर निर्भर करता है. यानी भारतीय रेलवे ट्रेन में डिलीवरी होने पर किसी यात्री को इलाज फ्री देने की कोई गारंटी नहीं देता है. लेकिन ऐसी स्थिति में रेलवे मेडिकल मदद दिलाता है और मां-बच्चे को अस्पताल तक पहुंचाने में मदद करता है.

जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?

शैलजा पांडे वर्तमान में ABP न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रही हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत एबीपी न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की थी. इनके काम को देखते हुए एबीपी ने इन्हें कंसल्टेंट की जिम्मेदारी से नवाजा. यह बीते करीब दो साल से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. वह एआई और स्टेट टीम को भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. शैलजा ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से की है. यहां इन्होंने  रेडियो और टेलीविजन प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
MP में 2 नई रेल लाइन शुरू, 10 रुपये में कर सकेंगे ट्रेन का सफर
MP में 2 नई रेल लाइन शुरू, 10 रुपये में कर सकेंगे ट्रेन का सफर
परिवार में हो गया बंटवारा, क्या अब अलग मिलेगा PM आवास योजना का लाभ?
परिवार में हो गया बंटवारा, क्या अब अलग मिलेगा PM आवास योजना का लाभ?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget