एक्सप्लोरर

मुंबई लोकल में नकली ऐप और AI से टिकट बनाकर घूम रहे यात्री, TC ने रंगे हाथ पकड़ा

Train Fake Ticket Alert: मुंबई लोकल ट्रेन से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक यात्री फर्जी मोबाइल ऐप से तैयार किए गए टिकट के साथ सफर करता पकड़ा गया. जानिए फर्जी टिकट मिलने पर रेलवे क्या कदम उठाता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • फर्जी टिकट पर भारी जुर्माना, दो से सात साल जेल।

Train Fake Ticket Alert: आज के समय में ज्यादातर लोग ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करना ज्यादा पसंद करते हैं. रेलवे भी समय-समय पर अपने यात्रियों को सलाह देता है कि ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए हमेशा आधिकारिक IRCTC की वेबसाइट या फिर Rail Connect ऐप का ही इस्तेमाल करें. इसके बावजूद आज भी कई लोग हैं, जो इंटरनेट पर मिले किसी भी अनजान लिंक से टिकट बुक कर लेते हैं.

अगर आप भी ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. हाल ही में एक मामला मुंबई लोकल ट्रेन से सामने आया है, जिसमें एक यात्री फर्जी मोबाइल ऐप से तैयार किए गए टिकट के साथ सफर करता मिला, जिसके बाद टीटीई ने उसे पकड़ लिया. 

अमृतसर ट्रिप हुई बर्बाद, रेलवे पर लगा 2 लाख का जुर्माना, कोर्ट से मिला इंसाफ

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट के मुताबिक, एक यात्री अपनी पत्नी और बेटे के साथ मुंबई AC लोकल ट्रेन में सफर कर रहा था. वेस्टर्न रेलवे की टिकट चेकिंग के दौरान उसके पास नकली UTS मोबाइल टिकट मिला. जब यात्री ने टीटीई को अपना ई-टिकट दिखाया तो पहले तो उसे यह एक सामान्य ई-टिकट की तरह लगा. लेकिन बाद में टिकट चेकिंग स्टाफ को ऐप का डिजाइन अलग लगा. हालांकि, ऐप को बिल्कुल RailOne ऐप की तरह ही डिजाइन किया गया था, लेकिन इसके बावजूद टीटीई को उसमें कुछ गड़बड़ी लगी, जिसके बाद उसने टिकट को अच्छे से चेक किया.

जांच में सामने आई टिकट की असलियत 

टिकट पर लिखे UTS नंबर की जांच की गई तो पता चला कि वह नंबर पहले जारी किए गए एक सेकंड क्लास का टिकट था और यात्री एसी लोकल का टिकट दिखा रहा था. जब टीटीई ने टिकट से जुड़े अहम सवाल यात्री से पूछे तो उसने बताया कि यह टिकट उसने यूट्यूब पर शेयर किए गए एक लिंक के जरिए एक मोबाइल ऐप डाउनलोड किया था, जिसकी मदद से उसने नकली डिजिटल टिकट तैयार किया. इस मामले की FIR मुंबई सेंट्रल पुलिस स्टेशन में दर्ज कर दी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ट्रेन लेट होने पर रेलवे देता है ये मुफ्त सुविधाएं, ज्यादातर यात्रियों को नहीं पता

टिकट में गड़बड़ी मिलने पर होगी कार्रवाई

अगर किसी यात्री के पास फर्जी टिकट या पास मिलता है तो ऐसा करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

  • फर्जी टिकट मिलने पर यात्री के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया जा सकता है.
  • जांच के दौरान अगर फर्जी टिकट मिलता है तो 2 से 7 साल तक की जेल हो सकती है.
  • रेलवे एक्ट की धारा 137 के तहत जुर्माना भी लगाया जा सकता है.
  • अगर कोई यात्री जुर्माना नहीं भरता है तो उसको जेल की सजा हो सकती है.
  • इसके साथ ही उस यात्री का UTS अकाउंट सस्पेंड और ब्लॉक किया जा सकता है.

 

शैलजा पांडे वर्तमान में ABP न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रही हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत एबीपी न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की थी. इनके काम को देखते हुए एबीपी ने इन्हें कंसल्टेंट की जिम्मेदारी से नवाजा. यह बीते करीब दो साल से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. वह एआई और स्टेट टीम को भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. शैलजा ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से की है. यहां इन्होंने  रेडियो और टेलीविजन प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

शाम को बिजली की किल्लत क्यों बढ़ रही है? क्या आगे महंगी हो सकती है बिजली?
शाम को बिजली की किल्लत क्यों बढ़ रही है? क्या आगे महंगी हो सकती है बिजली?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
पुराना घर बेचकर 2 साल में खरीदा नया मकान, फिर भी देना पड़ सकता है टैक्स! इन 6 गलतियों से बचें
पुराना घर बेचकर खरीदा नया मकान, फिर भी देना पड़ सकता है टैक्स! इन 6 गलतियों से बचें
1.79 लाख के 17 चालान वाली बाइक गुरुग्राम में जब्त, ट्रैफिक पुलिस का एक्शन
1.79 लाख के 17 चालान वाली बाइक गुरुग्राम में जब्त, ट्रैफिक पुलिस का एक्शन
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget