एक्सप्लोरर

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, जानें कितना चुकाना होगा किराया

Katra-Srinagar Vande Bharat अब आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कटरा से श्रीनगर जाने वाली ट्रेन नंबर 26401 वंदे भारत एक्सप्रेस की बुकिंग कर सकते हैं.

Katra-Srinagar Vande Bharat: भारतीय रेलवे का नेटवर्क लगातार बढ़ता ही जा रहा है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक रेलवे की फैसिलिटी पहुंच चुकी है. रेलवे की ओर से अब कटरा से श्रीनगर जाने के लिए भी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो चुका है. आईआरसीटीसी ने इस सुपरफास्ट ट्रेन की बुकिंग भी शुरू कर दी है. यानी अब आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कटरा से श्रीनगर जाने वाली ट्रेन नंबर 26401 वंदे भारत एक्सप्रेस की बुकिंग कर सकते हैं. कितना होगा किराया और कितनी देर में पूरा होगा सफर. चलिए आपको बताते हैं इस ट्रेन से जुड़ी सभी जानकारी. 

इतना चुकाना होगा किराया

कटरा से श्रीनगर जाने वाले मुसाफिरों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा शुरू कर दी है. अब यात्री इस रूट के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर कर सकेंगे. आपको बता दें कश्मीर घाटी में चलने वाली यह पहले सेमी हाई स्पीड ट्रेन है. इससे ना सिर्फ जम्मू कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी बढ़ेगी. बल्कि पर्यटकों को भी सफर करने में काफी सहूलियत होगी. इस ट्रेन के किराए की बात की जाए तो चेयर कार में सफर करने के लिए आपको लगभग 715 रुपए चुकाने होंगे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली की महिलाओं को कुछ महीने और करना होगा इंतजार, महिला समृद्धि योजना पर ये है अपडेट

तो वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास में सफर करने के लिए आपको तकरीबन 1320 रुपए चुकाने होंगे. हालांकि किराये पर आपको जीएसटी और बुकिंग चार्जेंस भी देने होंगे. जिससे यह थोड़ा बढ़ जाएगा. आप आईआरसीटीसी की ऐप के जरिए या फिर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस ट्रेन की बुकिंग कर सकते हैं. आपको बता दें रेलवे के नियमों के मुताबिक आप 120 दिन पहले तक एडवांस में टिकट बुक कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: ई-कॉमर्स कंपनियां अब ग्राहकों को नहीं बना सकेंगी बेवकूफ, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

इतना लगेगा समय

श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर की दूरी 190 किलोमीटर है. आप वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए इस पूरे सफर को महज 3 घंटे में पूरा कर लेंगे. बता दें श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन से सुबह 8 बजे यह ट्रेन चलेगी. तो वहीं सुबह 11 पर आपको श्रीनगर स्टेशन पहुंचा देगी. वापसी में बात की जाए तो यह ट्रेन दोपहर 12:45 पर श्रीनगर से चलेगी तो वहीं दोपहर 3:55 पर आपको कटरा पहुंचा देगी. मंगलवार को छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह में बाकी के 6 दिन संचालित की जाएगी. 

इस तारीख से शुरू होगी ट्रेन

आपको बता दें श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से श्रीनगर स्टेशन के लिए ट्रेन का संचालन 7 जून से यानी शुरू होगा. यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते के बाकी सभी दिन चलेगी. श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से सुबह से 8 बजकर 10 मिनट पर चलेगी जो कि  सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर श्रीनगर स्टेशन पहुंचेगी.  

यह भी पढ़ें: इन पालतू जानवरों का लाइसेंस लेना होता है जरूरी, जानें कैसे मुश्किल में फंस सकते हैं आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे का फैसला, तूफान 'अर्णब' के कारण दर्जनों एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल
रेलवे का फैसला, तूफान 'अर्णब' के कारण दर्जनों एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल
पेंशनर्स की भी हुई मौज, DR में बढ़ोतरी से बुजुर्गों को कितना फायदा मिलेगा?
पेंशनर्स की भी हुई मौज, DR में बढ़ोतरी से बुजुर्गों को कितना फायदा मिलेगा?
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में नहीं मिला पानी, रेलवे भरेगा 15000 का हर्जाना
परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में नहीं मिला पानी, रेलवे भरेगा 15000 का हर्जाना

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget