एक्सप्लोरर

कैसे बन सकते हैं आईआरसीटीसी के ऑथराइज्ड एजेंट, कितनी लगती है फीस?

IRCTC Authorised Agent: आईआरसीटीसी का ऑथराइज्ड एजेंट बनने के लिए आईआरसीटीसी को कुछ फीस चुकानी होती है. चलिए जानते हैं कितनी फीस चुकानी होती है और क्या इसका तरीका. 

IRCTC Authorised Agent: भारतीय रेलवे में सफर करने के लिए लोग ट्रेन की टिकट बुक कराते हैं. कुछ लोग अपने टिकट खुद बुक कर लेते हैं. तो वहीं कुछ लोग रेलवे के काउंटर पर जाकर टिकट बुक करवाते हैं अक्सर काउंटर शहरों में थोड़ी दूर होता है इसीलिए कई लोग ऐसे भी होते हैं जो नजदीकी रेलवे एजेंट के पास जाकर टिकट बुक करवा लेते हैं. एजेंट ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं. ऑनलाइन ट्रेन की टिकट बुक करने के लिए वैलिड आईआरसीटीसी की आईडी होनी चाहिए.

वह या तो पर्सनल यूज के लिए बनाई जाती है या फिर एजेंट उसका इस्तेमाल करते हैं. जो पर्सनल आईडी बनाता है वह किसी और के लिए टिकट बुक नहीं कर सकता. ऐसा करना गैरकानूनी है. लेकिन एजेंट किसी की भी टिकट बुक कर सकता है. आईआरसीटीसी का ऑथराइज्ड एजेंट बनने के लिए आईआरसीटीसी को कुछ फीस चुकानी होती है. चलिए जानते हैं कितनी फीस चुकानी होती है और क्या इसका तरीका. 

आईआरसीटीसी एजेंट बनने की प्रक्रिया

आईआरसीटीसी एजेंट बनकर अब कोई भी मोटी कमाई कर सकता है. आईआरसीटीसी अपने ऑथराइज्ड एजेंट को बुकिंग में कमीशन देती है. जिससे महीने भर में एजेंट 70-80 हजार रुपये तक कमा सकता है. आईआरसीटीसी ऑथराइज्ड एजेंट बनने के लिए स्टांप पेपर पर एक एग्रीमेंट तैयार करवाना होता है. 

20 हजार रुपये जमा करने होते है

उसके बाद आईआरसीटीसी के नाम पर 20 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बनवाना होता है जो बैंक में जमा करवाना पड़ता है. इसमें से 10 हजार रुपये 10 सिक्योरिटी मनी के तौर पर जमा होते हैं. जब एजेंट अपनी आईडी लौटाता है वह तब उसे वापस कर दिए जाते हैं. 

रिन्यूअल के देने होते हैं 5 हजार रुपये

आईआरसीटीसी एजेंट की आईडी 1 साल के लिए मान्य होती है. उसके बाद उसे रिन्यू करवाना होता है. उसके लिए सालाना 5 हजार चुकाने पड़ते हैं. एजेंट बनने के लिए आईआरसीटीसी से क्लास पर्सनल डिजिटल सर्टिफिकेट भी लेना होता है. 

इतना मिलता है कमीशन

आईआरसीटीसी द्वारा हर टिकट की बुकिंग पर रेलवे एजेंट को कमीशन दिया जाता है. यह कमीशन टिकट की श्रेणी के आधार पर 20 रुपये से लेकर 40 रुपये प्रति टिकट बुकिंग तक होता है. आईआरसीटीसी द्वारा टिकट बुकिंग को लेकर कोई भी लिमिट तय नहीं की गई है. एजेंट जितनी चाहे उतनी टिकट बुक कर सकता है. 

इस तरह करें आवदेन

आईआरसीटीसी का ऑथराइज्ड एजेंट बनने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/onlineReg पर जाकर फॉर्म फिल करना होगा. उसमें सभी जानकारी दर्ज करनी होगी और संबद्ध दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे.  

यह भी पढ़ें: कैसे खोल सकते हैं जन औषधि केंद्र, अप्लाई करने के लिए कौन से डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई लोकल में नकली ऐप और AI से टिकट बनाकर घूम रहे यात्री, TC ने रंगे हाथ पकड़ा
मुंबई लोकल में नकली ऐप और AI से टिकट बनाकर घूम रहे यात्री, TC ने रंगे हाथ पकड़ा
सोसायटी में वसूला जा रहा जिम और स्विमिंग पूल का पैसा? समझें अपने अधिकार
सोसायटी में वसूला जा रहा जिम और स्विमिंग पूल का पैसा? समझें अपने अधिकार
अमृतसर ट्रिप हुई बर्बाद, रेलवे पर लगा 2 लाख का जुर्माना, कोर्ट से मिला इंसाफ
अमृतसर ट्रिप हुई बर्बाद, रेलवे पर लगा 2 लाख का जुर्माना, कोर्ट से मिला इंसाफ
अगर चेक बाउंस हो गया है तो कोर्ट केस टालना पड़ेगा भारी, अब देरी के हिसाब से लगेगा भारी जुर्माना
अगर चेक बाउंस हो गया है तो कोर्ट केस टालना पड़ेगा भारी, अब देरी के हिसाब से लगेगा भारी जुर्माना

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget