एक्सप्लोरर

'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ट्रंप सरकार के H-1B वीजा नियम भारत को निशाना बनाने के लिए नहीं हैं. जानें भारतीय पेशेवरों और आईटी कंपनियों पर इन बदलावों का क्या असर पड़ सकता है.

 अमेरिका प्रोफेशनल लोगों के लिए वीजा नियम सख्त करने की कोशिश कर रहा है. इसको लेकर टेंशन बढ़ चुकी है. इसका सबसे ज्यादा असर वहां काम करने वाले भारतीयों पर पड़ सकता है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गुरुवार (22 अक्तूबर 2026) को जोर देकर कहा कि ट्रंप प्रशासन की H-1B वीजा पाबंदियों का मकसद भारत को निशाना बनाना नहीं है. उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी इमिग्रेशन सिस्टम में बदलाव कर रहा है, जिसमें वह अमेरिकी कामगारों और राष्ट्रीय हितों को आगे रख रहा है.

'इंडिया टुडे टीवी' के साथ एक खास बातचीत में रुबियो ने वीजा नियमों को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इन बदलावों का असर अमेरिका में नौकरी तलाशने वाले भारतीयों और उन्हें काम पर रखने की कोशिश कर रहे अमेरिकी व्यवसायों पर पड़ा है, लेकिन उन्होंने साफ किया कि भारत को अलग से निशाना नहीं बनाया जा रहा है. इमिग्रेशन लॉ में हुए बदलावों का जिक्र करते हुए रुबियो ने कहा, "यह भारत को ध्यान में रखकर नहीं बनाया गया है, न ही इसका फोकस भारत पर है.

किन भारतीयों पर पड़ेगा असर?

रुबियो  ने कहा कि वीजा नियमों में किए जाने वाले बदलाव का असर उन भारतीयों पर पड़ सकता है जो अमेरिका आकर काम करना चाहते हैं या जिन्हें अमेरिकी कंपनियां बुलाना चाहती हैं, लेकिन यह नीति खास तौर पर भारत के लिए नहीं है. यह एक वैश्विक नीति है." रुबियो से जब पूछा गया कि क्या अमेरिका को अपने औद्योगिक आधार को फिर से मजबूत करने के लिए ज्यादा कुशल भारतीय पेशेवरों का स्वागत करना जारी रखना चाहिए. इस पर रुबियो ने कहा कि अमेरिका अपनी इमिग्रेशन सिस्टम की पुरानी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश कर रहा है. इन समस्याओं में कथित धोखाधड़ी, नियमों का गलत इस्तेमाल और अमेरिकी कामगारों के रोजगार के अवसर छिनने जैसी चिंताएं शामिल हैं. उन्होंने कहा, "अमेरिका की इमिग्रेशन सिस्टम लंबे समय से खराब रही है."

बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का दिया हवाला

रुबियो ने आगे कहा, "हमारे पास व्यवसाय से जुड़े इमिग्रेशन प्रोग्राम रहे हैं, जिनमें कई मामलों में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और गलत इस्तेमाल हुआ है. इनका इस तरह से गलत इस्तेमाल किया गया है, जिसका कोई मतलब नहीं बनता." उन्होंने कहा कि अमेरिका इन चिंताओं को दूर करने और एक ऐसी प्रणाली बनाने की कोशिश कर रहा है जो उसकी अर्थव्यवस्था और नागरिकों के हित में काम करे,इसलिए, इन मुद्दों को सुलझाना ज़रूरी है और हम ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इनका मकसद भारत को निशाना बनाना नहीं है." उन्होंने कहा, "ये नियम दुनिया के किसी भी देश, यानी हर देश पर लागू होते हैं."

About the author सौरव कुमार

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget