एक्सप्लोरर

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना में किन लोगों को मिल रही है 78 हजार रुपये की छूट, ये है नियम

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: पीएम सूर्य घर योजना के तहत सरकार की तरफ से पहले चरण में एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं. इसमें मुफ्त बिजली का भी वादा किया गया है.

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले केंद्र सरकार की तरफ से एक योजना का ऐलान किया गया, इस योजना का नाम पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना है. इस योजना के तहत देशभर के एक करोड़ घरों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं. सरकार की तरफ से बताया गया है कि इसमें इन तमाम परिवारों को 300 यूनिट बिजली हर महीने दी जाएगी. यही वजह है कि इस योजना के आखिर में मुफ्त बिजली योजना लगाया गया है. आज हम आपको बताएंगे कि सरकार इस योजना के तहत आवेदन करने वाले किन लोगों को 78 हजार रुपये की छूट दे रही है. 

एक करोड़ से ज्यादा आवेदन
दरअसल पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगाने पर सरकार की तरफ से भारी छूट दी जा रही है. इस योजना के तहत अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोग आवेदन कर चुके हैं. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात की जानकारी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में दी थी. देश के तमाम गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं. 

सरकार दे रही है सब्सिडी
अब पीएम सूर्य घर योजना के तहत मिलने वाली छूट की बात करें तो सरकार की तरफ से इसमें भारी सब्सिडी दी जा रही है. ये सब्सिडी आपके सोलर पैनल के हिसाब से मिलेगी. यानी अगर आप एक किलोवाट का सोलर पैनल लगाते हैं तो आपको कम सब्सिडी मिलेगी, वहीं अगर आप तीन किलोवाट या उससे ज्यादा का सोलर पैनल लगा रहे हैं तो आपको ज्यादा सब्सिडी दी जाएगी. 

किसे मिलेगी सबसे ज्यादा छूट
सरकार की तरफ से बताया गया है कि जो एक किलोवाट तक का सोलर पैनल लगाएगा, उसे 18 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. वहीं दो किलोवाट तक के सोलर पैनल पर 30 हजार रुपये की छूट दी जा रही है. अगर कोई तीन किलोवाट या इससे ज्यादा का सोलर पैनल लगाता है तो उसे 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. यानी इस सूर्य घर योजना में 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी आप ले सकते हैं. 

ये भी पढ़ें - क्या कार में AC चलाने से माइलेज पर असर पड़ता है? इतने KM का पड़ता है फर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Solar Panel Subsidy: अब हर किसी को नहीं मिलेगी सोलर सब्सिडी, जानें कौन है पात्र
Solar Panel Subsidy: अब हर किसी को नहीं मिलेगी सोलर सब्सिडी, जानें कौन है पात्र
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
बिजनेस करना चाहते हैं शुरू? इस प्लेटफार्म पर करें रेजिस्ट्रेशन, ये मिलेंगी सुविधाएं
बिजनेस करना चाहते हैं शुरू? इस प्लेटफार्म पर करें रेजिस्ट्रेशन, ये मिलेंगी सुविधाएं

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget