एक्सप्लोरर

आप भी बन सकती हैं 'लखपति दीदी', इस योजना में सरकार देती है बिना ब्याज के 5 लाख तक का लोन

लखपति दीदी योजना के तहत सरकार महिलाओं को खुद का छोटा या मझोला बिजनेस शुरू करने के लिए प्रेरित करती है. इसके लिए उन्हें बिजनेस ट्रेनिंग दी जाती है,

देश में महिला सशक्तिकरण सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि एक मिशन बन चुका है. इसी मकसद को जमीन पर उतारने के लिए भारत सरकार समय-समय पर नई-नई योजनाएं लेकर आती रही है. इन्हीं में से एक अहम योजना है लखपति दीदी योजना, जिसे साल 2023 में लॉन्च किया गया था. इस योजना का मकसद है महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भरता की राह पर ले जाना. लखपति दीदी योजना के तहत सरकार महिलाओं को खुद का छोटा या मझोला बिजनेस शुरू करने के लिए प्रेरित करती है. इसके लिए उन्हें बिजनेस ट्रेनिंग दी जाती है, साथ ही जरूरत पड़ने पर बिना किसी बड़ी जद्दोजहद के लोन की सुविधा भी मिलती है. यानी महिलाओं को सिर्फ हौसला दिखाना है, बाकी सहयोग सरकार दे रही है.

क्या है लखपति दीदी योजना

लखपति दीदी योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका मकसद है देश की ग्रामीण और कस्बाई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आर्थिक रूप से इतना सक्षम बनाना कि वे साल भर में कम से कम एक लाख रुपये तक की आमदनी कमा सकें. इस योजना की शुरुआत साल 2023 में की गई थी और इसे मिशन “DAY-NRLM” यानी दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चलाया जा रहा है. इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करती है. उन्हें हुनरमंद बनाने के लिए स्किल ट्रेनिंग दी जाती है जैसे कि ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, अगरबत्ती निर्माण या अन्य छोटे पैमाने के बिजनेस.

किन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत

सबसे पहले तो ये ध्यान रखें कि लखपति दीदी योजना में आवेदन सिर्फ वही महिलाएं कर सकती हैं जो स्व-सहायता समूह (SHG) की सदस्य हैं और जिनके परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये से ज्यादा नहीं है. इसके अलावा, परिवार में अगर कोई सरकारी कर्मचारी हो तो आवेदन अस्वीकार हो सकता है. पात्र बनने के बाद अगला कदम है आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो जैसी जरूरी दस्तावेज तैयार रखना.

यह भी पढ़ें: सो रहे शख्स के पास से गुजर गई मौत, वीडियो देख दहल गया यूजर्स का दिल

ऐसे मिलता है अप्रूवल

इसके बाद, महिला को अपने नजदीकी Anganwadi केंद्र, SHG कार्यालय या ग्रामीण विकास विभाग की शाखा पर जाना होता है. वहां उन्हें एक आवेदन पत्र भरना होता है जिसमें वे अपने बिजनेस प्लान की जानकारी देंगी. जैसे सिलाई-कढ़ाई, डेयरी, ब्यूटी पार्लर या कोई स्थानीय कृषि/छोटा उद्योग. इस बिजनेस प्लान को उसी SHG या विभाग के अधिकारी की मदद से तैयार कराना होता है ताकि मंजूरी में आसानी हो.

यह भी पढ़ें: शर्म करो, हमरा ब्याह लीक नहीं हुआ लेकिन BPSC का पेपर...'खान सर' ने ले लिए बिहार सरकार के मजे; वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 नई अमृत भारत ट्रेनों को रेलवे की मंजूरी, कहां-कहां जाएंगी, कितना होगा किराया?
7 नई अमृत भारत ट्रेनों को रेलवे की मंजूरी, कहां-कहां जाएंगी, कितना होगा किराया?
Fraud Alert: ऑनलाइन फ्रॉड होते ही तुरंत डायल करें ये नंबर, एक कॉल पर रुकेगा बैंक ट्रांसफर
ऑनलाइन फ्रॉड होते ही तुरंत डायल करें ये नंबर, एक कॉल पर रुकेगा बैंक ट्रांसफर
Apple India: गर्म होने लगा हरियाणा के शख्स का iPhone 15, Apple पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना
गर्म होने लगा हरियाणा के शख्स का iPhone 15, Apple पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना
Gold Scheme: 'जिसके पास है आधार कार्ड, उसे मिलेगा 1 तोला सोना', PM मोदी ने किया ऐलान?
'जिसके पास है आधार कार्ड, उसे मिलेगा 1 तोला सोना', PM मोदी ने किया ऐलान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget