एक्सप्लोरर

मेट्रो में छूट गया है सामान, तो ऐसे वापस मिल सकता है, जानें क्या करना होगा

Metro Item Lost Found Item Rules: मेट्रो में अगर खो जाए सामान तो क्या कैसे मिलेगा वापस. कहां जाना होगा इसके लिए और किसे करना होगा काॅल? जानें पूरी डिटेल्स.

दिल्ली में मेट्रो में रोज़ाना लाखों लोग सफर करते हैं. और यही वजह है कि दिल्ली मेट्रो को दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन कहा जाता है. लेकिन कई देखा गया है कि भीड़-भाड़ के बीच लोगों का जल्दबाज़ी या ध्यान भटकने पर सामान पीछे छूट जाता है. कोई बैग सीट के नीचे रह जाता है. तो किसी अपना सामान गलती से छोड़ जाता है. 

ऐसे सबसे बड़ी दिक्कत तब होती है जब आपको पता ही न हो कि उसे वापस कैसे पाएं. कई लोग मान लेते हैं कि एक बार मेट्रो में सामान छूट गया तो वो मिलने से रहा. लेकिन ऐसा नहीं है. आपके बता दें मेट्रो में सामान खोने पर वापस पाने के लिए एक पूरी प्रोसेस है. जिसे अपनाने पर आपका सामान वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है. जानें क्या करना होगा. 

कैसे मिलेगा मेट्रो में खोया सामान? 

मेट्रो में खोया सामान वापस पाने के लिए DMRC की ओर से लॉस्ट एंड फाउंड सिस्टम बनाया गया है. जो काफी मददगार है. अगर आप सफर के दौरान ट्रेन, प्लेटफॉर्म या सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर अपना बैग, मोबाइल या कोई भी सामान भूल गये है. तो सबसे पहले 011-23417910 पर कॉल करें और 113701 एक्सटेंशन दबाएं.

यह भी पढ़ें: क्या साड़ी या धोती-कुर्ता पहनने पर एंट्री देने से मना कर सकते हैं रेस्टोरेंट या होटल, क्या है नियम?

यहां आपको अपने सामान का पूरा विवरण और पहचान से जुड़े प्रूफ देने होंगे. जितनी जल्दी आप शिकायत दर्ज कराएंगे, सामान मिलने की संभावना उतनी बढ़ जाएगी. सही समय पर सही जानकारी देने से आपका सामान सुरक्षित रूप से वापस मिलने की पूरी संभावना रहती है.

वेबसाइट पर जाकर भी कर सकते हैं पता 

आप DMRC की वेबसाइट पर भी खोए हुए सामान का पता लगा सकते हैं. इसके लिए https://delhimetrorail.com/lost-found पर जाना होगा और List Of Lost Items सेक्शन पर क्लिक करना होगा. यहां आपको स्टेशन के हिसाब से लिस्ट मिलेगी. जिसमें सामान का नाम, डिटेल्स और कब वह रिसीव हुआ.  इस बात की जानकारी दर्ज होगी. लिस्ट को स्क्रॉल करके आप देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त से पहले कैसे खरीद सकते हैं फास्टैग एनुअल पास? जान लें अपने काम की बात

उसमें आपका सामान दर्ज है या नहीं. अगर लिस्ट में आपका सामान मिलता है. तो आगे की प्रक्रिया के लिए वहां दी गई होगी सभी निर्देशों का पालन करें. आप कॉल करने की बजाय ऑनलाइन जानकारी चेक करना पसंद करते हैं तो यह प्रोसेस आपके लिए सही है. 

यह भी पढ़ें: एक जगह से दूसरी जगह हो रहे हैं शिफ्ट तो वोटर आईडी कार्ड कैसे करा सकते हैं ट्रांसफर, जान लीजिए नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FASTag से ज्यादा पैसे कट गए? ऐसे करें शिकायत, मिल सकता है रिफंड
FASTag से ज्यादा पैसे कट गए? ऐसे करें शिकायत, मिल सकता है रिफंड
16 साल अटका रहा बीमा क्लेम, पीड़ित को अब मिलेगा 10 लाख का मुआवजा
16 साल अटका रहा बीमा क्लेम, पीड़ित को अब मिलेगा 10 लाख का मुआवजा
घर खरीदा, बिल्डर ने नहीं दी कार पार्किंग, 2 साल बाद आया कोर्ट का फैसला
घर खरीदा, बिल्डर ने नहीं दी कार पार्किंग, 2 साल बाद आया कोर्ट का फैसला
Solar Panel: ठंड से पहले लगवाएं सोलर पैनल, बिजली बिल में मिलेगी राहत
Solar Panel: ठंड से पहले लगवाएं सोलर पैनल, बिजली बिल में मिलेगी राहत

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget