एक्सप्लोरर

आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने के लिए चाहिए होते हैं ये डॉक्यूमेंट्स, ये रही पूरी लिस्ट

Aadhar Card Addres Change Documents: आधार कार्ड में एड्रेस बदलवाने के लिए आपके साथ में अपलोड करने होते हैं संबंधित दस्तावेज. UIDAI ने इन 45 डॉक्यूमेंट को दी है मान्यता. चेक करें पूरी लिस्ट.

Aadhar Card Addres Change Documents: भारत में रहने के लिए लोगों के पास कुछ दस्तावेज होने जरूरी हैं. इन दस्तावेजों की जरूरत आए दिन अलग-अलग कामों के लिए पड़ जाती है. इनमें ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, और आधार कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट शामिल है. लेकिन इनमें जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला  डॉक्यूमेंट है वह है आधार कार्ड. आधार कार्ड फिलहाल देश की 90 फीस दी आबादी के पास है.

आधार कार्ड बनवाते वक्त अक्सर लोगों से कई बार कुछ गलत जानकारियां दर्ज होता हो जाती हैं.  तो ऐसे में यूआईडीएआई लोगों को आधार कार्ड में सुधार करवाने का, अपनी जानकारी अपडेट करवाने का मौका देती है. आधार कार्ड में आपको एड्रेस अपडेट करवाने का मौका कई बार दिया जाता है. हालांकि इसके लिए आपको कुछ दस्तावेज साथ में अपलोड करने होते हैं. तभी ऐड्रेस अपडेट किया जाता है. कौन से दस्तावेज आप इस्तेमाल कर सकते हैं एड्रेस बदलवाने के लिए चलिए आपको बताते हैं उनकी पूरी लिस्ट. 

एड्रेस बदलवाने पर के लिए ये डॉक्यूमेंट्स कर सकते हैं इस्तेमाल

UIDAI ने आधार कार्ड में कई चीजों को अपडेट करवाने के लिए कुछ नियम और शर्तें रखी हैं. जैसे आप डेट ऑफ बर्थ सिर्फ एक ही बार बदल सकते हैं. तो वहीं आधार कार्ड में अपने नाम को दो बार बदला जा सकता है. तो वहीं ऐड्रेस कितनी भी बार बदल सकते हैं.इसे लेकर कोई भी पाबंदी या नियम नहीं है. आधार कार्ड में एड्रेस बदलवाने के लिए यूआईडी ने 45 दस्तावेजों की एक लिस्ट जारी की है. जिनमें से कोई भी दस्तावेज इस्तेमाल करके आप आधार कार्ड में एड्रेस डलवा सकते हैं.

1. पासपोर्ट

2. बैंक स्टेटमेंट / पासबुक

3. डाकघर अकाउंट स्टेटमेंट / पासबुक

4. राशन कार्ड

5. वोटर आईडी

6. ड्राइविंग लाइसेंस

7. सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र / पीएसयू द्वारा जारी सर्विस फोटो पहचान पत्र 

8. बिजली बिल (3 महीने से ज्यादा पुराना नहीं)

9. पानी का बिल (3 महीने से ज्यादा पुराना नहीं)

10. टेलीफोन लैंडलाइन बिल (3 महीने से ज्यादा पुराना नहीं)

11. प्रॉपर्टी टैक्स रसीद (1 साल से ज्यादा पुरानी न हो)

12. क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट (3 महीने से ज्यादा पुराना नहीं)

13. इंश्योरेंस पॉलिसी

14. बैंक के लेटरहेड पर फोटो और साइन वाला लेटर

15. रजिस्टर्ड कंपनी के लेटरहेड पर जारी किया गया फोटो और साइन वाला लेटर

16. लेटरहेड पर मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी किए गए फोटो और साइन वाला लेटर या मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी किया हुआ फोटो

वाली आईडी जिसमें पता हो

17. नरेगा जॉब कार्ड

18. आर्म्स लाइसेंस

19. पेंशनर कार्ड

21. किसान पासबुक

22. सीजीएचएस/ईसीएचएस कार्ड

23. एनरोलमेंट/ अपडेट के लिए यूआईडीएआई स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट फॉर्मेट पर एमपी या एमएलए या एमएलसी या गजेटेड ऑफिसर या तहसीलदार द्वारा जारी

किए गए पते का प्रमाण पत्र

24. एनरोलमेंट/ अपडेट के लिए यूआईडीएआई स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट फॉर्मेट पर ग्राम पंचायत प्रमुख या उसके समकक्ष प्राधिकारी (ग्रामीण क्षेत्रों के लिए) द्वारा जारी

पते का प्रमाण पत्र

25. इनकम टैक्स असेसमेंट ऑर्डर

26. वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट

27. रजिस्टर्ड बिक्री/लीज/ रेंट अग्रीमेंट

28. डाक विभाग द्वारा जारी फोटो वाले एड्रेस कार्ड

29. राज्य सरकार द्वारा जारी फोटो वाले जाति और डोमिसाइल सर्टिफिकेट

30. संबंधित राज्य/संघ राज्य क्षेत्र सरकारों/प्रशासनों द्वारा जारी विकलांगता आईडी कार्ड/विकलांग मेडिकल सर्टिफिकेट

31. गैस कनेक्शन बिल (3 महीने से अधिक पुराना नहीं)

32. जीवनसाथी का पासपोर्ट

33. माता-पिता का पासपोर्ट (नाबालिग के मामले में)

34. केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा जारी आवास अलोकेशन लेटर. (3 साल से ज्यादा पुराना नहीं)

35. सरकार द्वारा जारी किया गया विवाह मैरेज सर्टिफिकेट जिसमें पता हो

36. राजस्थान सरकार द्वारा जारी भामाशाह कार्ड/जन-आधार कार्ड

37. एनरोलमेंट/ अपडेट के लिए यूआईडीएआई स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट फॉर्मेट पर मान्यता प्राप्त आश्रय गृहों या अनाथालयों आदि के अधीक्षक / वार्डन / मैट्रन /

संस्थान के प्रमुख से प्रमाण पत्र

38. नामांकन/अद्यतन के लिए यूआईडीएआई मानक प्रमाण पत्र प्रारूप पर नगर पार्षद द्वारा जारी पते का प्रमाण पत्र

39. मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों द्वारा जारी पहचान पत्र

40. फोटो वाली एसएसएलसी बुक

41. स्कूल पहचान पत्र

42. स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (एसएलसी) / स्कूल ट्रांसफर प्रमाणपत्र (टीसी), जिसमें नाम और पता हो.

43. स्कूल के प्रमुख द्वारा जारी नाम, पता और फोटो युक्त स्कूल रिकॉर्ड का उद्धरण (Extract)

44. एनरोलमेंट / अपडेट के लिए यूआईडीएआई के स्टैंडर्ड फॉर्मेट सर्टिफिकेट पर संस्थान के प्रमुख द्वारा हस्ताक्षरित मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी नाम, पता और फोटो युक्त पहचान प्रमाण पत्र

45. एनरोलमेंट / अपडेट के लिए यूआईडीएआई के स्टैंडर्ड फॉर्मेट सर्टिफिकेट पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा जारी किए गए नाम, जन्मतिथि और फोटो युक्त पहचान पत्र

यह भी पढ़ें: IRCTC करावाएगा तिरुपति बालाजी के दर्शन, मात्र इतने रुपये होंगे खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणपति विसर्जन: आज पूरी रात दौड़ेगी मेट्रो, जाम और पार्किंग की नो-टेंशन
गणपति विसर्जन: आज पूरी रात दौड़ेगी मेट्रो, जाम और पार्किंग की नो-टेंशन
वाराणसी रोपवे का किराया तय, 10 से 50 तक का टिकट, पास पर मिलेगी 30% की छूट
वाराणसी रोपवे का किराया तय, 10 से 50 तक का टिकट, पास पर मिलेगी 30% की छूट
पंप पर नोजल पकड़ने के तरीके से गाड़ी में कम जाता है पेट्रोल? इसकी सच्चाई समझिए
पंप पर नोजल पकड़ने के तरीके से गाड़ी में कम जाता है पेट्रोल? इसकी सच्चाई समझिए
डाकघर की 3 साल की FD पर मिल रहा तगड़ा ब्याज, जानिए मैच्योरिटी रकम
डाकघर की 3 साल की FD पर मिल रहा तगड़ा ब्याज, जानिए मैच्योरिटी रकम

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
क्या अमरिंदर सिंह का BJP से हुआ मोहभंग? कहा- वो कुछ नहीं पूछते
क्या अमरिंदर सिंह का BJP से हुआ मोहभंग? कहा- वो कुछ नहीं पूछते
Bigg Boss 20 के सेट पर पहुंची 'हुंकार' की स्टारकास्ट, पेस्टेल साड़ी में फातिमा सना शेख ने ढाया कहर
'बिग बॉस 20' के सेट पर पहुंची 'हुंकार' की टीम, फातिमा सना शेख के ग्लैमरस लुक ने खींचा ध्यान
Asian Games 2026: मेडल के साथ हुई भारत के 8वें दिन की शुरुआत, 44 साल का दोहराया इतिहास
मेडल के साथ हुई भारत के 8वें दिन की शुरुआत, 44 साल का दोहराया इतिहास
कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत
कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
टैक्सी में सिगरेट पीने पर भिड़े ड्राइवर और यात्री, वीडियो वायरल
टैक्सी में सिगरेट पीने पर भिड़े ड्राइवर और यात्री, वीडियो वायरल
DU की गोल्ड मेडलिस्ट से IPS तक, जानें लेडी सिंघम मंजिल सैनी की कहानी
DU की गोल्ड मेडलिस्ट से IPS तक, जानें लेडी सिंघम मंजिल सैनी की कहानी
Embed widget