एक्सप्लोरर

कैसे खोल सकते हैं जन औषधि केंद्र, अप्लाई करने के लिए कौन से डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?

PM Jan Aushadhi Kendra : सरकार करती है जन औषधि केंद्र खोलने के लिए मदद. जानें क्या है प्रधानमंत्री जन औषधि खोलने का तरीका औऱ इसके लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूर चलिए आपको बताते हैं पूरी जानकारी. 

PM Jan Aushadhi Kendra : भारत सरकार देश के नागरिकों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाती है. लोगों की अलग-अलग जरूरत के हिसाब से सरकार अलग-अलग योजनाएं लेकर आती है. भारत सरकार द्वारा मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है. तो वहीं सरकार द्वाराहम लोगों को बेहद कम दाम पर दवाइंया भी उपलब्ध करवाई जाती है.

भारत सरकार की प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के तहत लोगों को बेहद कम दाम पर दवाइंया मिलती है. इतना ही नहीं भारत सरकार की योजना के तहत अब कोई भी प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र खोल सकता है. और उससे मुनाफा भी कमा सकता है. क्या है प्रधानमंत्री जन औषधि खोलने का तरीका औऱ इसके लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूर चलिए आपको बताते हैं पूरी जानकारी. 

जन औषधि केंद्र के आवेदन के लिए जरूरी बातें

भारत सरकार प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करती है. इसे खोलने की प्रक्रिया काफी सरल है. केंद्र खोलने के लिए सरकार द्वारा तय की गई कुछ नियम और शर्तों का पालन करना होता है. सरकार द्वारा केंद्र खोलने की आयत उन्हीं को दी जाती है जिनके पास डी फार्मा या बी फार्मा का सर्टिफिकेट होता है.

इसके साथ ही आपके पास 120 वर्ग फुट की जगह भी होनी जरूरी होती है. प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने के लिए तीन कैटेगरी तय की गई हैं. जिम पहले में डॉक्टर, फार्मासिस्ट या फिर रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर आते हैं. दूसरी कैटेगरी में ट्रस्ट प्राइवेट हॉस्पिटल और एनजीओ आते हैं. तीसरी कैटेगरी में ऐसे लोग होते हैं जिन्हेंस्टेट गवर्नमेंट द्वारा नॉमिनेट किया जाता है. 

सरकार देती है प्रोत्साहन

भारत में फिलहाल करीब 11 हजार से भी ज्यादा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र है. प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में आवेदन करने के लिए एक फॉर्म भर के जमा करना होता है जिसकी फीस 5000 रुपये होती है सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने पर प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है. महीने में 5 लाख की दवा की खरीद पर 15 फीसदी या अधिकतम 15000 रुपये दिए जाते हैं. इसके साथ ही स्पेशल कैटिगरी में सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलप करने के लिए 2 लाख रुपये की मदद भी देती है. 

यह  दस्तावेज हैं जरूरी

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदक के पास कुछ दस्तावेजों का होना बेहद जरूरी होता है. जिम आधार कार्ड पैन कार्ड फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट निवास प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर होना जरूरी है. प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आधिकारिक वेबसाइट janaushadhi.gov.in पर जाकर आवेदन देना होगा. 

यह भी पढ़ें: बारिश में जा रहे हैं कार से घूमने, इन बातों का रखें खास ध्यान... नहीं तो लेने के देने पड़ जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ेंगी इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट, फरवरी 2027 से होगी शुरुआत
नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ेंगी इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट, फरवरी 2027 से होगी शुरुआत
HPCL को LPG सिलेंडर पर भारी नुकसान, क्या आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर?
HPCL को LPG सिलेंडर पर भारी नुकसान, क्या आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर?
मुंबई लोकल में पावर बैंक से लगी आग, क्या ट्रेन में इसे ले जाने पर है पाबंदी?
मुंबई लोकल में पावर बैंक से लगी आग, क्या ट्रेन में इसे ले जाने पर है पाबंदी?
डूबने का सवाल ही नहीं! इन 3 बैंकों में आंख मूंदकर रख सकते हैं पैसा, RBI को भरोसा
डूबने का सवाल ही नहीं! इन 3 बैंकों में आंख मूंदकर रख सकते हैं पैसा, RBI को भरोसा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget