एक्सप्लोरर

किसानों के बड़े काम आता है किसान क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन घर बैठ कर सकते हैं अप्लाई

Kisan Credit Card: किसान क्रेडिट कार्ड किसानों के काफी काम आता है. इससे जरूरत पड़ने पर किसान लोन भी ले सकते हैं. किसान घर बैठे ही ऑनलाइन इसके लिए कर सकते हैं आवेदन.क्या है प्रक्रिया चलिए जानते हैं.  

Kisan Credit Card: भारत सरकार देश के लोगों के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती है. अलग-अलग लोगों को सरकार की इन योजनाओं से फायदा पहुंचता है. भारत की आधी से ज्यादा जनसंख्या आज भी खेती और किसानी के सहारे ही जीवन यापन करती है. इसीलिए सरकार की बहुत सी योजनाएं देश के किसानों के लिए भी होती हैं. किसानों को सीधा आर्थिक लाभ देने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है.

तो इसके साथ ही किसानों को और चीजों के लिए आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार किसानों को खास तरह का क्रेडिट कार्ड भी जारी करती है. इस किसान क्रेडिट कार्ड से जरूरत पड़ने पर किसान लोन भी ले सकते हैं. किसान घर बैठे ही ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड के लिए दे सकते हैं आवेदन. क्या है इसकी प्रक्रिया चलिए आपको बताते हैं.  

किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे

सरकार भारत में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करती है. किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को काफी फायदा होता है, इस पर किसानों बेहद कम दर पर 3 लाख रुपये तक का लोन भी मिल जाता है. किसान क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके किसानों को सरकार की ओर से मिल रही सब्सिडी का भी फायदा उठा सकते हैं. तो वहीं कार्ड धारक को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा भी मिलता है. किसान क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके खेती के लिए जरूरी चीजें आसानी से खरीदी जा सकती है.

यह भी पढ़ें: कुंभ मेले में जाने वालों को भी मिलेगा फ्री राशन, योगी सरकार इन लोगों के राशन कार्ड बनाने के लिए तैयार

इस तरह कर सकते हैं अप्लाई

किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आपको जिस बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना है. उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. वहां आपको किसान क्रेडिट कार्ड सर्च करना है. उसके बाद आपको 'Apply Now' पर क्लिक कर देना है. इसके बाद आपको अपना अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा और नीचे टर्म्स एंड कंडीशन के बॉक्स पर टिक करके वेरीफाई पर क्लिक कर देना होगा. इसके बाद आपको कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे. दस्तावेज वेरीफाई होने के बाद आपको किसान कार्ड जारी कर दिया जाएगा और आपका  रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: धनतेरस-दिवाली में खरीदना है सोना तो गांठ बांध लें ये टिप्स, ठग नहीं पाएगा ज्वैलर

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी. जिनमें  आईडेंटिटी प्रूफ के तौर पर आपका पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी में से कोई एक दस्तावेज. इसके अलावा एड्रेस प्रूफ, जमीन के दस्तावेज और आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो भी जरूरी होगा. 

यह भी पढ़ें: ट्रेन से दूसरे शहर भेजनी है अपनी मोटरसाइकिल तो जानें हर नियम, कोई भी दलाल नहीं लगा पाएगा चूना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुर्सी के चक्कर में थमे सुपरफास्ट ट्रेन के पहिए, गोरखपुर में अटकी रही वैशाली एक्सप्रेस
कुर्सी के चक्कर में थमे सुपरफास्ट ट्रेन के पहिए, गोरखपुर में अटकी रही वैशाली एक्सप्रेस
रेलवे स्टेशनों पर फूड स्टॉल सील, FDA का बड़ा एक्शन, यात्री ध्यान दें
Train News: रेलवे स्टेशनों पर फूड स्टॉल सील, FDA का बड़ा एक्शन, यात्री ध्यान दें
रक्षाबंधन पर रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
रक्षाबंधन पर रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
FASTag पर बड़ी राहत, 121 टोल प्लाजा पर NHAI ने शुरू की ये सुविधा
FASTag पर बड़ी राहत, 121 टोल प्लाजा पर NHAI ने शुरू की ये सुविधा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget