एक्सप्लोरर

पीएम मुद्रा योजना में सिर्फ इन लोगों को ही मिलेगा 20 लाख का लोन, ये गलती पड़ेगी भारी

PM Mudra Yojana: 10 लाख रुपये की बजाय मुद्रा योजना में अब 20 लाख रुपये लोन दिया जा रहा है. किन लोगों को मिल सकता है मुद्रा योजना के तहत लाभ. चलिए आपको बताते हैं.

PM Mudra Yojana: भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों के लिए बहुत सारी अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाई जाती है. सरकार द्वारा अलग-अग तबकों के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग तरह की योजनाएं लाई जाती हैं. केंद्र सरकार द्वारा पिछले कुछ समय से आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह की योजनाएं लाई जा रही हैं.  इसमें साल 2015 में युवाओं को आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ावा देने के लिए मुद्रा लोन योजना शुरू की गई थी.

इस योजना के तहत व्यवसाय के लिए सरकार द्वारा 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है. हाल ही में पेश किए गए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोन की राशि में 10 लाख रुपये की बजाय मुद्रा लोन योजना में अब राशि 20 लाख रुपये करने का ऐलान कर दिया है. किन लोगों को मिल सकता है मुद्रा योजना के तहत लाभ और किस गलती से बचना है जरूरी. चलिए आपको बताते हैं. 

मुद्रा योजना में दिए जाते हैं तीन तरह के लोन

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना में तीन तरह के लोन दिए जाते हैं. इनमें पहला लोन होता है शिशु लोन जिसमें 50 हजार रुपये तक का लोन दिया जाता है. तो वहीं दूसरा लोन होता है किशोर लोन जिसमें 5 लाख रुपये तक का लोन मुहैया करवाया जाता है. तीसरा और सबसे बड़ा लोन होता है तरुण लोन इसमें 10 लाख रुपये तक की राशि दी जाती है. जिसे अब बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दिया गया है. बता दें 20 लाख का लोन उन्हीं लोगों को मिल सकता है. जिन्होंने पहले लिए गए तरुण लोन को समय पर चुकाया हो. 

इन लोगों को मिलता है मुद्रा योजना में लोन

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए आवेदन करने वाले आवेदक को भारत का नागरिक होना जरूरी है. आवेदक की पहले से कोई बैंक डिफाल्ट हिस्ट्री नहीं होनी चाहिए .जिस भी तरह के कारोबार के लिए मुद्रा लोन लिया जा रहा है वह कॉरपोरेट ऑर्गेनाइजेशन नहीं होनी चाहिए. लोन अप्लाई करने वाले आवेदक का बैंक अकाउंट होना जरूरी है और इसके साथ इसकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए. लोन के लिए इनमें से अगर कोई शर्त पूरी नहीं होगी तो फिर लोन नहीं दिया जाएगा.

कैसे करें लोन के लिए अप्लाई? 

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन लेने के लिए आवेदक को सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट mudra.org.in पर जाना होगा. इसके बाद लोन का पेज खुलेगा जहां शिशु, किशोर और तरुण तीनों तरह के लोन आ जाएंगे आपको अपने हिसाब से कैटेगरी को चुनना होगा. इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फार्म आएगा जिसे डाउनलोड करने के बाद आपको उसे फॉर्म को पूरी तरह भरना होगा.

फॉर्म को भरने के बाद आपको उसके साथ कुछ संबंधित दस्तावेज अटैच करने होंगे जिनमें पैन कार्ड, आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ, आइटीआर और पासपोर्ट साइज फोटो जैसी चीजें शामिल होंगी. इसके बाद आपको आवेदन नजदीकी बैंक में आवदेन जमा कर देना होगा. बैंक द्वारा आपके आवेदन को वेरीफाई किया जाएगा. उसके बाद आपको एक महीने के समय में लोन दे देिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: इनकम टैक्स रिटर्न भरने में हो गई है गलती तो घबराएं नहीं, ऐसे कर सकते हैं करेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई 20 समर स्पेशल ट्रेनों की अवधि, अब अगस्त तक मिलेगा कन्फर्म टिकट
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई 20 समर स्पेशल ट्रेनों की अवधि, अब अगस्त तक मिलेगा कन्फर्म टिकट
PF का पैसा FD में रखना कितना फायदेमंद? टैक्स-फ्री को लेकर दूर करें अपना कन्फ्यूजन
PF का पैसा FD में रखना कितना फायदेमंद? टैक्स-फ्री को लेकर दूर करें अपना कन्फ्यूजन
इस एयरपोर्ट पर कल से नए टर्मिनल से उड़ेंगी Air India की फ्लाइट्स, जानिए पैसेंजर्स के लिए क्या बदलेगा
इस एयरपोर्ट पर कल से नए टर्मिनल से उड़ेंगी Air India की फ्लाइट्स, जानिए पैसेंजर्स के लिए क्या बदलेगा
Hydrogen Train: 120 किमी घंटा की टॉप स्पीड, 682 सीटें, कैसी है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन? जानें खासियतें
120 किमी घंटा की टॉप स्पीड, 682 सीटें, कैसी है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन? जानें खासियतें

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget