एक्सप्लोरर

इन ट्रेनों के लेट होने पर लोगों को नहीं मिल रहा है मुआवजा, IRCTC ने गुपचुप तरीके से लिया फैसला

IRCTC Stopped Compensation In Private Trains: IRCTC ने गुपचुप तरीके से लिया बड़ा फैसला अब इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेन लेट पर नहीं मिलेगा हर्जाना.

IRCTC Stopped Compensation In Private Trains: अगर आप भारतीय रेलवे सफर करते हैं. आपकी ट्रेन लेट हो जाती है. और आप यात्रा नहीं कर पाते. तो ऐसे में रेलवे की ओर से आपको मुआवजा दिए जाने का प्रावधान होता है. लेकिन राइट टू इनफार्मेशन के तहत मिली जानकारी से यह पता चला है कि रेलवे ने कुछ ट्रेनों में इस सुविधा को देना बंद कर दिया है.

यानी अगर आप भारतीय रेलवे की कुछ खास ट्रेनों में सफर करने वाले हैं. तो वह ट्रेनें अगर लेट होती हैं. तो फिर रेलवे की ओर से आपको किसी भी तरह का कोई हर्जाना मुहैया नहीं करवाया जाएगा. चलिए आपको बताते हैं आईआरसीटीसी ने किन ट्रेनों में गुपचुप तरीके से हर्जाने की योजना को कर दिया है बंद.

प्राइवेट ट्रेनों में लेट होने पर नहीं मिलेगा हर्जाना

भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं और आपकी कोई ट्रेन लेट हो जाती है जिस वजह से आप सफर नहीं कर पाए. तो रेलवे आपको नियमों के मुताबिक  हर्जाना चुकाती है. लेकिन अब भारतीय रेलवे की ओर से प्राइवेट ट्रेनों को लेकर यह योजना लागू नहीं होगी. प्राइवेट ट्रेनों की बात की जाए तो साल 2019 में भारत में पहली प्राइवेट ट्रेन चलाई गई थी, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस प्राइवेट ट्रेन है. आईआरसीटीसी की ओर से प्राइवेट ट्रेनों का संचालन इस मकसद के साथ शुरू किया गया. ताकि ट्रेनों को और आकर्षित बनाया जा सके. लेकिन अब इन ट्रेनों के लेट पर इनमें यात्रा करने वाले यात्रियों को आईआरसीटीसी की ओर से हर्जाना नहीं मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में 7 किलो से ज्यादा नहीं होना चाहिए बैग का वजन, जानें किन लोगों पर लागू नहीं होगा ये नया नियम

वजह नहीं बताई गई

आईआरसीटीसी से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2023-24 में भारतीय रेलवे की ओर से हर्जाने के तौर पर 15.65 लाख रुपये दिए गए हैं. दायर की गई आरटीआई के जवाब में आईआरसीटीसी ने इस बारे में जानकारी दी कि अब आईआरसीटीसी की ओर से प्राइवेट ट्रेनों में देरी से चलने पर यात्रियों को हर्जाना देने की सुविधा बंद कर दी गई है. 15 फरवरी 2024 को इस योजना को प्राइवेट ट्रेनों के लिए बंद कर दिया गया था. हालांकि आईआरसीटीसी ने गोपनीयता की नीति की बात कहते हुए इसका कारण नहीं बताया है. 

यह भी पढ़ें: पूनम पांडे की तरह Only Fans पर एडल्ट कंटेंट बनाएगी ये यूट्यूबर, क्या भारत में ऐसा करना गैरकानूनी है?

इतना मिलता था हर्जाना

आईआरसीटीसी की ओर से प्राइवेट ट्रेन में हर्जाने के तौर पर दिए जाने वाली राशि के बारे में बताया गया है कि 60 से 120 मिनट की देरी पर 100 रुपये दिए जाते थे. तो वहीं 120 से 240 मिनट लेट होने पर यात्रियों को 250 रुपये दिए जाते थे.

यह भी पढ़ें: आचार संहिता लगने के बाद भी क्या दिल्ली में जारी रहेंगे महिला सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन?

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharat Gas Indane और HP से लेते हैं LPG सिलेंडर, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम
Bharat Gas Indane और HP से लेते हैं LPG सिलेंडर, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम
टिकट बुक करते समय बस कर दें ये सेटिंग, बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए बदल जाएगा कोच
टिकट बुक करते समय बस कर दें ये सेटिंग, बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए बदल जाएगा कोच
क्या ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो हो गई खराब? ऐसे अपडेट करें नई फोटो
क्या ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो हो गई खराब? ऐसे अपडेट करें नई फोटो
क्या एनुअल फीस वाला क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए, फीस देने से कब होता है फायदा?
क्या एनुअल फीस वाला क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए, फीस देने से कब होता है फायदा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget