एक्सप्लोरर

घर पर कितनी मात्रा में सोना रख सकते हैं आप? ये है नियम

Gold Limit: भारत में सोने को लेकर लोगों को काफी दिलचस्पी होती है. लोग इसे एक इनवेस्टमेंट के तौर पर भी देखते हैं. लेकिन क्या आपको पता है आप घर पर कितना सोना रख सकते हैं.

Gold Limit: भारत में सोने को लेकर लोगों में खासा लगाव रहता है. भारत में महिलाओं को सोना पहनना खास तौर पर काफी पसंद होता है. इसके साथ ही लोगों को घर पर सोना रखना भी काफी अच्छा लगता है. लोग सोने के बहुत सारे गहने और अन्य चीज बनवा के रख लेते हैं. 

आजकल लोग सोने के कॉइन और सोने के बिस्किट भी बनवाकर घर पर रखते हैं. लेकिन क्या आपको पता है. इसका ही मतलब यह नहीं कि आप घर पर कितना भी सोना रख सकते हैं. घर पर सोना रखने को लेकर सरकार ने नियम बनाए हैं. चलिए जानते हैं क्या हैं वह नियम और कितना सोना रख सकते हैं घर पर.  

नहीं है कोई लिमिट

भारत सरकार या इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा घर पर सोना रखने के लिए कोई भी लिमिट लागू नहीं की गई है. यानी कि कोई जितना भी चाहे घर पर उतना सोना रख सकता है. लेकिन उसकी शर्त यह है कि उसके पास सोने का प्रमाण होना चाहिए कि यह सोना उसे कहां से प्राप्त हुआ है. 

इसलिए जब आप सोना खरीदते हैं तो आप उसकी रसीद जरूर रखें. क्योंकि अगर आपसे के एक तय लिमिट से ज्यादा सोना हुआ तो फिर आपको उसके संबंधित दस्तावेज दिखाने पड़ सकते हैं. क्योंकि इस दौरान अगर आप प्रूफ देने में नाकाम होते हैं तो फिर आपका सोना जब्त कर लिया जा सकता है 

जानें CBDT के नियम

भले ही कोई वैध दस्तावेजों के साथ कितना भी सोना या ज्वेलरी अपने पास रख सकता है. अगर वह उनका प्रूफ दे देता है. तो उसे कोई भी असुविधा नहीं होगी. लेकिन सेंट्रल बोर्ड का डायरेक्ट टैक्स यानी सीबीडीटी के अनुसार घर में सोना रखने को लेकर एक लिमिट भी जारी की गई है. उस लिमिट तक घर में कोई भी सोना रख सकता है और उसके लिए कोई भी दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं होगी. 

इनमें शादीशुदा महिला अपने पास 500 ग्राम तक गोल्ड रख सकती हैं. तो वहीं गैर शादीशुदा महिला ढाई सौ ग्राम तक गोल्ड रख सकती है. इसके साथ ही पुरुष मात्र 100 ग्राम गोल्ड ही बिना वैलिड दस्तावेजों के रख सकते हैं. अगर इस लिमिट से ज्यादा गोल्ड रखना है. तो उसके लिए फिर उसका सोर्स बताना जरूरी होगा. अन्यथा वह सोना जब्त हो किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: Election 2024: ऑनलाइन वोटर कार्ड ऐसे करें डाउनलोड, चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में भी चेक कर लें अपना नाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर 10 में से 1 गाड़ी बिना FASTag के पार, दिल्ली का ये वाला Toll Plaza टॉप पर
हर 10 में से 1 गाड़ी बिना FASTag के पार, दिल्ली का ये वाला Toll Plaza टॉप पर
Train Cancelled: 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें लिस्ट
Train Cancelled: 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें लिस्ट
इस राज्य में खोल लें होम स्टे, सरकार देगी 11 लाख की सब्सिडी, मत गंवाना कमाई का ये मौका
इस राज्य में खोल लें होम स्टे, सरकार देगी 11 लाख की सब्सिडी, मत गंवाना कमाई का ये मौका
LIC कन्यादान पॉलिसी क्या है? जानें बेटी के भविष्य के लिए कैसे कर सकते हैं तैयारी
LIC कन्यादान पॉलिसी क्या है? जानें बेटी के भविष्य के लिए कैसे कर सकते हैं तैयारी

वीडियोज

Big Breaking | Nepal Flood Latest Update | Death Toll: नेपाल में मौत का आंकड़ा पहुंचा 600 | ABP
Big Breaking | Nepal Flood Latest Update: जहां मची भयानक तबाही...वहां अभी कैसे हालात? | Death Toll
सिंगर अंकित बालियान के कत्ल की LIVE पिक्चर! | Sansani | ABP News
देखिए नेपाल में तबाही की हर एक तस्वीर
तानाशाह मुनीर vs इमरान एंड सन्स!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में तबाही की चेन रिएक्शन: 5140 मीटर से टूटा ग्लेशियर, 180 KM/H की रफ्तार से आया सैलाब
नेपाल में तबाही की चेन रिएक्शन: 5140 मीटर से टूटा ग्लेशियर, 180 KM/H की रफ्तार से आया सैलाब
'किस चीज का घमंड है', सलमान खान पर भड़का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई
'किस चीज का घमंड है', सलमान खान पर भड़का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई
क्रिकेट से संन्यास के बाद एक महीने में कितने पैसे कमाते हैं एमएस धोनी?
क्रिकेट से संन्यास के बाद एक महीने में कितने पैसे कमाते हैं एमएस धोनी?
'टॉक्सिक' के आगे 'इरुमुडी' का जलवा, 8वें दिन बनी टॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी फिल्म
'टॉक्सिक' के आगे 'इरुमुडी' का जलवा, बनी टॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी फिल्म
वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल पर ट्रंप का कब्जा! US ने कहा- इतिहास की सबसे बड़ी...
वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल पर ट्रंप का कब्जा! US ने कहा- इतिहास की सबसे बड़ी...
25 दिन में फिर गया मंत्री पद, फंड गड़बड़ी के आरोपों में बी. नागेंद्र का इस्तीफा
25 दिन में फिर गया मंत्री पद, फंड गड़बड़ी के आरोपों में बी. नागेंद्र का इस्तीफा
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री का शेड्यूल जारी, 31 अगस्त को मिलेगी आंसर कॉपी
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री का शेड्यूल जारी, 31 अगस्त को मिलेगी आंसर कॉपी
8 लाख तक सस्ती मिलेगी EV, अब इन गाड़ियों पर भी BaaS का फायदा
8 लाख तक सस्ती मिलेगी EV, अब इन गाड़ियों पर भी BaaS का फायदा
Embed widget