एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: इस राज्य के किसानों को मिलेंगे 9 हजार रुपये, सरकार ने दी बड़ी अपडेट

PM Kisan Yojana Update: भारत के इस राज्य के किसानों को किसान योजना में 6000 रुपये नहीं बल्कि अब 9000 रुपये मिला करेंगे चलिए आपको बताते हैं. किस राज्य के किसानों को होगा फायदा. 

PM Kisan Yojana Update: भारत एक कृषि प्रधान देश है. देश की आबादी का 50 फ़ीसदी से ज्यादा हिस्सा आज भी खेती और किसानी के जरिए ही अपना जीवन यापन करता है. भारत सरकार भी देश के किसानों को समय-समय पर लाभ देने के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं लेकर आती रहती है. देश में कई किसान ऐसे हैं. जो आर्थिक रूप से ज्यादा संपन्न नहीं है. खेती के जरिए जो ज्यादा मुनाफा नहीं कमा पाते. इस तरह के किसानों को भारत सरकार की ओर से आर्थिक लाभ दिया जाता है. सरकार ने साल 2018 में इसके लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी. 

इस योजना के जरिए किसानों को सरकार सालाना 6000 रुपये का आर्थिक लाभ देती है. सरकार 2000 रुपये की तीन किस्तों में किसानों को यह लाभ देती है. लेकिन अब इस योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. भारत के इस राज्य के किसानों को किसान योजना में 6000 रुपये नहीं. बल्कि अब 9000 रुपये मिला करेंगे. चलिए आपको बताते हैं किस राज्य के किसानों को होगा यह फायदा. 

दिल्ली में किसानों की होगी बल्ले बल्ले?

आम आदमी पार्टी को हराकर भारतीय जनता पार्टी ने लगभग 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही दिल्ली के लोगों के लिए खजाना सा खुल गया है. अब दिल्ली के लोगों को जहां फ्री स्वास्थ्य योजना का लाभ मिल पाएगा. महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपए मिल पाएंगे. तो वहीं अब किसानों के लिए भी बड़ा ऐलान कर दिया गया है.दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट सत्र के दौरान इस बात का जिक्र किया था.

 

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में फिर से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू, कौन जा सकता है, क्या है आवदेन की प्रक्रिया, जानें हर बात

दिल्ली के किसानों को पीएम किसान योजना के तहत 6000 रुपये की बजाय 9000 रुपये सालाना दिए जाएंगे. जिनमें 2000 रुपये की किस्त के बजाय हर एक किस्त 3000 रुपये की होगी यानी कुल 9000 रुपये का फायदा दिल्ली के किसानों को होगा. लेकिन आपको बता दें  किसानों को कब से यह लाभ मिलेगा फिलहाल इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: क्या है मातृ वंदना योजना, जिसे लेकर सोनिया गांधी ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

राजस्थान सरकार भी देती है किसानों को 6000 से ज्यादा

दिल्ली सरकार किसानों को 9000 रुपये देना शुरू करती है. तो देश में किसानों को सबसे ज्यादा लाभ देने के मामले में सरकार पहले स्थान पर आ जाएगी. लेकिन आपको बता दें दिल्ली सरकार ही नहीं भारत में एक और राज्य सरकार है. जो किसानों को 6000 से ज्यादा का लाभ देती है. बता दें राजस्थान की भजनलाल सरकार की ओर से भी किसानों को अतिरिक्त 2000 रुपये का लाभ दिया जाता है. यानी उन्हें कुल 8000 रुपये सालाना मिलते हैं. 

यह भी पढ़ें: इस तारीख से होंगे अमरनाथ यात्रा के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन, ये डॉक्यूमेंट कर लें तैयार- जानें क्या है पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toll Local Pass: टोल प्लाजा से निकलने के लिए कितने रुपए में बनेगा लोकल पास? NHAI ने बताया खर्चा
Toll Local Pass: टोल प्लाजा से निकलने के लिए कितने रुपए में बनेगा लोकल पास? NHAI ने बताया खर्चा
UPI है तो भी जेब में जरूरी है कैश, सिर्फ 500 रुपए से चल जाएगा काम! जानें इसको कैसे खर्च कर सकते हैं?
UPI है तो भी जेब में जरूरी है कैश, सिर्फ 500 रुपए से चल जाएगा काम! जानें इसको कैसे खर्च कर सकते हैं?
Train News: ट्रेन में सीट या टिकट को लेकर TTE से विवाद हो गया? शिकायत से लेकर अपने अधिकारों तक जानें पूरी जानकारी
Train News: ट्रेन में सीट या टिकट को लेकर TTE से विवाद हो गया? शिकायत से लेकर अपने अधिकारों तक जानें पूरी जानकारी
Flight Rules: फ्लाइट में कुत्ता-बिल्ली ले जा सकते हैं? जानिए क्या हैं नियम, किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
Flight Rules: फ्लाइट में कुत्ता-बिल्ली ले जा सकते हैं? जानिए क्या हैं नियम, किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
Embed widget