एक्सप्लोरर

देश में अब जितना सफर उतना ही टोल टैक्स, जानें कैसे काम करेगी नई टोल पाॅलिसी

KM Bases Toll Tax Policy: अब फास्टैग से भी आसान तरीके से चुका पाएंगे टोल. इस तरीके से कट सकता है वाहनों का टोल. जानें क्या है सरकार की यह नई टोल पाॅलिसी.

KM Bases Toll Tax Policy: रोजाना देशभर में करोड़ों लोग एक जगह से दूसरी जगह सफर करते हैं. कोई फ्लाइट से कहीं जाता है. कोई ट्रेन से कहीं जाता है. तो कोई अपने पर्सनल व्हीकल से कहीं जाता है. कोई भी अपना वाहन लेकर एक राज्य से दूसरे राज्य जाता है. तो उसकी सीमा क्रॉस करते हुए उसे टोल टैक्स चुकाना पड़ता है. आंकड़ों के अनुसार बात की जाए तो भारत में तकरीबन हजार से भी ज्यादा टोल प्लाजा है. जहां अलग-अलग वाहनों के हिसाब से टोल लिया जाता है. 

पहले लोगों को टोल चुकाने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ता था और मैन्युअली टोल के लिए चार्ज देना होता था. लेकिन अब भारत में टोल टैक्स चुकाने के लिए फास्टैग की व्यवस्था है. जिसमें बिना लाइन में लगे बड़ी आसानी से टोल टैक्स चुकाकर वाहन चालक आगे बढ़ जाते हैं.  लेकिन अब खबरें हैं किे देश में नई टोल व्यवस्था लागू होने जा रही है. जिससे बदल जाएगा टोल टैक्स चुकाने का तरीका.

किलोमीटर के हिसाब से चुकाना पड़ेगा टोल

फिलहाल भारत में कोई भी वाहन टोल प्लाजा से होकर गुजरता है. उसे वहां फास्टैग स्कैन के जरिए एक एक निश्चित अमाउंट टोल के तौर पर चुकाना होता है. लेकिन आप भारत में एक नई टोल पॉलिसी पर काम शुरू हो चुका है.  सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय देश में इस नई तो नीति को लागू करने की प्रक्रिया में है.

यह भी पढ़ें: 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, सिर्फ आधार वेरिफाइड यूजर्स ही करा सकेंगे बुकिंग

इस नई टोल  पॉलिसी के तहत गाड़ियों को किलोमीटर के हिसाब से टोल चुकाना होगा. यानी कौन सी गाड़ी कितना चली है इस हिसाब से ऑटोमेटिक ही बैंक खाते से टोल के पैसे कट जाएंगे. हालांकि आपको बता दें यह  पॉलिसी कब लागू होगी इसके लिए सरकार की ओर से इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. 

ऐसे काम करेगी नई टोल पाॅलिसी

ईटी की रिपोर्ट्स के मुताबिक नई टोल पॉलिसी के तहत सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग और कैमरे लगाए जाएंगे. जिसके तहत टोल सीधा वाहन मालिकों के बैंक खाते से कटेगा. सरकार नई पॉलिसी के तहत ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन यानी एएनपीआर टेक्नोलॉजी बेस्ड एडवांस्ड सिस्टम तैयार करेगी.

यह भी पढ़ें: आयुष्मान कार्ड से बिना किसी टेंशन के हो जाएगा मुफ्त इलाज, बस इन बातों का रखें ख्याल

तो इसके साथ ही आपको बता दें सरकार एनुअल फास्ट टैग लाने पर भी विचार कर रही है. जिससे कि वाहन मालिकों को साल में सिर्फ एक बार फास्ट टैग रिचार्ज करना होगा. और वह जितनी चाहें साल भर में उतनी यात्रा कर सकेंगे. 

यह भी पढ़ें:कितनी दूर से आपकी स्पीड पकड़ लेता है सड़क पर लगा कैमरा? जवाब सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Personal Finance: हर मिडिल क्लास को छोड़ देनी चाहिए ये 5 आदतें, वरना रह जाएंगे गरीब
हर मिडिल क्लास को छोड़ देनी चाहिए ये 5 आदतें, वरना रह जाएंगे गरीब
3000 रुपए में किराए पर दिए बैंक खाते, हुआ 25 करोड़ का फ्रॉड
3000 रुपए में किराए पर दिए बैंक खाते, हुआ 25 करोड़ का फ्रॉड
EPF के साथ 7 लाख का बीमा फ्री, समझें पेआउट की सटीक कैलकुलेशन
EPF के साथ 7 लाख का बीमा फ्री, समझें पेआउट की सटीक कैलकुलेशन
घर बैठे शुरू करें कारोबार, महिलाओं को बिना गारंटी मिलेगा 5 लाख का लोन
घर बैठे शुरू करें कारोबार, महिलाओं को बिना गारंटी मिलेगा 5 लाख का लोन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget