एक्सप्लोरर

पासपोर्ट बनाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए है ये बड़ी खबर, पांच दिन तक नहीं होगा ये काम

Passport Portal: आपने 30 अगस्त से लेकर 2 सितंबर तक अगर पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑफिस में अपॉइंटमेंट ली हैं. तो फिर आपको दोबारा अपॉइंटमेंट लेनी होगी. क्योंकि 5 दिन पासपोर्ट पोर्टल रहेगा बंद.

Passport Portal: भारत में रहने के लिए लोगों के पास कुछ दस्तावेज होना जरूरी होते हैं. इन अलग-अलग दस्तावेजों की जरूरत लोगों को अलग-अलग काम के लिए पड़ती है. अगर बैंकिंग या इनकम टैक्स से जुड़ा कोई काम हो तो उसके लिए पैन कार्ड की जरूरत पड़ती ह.  पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. वहीं अगर आपको विदेश जाना हो तो उसके लिए फिर पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है.

पासपोर्ट बनवाने के लिए भारत में लोगों को पासपोर्ट इंडिया के ऑफिस में आवेदन देना होता है. इसके बाद अपॉइंटमेंट लेनी होती है और इसके बाद कागजी कार्रवाई होती है. फिर वेरिफिकेशन होती है. तब जाकर पासपोर्ट बन पाता है. अगर आपका भी अगले कुछ दिनों में पासपोर्ट ऑफिस में अपॉइंटमेंट है. तो आपको मायूसी हाथ लग सकती है. क्योंकि कुछ दिनों तक पासपोर्ट से जुड़ा कोई काम नहीं हो सकेगा. 

पासपोर्ट पोर्टल रहेगा बंद

अगले कुछ दिनों में यानी 30 अगस्त से लेकर 2 सितंबर तक अगर आप पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑफिस में अपॉइंटमेंट ले चुके हैं तो जरा ठहर जाइए क्योंकि आपको अपनी अपॉइंटमेंट रीशेड्यूल करनी पड़ सकती है. दरअसल पासपोर्ट विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 30 अगस्त से लेकर 2 सितंबर के बीच पासपोर्ट पोर्टल बंद रहेगा. 

जिन भी लोगों ने इस दौरान पासपोर्ट के लिए आवेदन दिया हुआ है. या जिनकी अपॉइंटमेंट है उन्हें अपॉइंटमेंट रीशेड्यूल करनी होगी. क्योंकि 29 अगस्त की रात 8:00 बजे से 2 सितंबर की सुबह तक देश भर में पासपोर्ट विभाग का पोर्टल बंद रहेगा. जिसके चलते पासपोर्ट से जुड़ा कोई भी काम नहीं हो पाएगा. 

इस वजह से बंद रहेगा पोर्टल

पासपोर्ट विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पासपोर्ट सेवा केंद्र ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस, विदेश मंत्रालय और पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन का काम भी अगले 5 दिनों तक प्रभावित रहेगा. बता दें पासपोर्ट विभाग ने पोर्टल के काम ना करने को पीछे टेक्निकल मेंटेनेंस की वजह बताई है. इसी के साथ पासपोर्ट विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी की इन दिनों के बीच अगर किसी ने पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ले रखा है. तो वह उसे अगले दिनों के लिए रीशेड्यूल कर सकता है. 

भारत में इतनी तरह के होते हैं पासपोर्ट

आमतौर पर आपने ब्लू पासपोर्ट सबसे ज्यादा देखा होगा. यह भारत में इस्तेमाल किए जाने वाला आम पासपोर्ट है देश के सभी नागरिकों को यही पासपोर्ट जारी किया जाता है. इसके अलावा भी भारत में दो पासपोर्ट और होते हैं. जिसमें एक मरून कलर का पासपोर्ट होता है. यह डिप्लोमेटिक पासपोर्ट होता है. भारत सरकार इसे अपने डिप्लोमेट्स और सरकारी अफसर को सरकारी काम के इस्तेमाल के लिए जारी करती है. तो एक ग्रे कलर का भी पासपोर्ट होता है. यह भारत सरकार का आधिकारिक पासपोर्ट होता है. विदेश में काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों को भारत सरकार इस पासपोर्ट को जारी करती है.  

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने के लिए चाहिए होते हैं ये डॉक्यूमेंट्स, ये रही पूरी लिस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बड़ा बदलाव, वक्त के हिसाब से बदलेगी गाड़ियों की रफ्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बड़ा बदलाव, वक्त के हिसाब से बदलेगी गाड़ियों की रफ्तार
Solar Panel: परिवार बड़ा है तो कितने किलोवाट का सोलर सिस्टम रहेगा सही? जानें
Solar Panel: परिवार बड़ा है तो कितने किलोवाट का सोलर सिस्टम रहेगा सही? जानें
16 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर? जानें LPG e-KYC के नियम और प्रोसेस
16 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर? जानें LPG e-KYC के नियम और प्रोसेस
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget