एक्सप्लोरर

शाम को बिजली की किल्लत क्यों बढ़ रही है? क्या आगे महंगी हो सकती है बिजली?

देशभर में शाम के समय में बिजली की किल्लत बढ़ती जा रही है. अब इसके पीछे क्या कारण है और सोलर पावर, कोयले की कमी से इसपर कितना असर पड़ सकता है, इसके बारे में आप यहां से जान सकते हैं.

दिन में बिजली की ठीक रहती है, लेकिन शाम होते ही कई जगह बिजली की मांग बढ़ने लगती है. इसका असर अब बिजली की सप्लाई और कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है. देश में बिजली की बढ़ती मांग, कोयले की कमी और सोलर पावर से जुड़ी एक बड़ी समस्या ने बिजली कंपनियों की चिंता बढ़ा दी है. 

हाल ही में गुजरात ने बिजली की कमी से बचने के लिए फैक्ट्रियों से शाम 5 बजे से रात 11 बजे के बीच बिजली की खपत घटाने को कहा है. वहीं, देश में बिजली की मांग पिछले साल के मुकाबले काफी बढ़ी है. ऐसे में सवाल उठता है कि जब देश में सोलर पावर का प्रोडक्शन बढ़ रहा है तो शाम के समय बिजली की किल्लत क्यों हो रही है? और क्या इसकी वजह से बिजली बिल बढ़ सकता है? 

शाम में क्यों हो रही है कमी?
दिन में बिजली खूब रहती है और शाम में कमी हो जाती है, इसकी एक बड़ी वजह सोलर पावर है. दिन में धूप निकलने पर सोलर प्लांट बड़ी मात्रा में बिजली बनाते हैं. इससे बिजली की बढ़ जाती है और बाजार में बिजली की कीमत भी कम हो सकती है.

लेकिन सूरज ढलते ही सोलर पावर का प्रोडक्शन तेजी से घट जाता है. दूसरी तरफ, शाम को घरों में लाइट, पंखे, कूलर और AC चलने लगते हैं. बाजार, ऑफिस और फैक्ट्रियों में भी बिजली की खपत बनी रहती है. यानी जिस समय बिजली की जरूरत बढ़ती है, उसी समय सोलर से मिलने वाली बिजली कम होने लगती है. 

क्यों बढ़ी परेशानी?
भारत में बिजली की जरूरत का बड़ा हिस्सा कोयले से चलने वाले पावर प्लांट पूरा करते हैं. लेकिन कोयले के सीमित स्टॉक और कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण सप्लाई पर दबाव बढ़ सकता है. कम बारिश का असर भी बिजली प्रोडक्शन पर पड़ा है. जलाशयों में पानी कम होने से पानी से बनने वाली बिजली का प्रोडक्शन कम हुआ है. ऐसे में शाम को जब सोलर बिजली नहीं होती तब दूसरे स्रोतों से मांग पूरी करना और मुश्किल हो जाता है.

कंपनियों को देने पड़ रहे ज्यादा पैसे?

जब बिजली की मांग सप्लाई से ज्यादा हो जाती है, तो बिजली वितरण कंपनियों को दूसरे स्रोतों से बिजली खरीदनी पड़ सकती है. ऐसे समय में उन्हें बाजार से महंगी बिजली खरीदनी पड़ती है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की 9 अक्टूबर की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में बिजली के डे-अहेड मार्केट में औसत कीमत करीब 7.30 रुपए प्रति यूनिट रही. कुछ मुश्किल समय में बिजली खरीदने के लिए करीब 20 रुपए प्रति यूनिट तक चुकाने की बात भी रिपोर्ट में सामने आई है. वहीं, अक्टूबर में बिजली एक्सचेंज पर कीमत 10 रुपए प्रति यूनिट तक पहुंच गई. 

क्या महंगी हो सकती है बिजली?
बिजली की किल्लत लंबे समय तक बनी रहती है और कंपनियों को लगातार महंगी बिजली खरीदनी पड़ती है तो बिजली की लागत बढ़ सकती है. इससे हो सकता है कि बिजली महंगी हो जाए. लेकिन आखिरी फैसला तो राज्य के टैरिफ नियम और नियामक आयोग का ही होगा. 

अब DL टेस्ट पास करना होगा मुश्किल? 60% नहीं, लाने होंगे 75% नंबर

शैलजा पांडे वर्तमान में ABP न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रही हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत एबीपी न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की थी. इनके काम को देखते हुए एबीपी ने इन्हें कंसल्टेंट की जिम्मेदारी से नवाजा. यह बीते करीब दो साल से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. वह एआई और स्टेट टीम को भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. शैलजा ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से की है. यहां इन्होंने  रेडियो और टेलीविजन प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

क्या आधार से बैंक बैलेंस पता कर सकता है UIDAI, सेफ है आपकी कमाई?
क्या आधार से बैंक बैलेंस पता कर सकता है UIDAI, सेफ है आपकी कमाई?
दिल्ली में 4.4 लाख बुजुर्गों की पेंशन पर काले बादल, सरकारी वेरिफिकेशन शुरू
दिल्ली में 4.4 लाख बुजुर्गों की पेंशन पर काले बादल, सरकारी वेरिफिकेशन शुरू
कल ठप हो जाएगी गैस सिलेंडर की डिलिवरी! दिल्ली में LPG डीलर्स का प्रदर्शन
कल ठप हो जाएगी गैस सिलेंडर की डिलिवरी! दिल्ली में LPG डीलर्स का प्रदर्शन
नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ेंगी इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट, फरवरी 2027 से होगी शुरुआत
नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ेंगी इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट, फरवरी 2027 से होगी शुरुआत
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget