एक्सप्लोरर

मात्र इतने रुपये में आईआरसीटीसी कराएगा आपको बाली की सैर, रहने खाने के साथ मिलेगी ये सुविधाएं

IRCTC Bali Tour Package: IRCTC ऑफर कर रहा है शानदार बाली टूर पैकेज. 4 रात और 5 दिन के पैकेज के लिए आपको कितना चार्ज देना होगा. क्या होंगी इसमें फैसेलिटीज चलिए आपको बताते हैं. 

IRCTC Bali Tour Package: भारत से करोड़ों टूरिस्ट हर साल विदेश की सैर करने जाते हैं. दुनिया के अलग-अलग कोनों में भारतीय सैलानियों की मौजूदगी दर्ज होती है. लेकिन पिछले कुछ अरसे से इंडोनेशिया के बाली में खूब भारतीय टूरिस्ट जा रहे हैं. 50 लाख से भी कम जनसंख्या वाले इस द्वीप पर टूरिस्ट्स के लिए बहुत सी घूमने की जगह है. इसीलिए हर साल हजारों भारतीय टूरिस्ट यहां जाते हैं.

अगर आप भी बाली घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं. तो फिर आपके लिए आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज बड़े काम का साबित हो सकता है. इस पैकेज में आपको रहने, खाने पीने से लेकर सारी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी. 4 रात और 5 दिन के पैकेज के लिए आपको कितना चार्ज देना होगा. क्या होंगी इसमें फैसेलिटीज चलिए आपको बताते हैं. 

बाली के इस टूर पैकेज में मिलेंगी यह सुविधांए

आईआरसीटीसी द्वारा आपको एक बाली घूमने का एक बेहतरीन ऑफर दिया जा रहा है. इस पैकेज का नाम है 'INDEPENDENCE DAY SPECIAL BALI PACKAGE'. बता दें कि यह एक फ्लाइट पैकेज है. यह फ्लाइट पैकेज इस फ्लाइट पैकेज में आपको आने-जाने की फ्लाइट टिकट के साथ ऑन बोर्ड मील भी मिलता है. इसके साथ ही आपको एसी कोच में घूमने की सुविधा दी जाती है. 

इसके साथ ही आपको 4 स्टार डीलक्स प्रॉपर्टी में ठहराया जाएगा है. इस पैकेज में आपको चार ब्रेकफास्ट, चार लंच, तीन डिनर रेस्टोरेंट में दिए जाएंगे तो वहीं एक डिनर क्रूज पर दिया जाएगा साथ ही आपको एक टूर गाइड भी प्रोवाइड करवाया जाएगा. टूर में आपको उलुवातु मंदिर, किंतमनी ज्वालामुखी के साथ बाली सफारी की भी सैर कराई जाएगी. 

इतना आएगा खर्चा

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की कीमत की बात की जाए तो. अगर कोई एक व्यक्ति इस टूर पैकेज को बुक करता है तो उसे 99,600 रुपये देने होंगे. वहीं अगर दो लोग इस टूर पैकेज पर जा रहे हैं तो उन्हें पर पर्सन 89,900 रुपये देने होंगे. अगर तीन लोग इस टूर पर जा रहे हैं तो उन्हें भी प्रति व्यक्ति के हिसाब से 89,900 रुपये चुकाने होंगे.

अगर इस टूर पर 2 से 11 साल के बीच का कोई बच्चा का जा रहा है. और उसके लिए अलग से बेड लेना है तो फिर उसके लिए 84,700 रुपये देने होंगे. वहीं  2 से 11 साल के बीच के बच्चे के साथ बिना बेड की बुकिंग के लिए 80,200 रुपये देने होंगे. बागी की जानकारी के लिए आप www.irctctourism.com पर विजिट कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: फसल बीमा योजना में कौन से किसान कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन? ये है पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-कोलकाता से बैंगलुरू- मुंबई तक, 10 से 16 अगस्त तक किस फ्लाइट में मिलेगी सबसे सस्ती टिकट
Cheapest Flight Tickets: दिल्ली-कोलकाता से बैंगलुरू- मुंबई तक, 10 से 16 अगस्त तक किस फ्लाइट में मिलेगी सबसे सस्ती टिकट
कैंसर इलाज के लिए जाना है बाहर? रेलवे के इस नियम से मिलेगी कंफर्म बर्थ
कैंसर इलाज के लिए जाना है बाहर? रेलवे के इस नियम से मिलेगी कंफर्म बर्थ
सोलर पैनल में कौन सा सिस्टम चुनें? On-Grid, Off-Grid या Hybrid, समझें पूरा फर्क
सोलर पैनल में कौन सा सिस्टम चुनें? On-Grid, Off-Grid या Hybrid, समझें पूरा फर्क
FD तोड़ना सही या लोन लेना? जरूरत पड़ने पर पैसों का इंतजाम कैसे करें
FD तोड़ना सही या लोन लेना? जरूरत पड़ने पर पैसों का इंतजाम कैसे करें

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget