अयोध्या में दीवाली मनानी है? जानें ट्रेन बेहतर या फ्लाइट, किसमें होगी समय और पैसे की बचत?
दीवाली के मौके पर अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो पहले ये जान लें कि सफर के लिए ट्रेन या फ्लाइट कौनसा ऑप्शन आपके लिए किफायती साबित हो सकता है. जानिए पूरी बात.

नवंबर का महीना शुरू हो गया है और अब बस कुछ ही दिन में दीवाली आने वाली है. इस साल दीवाली का त्योहार 8 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. ऐसे में कई लोग दीवाली मनाने अयोध्या जाने का और राम मंदिर के दर्शन करने का प्लान बनाते हैं. लेकिन ये सच है कि दीवाली के दौरान अयोध्या जाने वाली
ट्रेन और फ्लाइट की मांग काफी बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आपको अयोध्या जाना है तो पहले ये तय करें कि ट्रेन या फ्लाइट से जाना फायदेमंद साबित होगा? ट्रेन और फ्लाइट दोनों से ही जाने के अपने-अपने फायदे हैं. लेकिन कौनसा विकल्प आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, इसके बारे में जानना जरूरी है.
फ्लाइट से जाना रहेगा बेस्ट?
दिल्ली से अयोध्या जाने वाली फ्लाइट में लगभग 1 घंटे 40 मिनट से 2 घंटे का समय लग सकता है. लेकिन अगर इसमें एयरपोर्ट पहुंचना, चेक इन और बोर्डिंग करने का समय भी जोड़े तो आपका पूरा सफर करीब 4 से 5 घंटे में हो सकता है. वहीं ट्रेन से सफर करने पर आपका ज्यादा समय लगेगा. दिल्ली से जो सुपरफास्ट ट्रेनें चलती हैं वे 10 से 12 घंटे में पहुचाती है. ऐसे में अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है और आपको ट्रैवलिंग टाइम कम करना है तो आपके लिए फ्लाइट बेस्ट रहेगी.
हां, ये जरूर है कि इस दौरान फ्लाइट के किराए सामान्य दिनों के मुकाबले में ज्यादा हो सकता है, क्योंकि इस समय ट्रेन और फ्लाइट की मांग काफी बढ़ गई है, लेकिन पहले आप फ्लाइट का किराया चेक कर लें और अपने बजट के हिसाब से प्लानिंग करें. इस समय फ्लाइट के टिकट 5 से 12 हजार के या उससे भी ज्यादा हो सकते हैं.
बचट कम होने पर ट्रेन से करें सफर
अगर आपको समय की कोई दिक्कत नहीं है और साथ ही आपका बजट ज्यादा नहीं है तो आपके लिए ट्रेन एक अच्छा विकल्प है.सामान्य और स्लीपर क्लास का किराया 370 से 400 रुपये तक हो सकता है. वहीं अगर आप 3 एसी और 2 एसी में सफर करना है तो इसके लिए 900 से 1600 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं. यानी अगर आपका बजट कम है तो आप ट्रेन से जाने के बारे में सोच सकते हैं. वहीं बजट की कोई समस्या नहीं है तो आप फ्लाइट से सफर कर सकते हैं.
अगर आप दीवाली के समय अयोध्या जा रहे हैं और राम मंदिर के दर्शन करने की सोच रहे हैं तो इस समय बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिल सकती है. वहीं होटल का किराया भी सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा हो सकता है. होटल में कमरे मिलने में भी दिक्कत आ सकती है. इसलिए पहले आप ट्रेन या फ्लाइट की आने-जाने की टिकट, होटल बुकिंग से जुड़ी सारी प्लानिंग कर लें, उसके बाद ही सफर के बारे में सोचें.
प्राइवेसी का नया लेवल, बर्थ पर लग्जरी फील, दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर है कमाल






















