एक्सप्लोरर

1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, सिर्फ आधार वेरिफाइड यूजर्स ही करा सकेंगे बुकिंग

अब फर्जी आईडी या फर्जी अकाउंट के जरिए टिकट बुकिंग नहीं की जा सकेगी. रेलवे का यह कदम डिजिटल प्लेटफॉर्म को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए उठाया गया है.

रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है. अगर आप तत्काल टिकट के भरोसे सफर की योजना बनाते हैं तो इस बदलाव की जानकारी आपके लिए काफी अहम है. भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए नया नियम लागू कर दिया है, जिसके तहत अब केवल वही यात्री तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे, जिनका आधार नंबर रेलवे के साथ वेरिफाइड होगा.

क्यों किया गया यह बदलाव?

यह नया नियम 1 जुलाई 2025 से लागू हो जाएगा. इसका मतलब यह है कि अब फर्जी आईडी या फर्जी अकाउंट के जरिए टिकट बुकिंग नहीं की जा सकेगी. रेलवे का यह कदम डिजिटल प्लेटफॉर्म को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए उठाया गया है. रेल मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि 1 जुलाई से तत्काल स्कीम के तहत टिकट सिर्फ भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से ही बुक किए जा सकेंगे.

रेलवे अधिकारी ने बताया कि तत्काल टिकटों की कालाबाजारी और फर्जीवाड़े के मामलों को देखते हुए रेलवे ने इस कदम को उठाया है. अधिकारी ने कहा कि कई लोग एक से ज्यादा अकाउंट बनाकर टिकट बुक करते हैं और बाद में उन्हें ऊंचे दामों पर बेचते हैं. इस पर लगाम लगाने के लिए अब बुकिंग के लिए आधार से जुड़ी पहचान को जरूरी किया गया है.

नया सिस्टम कैसे काम करेगा?

अब तत्काल टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार नंबर लिंक और वेरिफाइड होना अनिवार्य होगा. जिन यूजर्स ने अपने आईआरसीटीसी अकाउंट में आधार वेरिफिकेशन नहीं कराया है, वे 1 जुलाई से तत्काल टिकट नहीं बुक कर पाएंगे. 

वहीं, 15 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान आधार आधारित ओटीपी वैरिफिकेशन को भी अनिवार्य कर दिया है. यानी तत्काल टिकट बुक करते समय यात्रियों को उनके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे यात्रियों को टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की एप या वेबसाइट पर दर्ज करना होगा, जिसके बाद ही उनकी टिकट बुक हो सकेगी.

इस तरह यात्रियों को अपनी पहचान को एक और स्तर पर सत्यापित करना होगा. इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि बुकिंग सही यात्री कर रहा है, किसी एजेंट या फर्जी एकाउंट के माध्यम से नहीं. यह नियम केवल तत्काल टिकटों पर लागू होगा, सामान्य रिजर्वेशन पर नहीं.

एजेंटों के लिए नए टाइम स्लॉट निर्धारित

रेलवे ने सामान्य यात्रियों को तत्काल टिकट बुकिंग सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अधिकृत एजेंटों के तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नए टाइम स्लॉट भी निर्धारित किए हैं. एजेंट अब पहले आधे घंटे यानी एसी क्लास के लिए सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक और स्लीपर क्लास के लिए 11:00 बजे से 11:30 बजे तक बुकिंग नहीं कर सकेंगे.

आधार वेरिफिकेशन के लिए करें ये काम

अगर आपने अभी तक अपने आईआरसीटीसी एकाउंट में आधार नंबर लिंक नहीं किया है तो जल्द से जल्द यह काम कर लें. इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप पर लॉगइन करके माई प्रोफाइल सेक्शन में जाना होगा, जहां आधार वेरिफिकेशन के विकल्प का चुनाव कर वेरिफिकेशन करना होगा, ताकि तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान आप को परेशानी न उठानी पड़े.

अब 24 घंटे पहले मिलेगी यह जानकारी

रेलवे ने टिकट से जुड़े एक और बदलाव की जानकारी दी है. इसके तहत अब रेलवे का वेटिंग टिकट कंफर्म हुआ या नहीं, इसकी जानकारी अब यात्रियों को 24 घंटे पहले ही मिल जाएगी. अभी 4 घंटे पहले यह चार्ट बनता है. रेलवे ने बीकानेर डिविजन में 24 घंटे पहले चार्ट का ट्रायल शुरू किया है. अगर फीडबैक ठीक रहा तो इसे देश के अन्य डिविजन में भी लागू किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: नोट कर लें तत्काल टिकट बुकिंग की ये टाइमिंग, तुरंत लॉगइन करते ही सीट होगी कंफर्म

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा
CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा
पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर
पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर
18 अक्टूबर को सुबह साढ़े 3 बजे से क्यों चलेंगी मेट्रो ट्रेनें? DMRC का बड़ा फैसला
18 अक्टूबर को सुबह साढ़े 3 बजे से क्यों चलेंगी मेट्रो ट्रेनें? DMRC का बड़ा फैसला
LPG सब्सिडी और बॉयोमीट्रिक के नियम बदलेंगे? हाई कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
LPG सब्सिडी और बॉयोमीट्रिक के नियम बदलेंगे? हाई कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget