एक्सप्लोरर

शर्म करो, हमरा ब्याह लीक नहीं हुआ लेकिन BPSC का पेपर...'खान सर' ने ले लिए बिहार सरकार के मजे; वीडियो वायरल

खान सर वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि लोगों को एक महीने तक हमारी शादी के बारे में नहीं पता चला, जब हम बताए तब मीडिया में छपा. शर्म करो, हमरा ब्याह लीक नहीं हुआ, लेकिन BPSC का पेपर लीक हो जाता है.

देश के लोकप्रिय टीचर और यूट्यूबर 'खान सर' हमेशा चर्चा में रहते हैं. कभी अपने पढ़ाने के तरीके को लेकर तो कभी बच्चों को पढ़ाते-पढ़ाते सरकार और सिस्टम पर किए गए तंजों को लेकर. फिलहाल, खान सर अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय खान सर ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी. यह बात उन्होंने लंबे समय बाद और सबसे पहले अपने स्टूडेंट्स को बताई, जिसके बाद मीडिया को भी खान सर की शादी के बारे में पता चला. 

अब खान सर का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खान सर ने बिहार सरकार के ऊपर ऐसा करार तंज किया है, जिसकी टीस सरकार को हमेशा रहेगी. दरअसल, खान सर ने अपनी शादी को लेकर BPSC एग्जाम से जोड़ते हुए करारा तंज किया है. खान सर ने वीडियो में कहते हुए दिख रहे हैं कि हमारी शादी लीक नहीं हुई, लेकिन बीपीएससी पेपर लीक हो जाता है. 

जब खुद बताया तब पता चली शादी की बात

खान सर का जो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, वह क्लास रूम का है. इसमें खान सर बच्चों से बात कर रहे हैं. खान सर कहते हैं कि उन्होंने अपनी शादी बहुत ही सीक्रेट तरीके से की थी और इसके बारे में लोगों को तब पता चला जब उन्होंने खुद यह बात बताई. शादी की खबर मीडिया तक न जाए इसका पूरा ध्यान भी रखा गया था. उन्होंने बताया जिस फॉर्म हाउस में शादी थी, उसके मालिक तक को नहीं पता था कि खान सर की शादी है. खाना बनाने वालों के मोबाइल पर टेप लगाया गया था कि किसी को इस बारे में पता न चले. 

शर्म करो...हमारा ब्याह लीक नहीं हुआ लेकिन...

खान सर इस वीडियो में आगे कहते हैं कि एक महीने तक किसी को नहीं पता चला कि खान सर का ब्याह हो गया है. यह खबर तब लीक हुई जब उन्होंने खुद बताई, लेकिन BPSC का पेपर लीक हो जाता है, शर्म करो तुम्हारा पेपर कैसे लीक हो जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में खान सर आगे कहते हैं कि पेपर बनाने वालों के फोन पर टेप मारो, व्यवस्था करो तो लीक नहीं होगा.  

यह भी पढ़े: इस मॉडल ने अपने पैर में क्यों पहन लिया था कंडोम? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget