एक्सप्लोरर

सिर्फ 250 में खुलेगा पेंशन अकाउंट, PhonePe लाया तत्काल NPS, कैसे करेगा काम?

PhonePe ने NPS खाता खोलने की सुविधा को आरंभ कर दिया है. यूजर्स करीब 250 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं. पहले से KYC पूरी होने पर दोबारा सत्यापन नहीं करना होगा. खाता खोलने का शुल्क 100 रुपये है.

डिजिटल पेमेंट ऐप PhonePe ने रिटायरमेंट के लिए बचत शुरू करने वालों को ध्यान में रखते हुए एक नई सुविधा पेश की है. अब पात्र यूजर्स ऐप के जरिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) का खाता खोल सकते हैं और इसके लिए शुरुआती योगदान 250 रुपये से शुरू होगा.

इस प्रक्रिया में दोबारा दस्तावेज अपलोड करने या नया KYC सत्यापन कराने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि पात्र ग्राहकों की पहले से बैंक में मौजूद KYC जानकारी का इस्तेमाल किया जाएगा.

कौन खोल सकता है NPS खाता?

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए व्यक्ति की आयु 18 से 85 साल के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा, उसके पास ऐसा सक्रिय भारतीय बचत बैंक खाता होना जरूरी है, जिसकी KYC प्रक्रिया पहले से पूरी हो और मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड हो. NRI, OCI कार्डधारक और नाबालिग इस सुविधा के तहत खाता नहीं खोल सकते.

क्या है PhonePe की नई सुविधा?

PhonePe ने 27 अक्टूबर 2026 को डिजिटल तरीके से NPS खाता खोलने की सुविधा शुरू करने की घोषणा की. इसका उद्देश्य लोगों के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग की शुरुआत आसान बनाना है. इस सुविधा के तहत पात्र ग्राहक घर बैठे अपने मोबाइल से खाता खोलने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

NPS केंद्र सरकार से जुड़ी एक पेंशन बचत योजना है, जिसके जरिए लोग लंबे समय के लिए निवेश करके रिटायरमेंट के लिए फंड तैयार कर सकते हैं. PhonePe की नई सुविधा से खाता खोलने के लिए अलग से कागजी दस्तावेज जमा करने की परेशानी कम हो सकती है.

खाता खोलने की फीस और निवेश के नियम भी जानें

इस सुविधा में शुरुआती योगदान 250 रुपये है, लेकिन खाता खोलने का एकमुश्त शुल्क 100 रुपये भी लागू है. आगे यूजर कम से कम 10 रुपये का अतिरिक्त योगदान अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं. इसमें नियमित अंतराल पर निवेश करना अनिवार्य नहीं है.

शुरुआत में निवेश के लिए डिफॉल्ट विकल्प लागू हो सकता है, इसलिए खाता खोलने से पहले निवेश से जुड़े नियम, निकासी की शर्तें और जोखिम समझना जरूरी है. NPS में मिलने वाला रिटर्न बाजार से जुड़े निवेश विकल्पों पर निर्भर कर सकता है; इसे निश्चित मुनाफे वाली योजना नहीं समझना चाहिए.

रिटायरमेंट प्लानिंग होगी आसान?

PhonePe की यह पहल डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पेंशन बचत तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में एक कदम है. कम शुरुआती योगदान और पहले से उपलब्ध KYC का इस्तेमाल उन लोगों के लिए मददगार हो सकता है, जो छोटी रकम से रिटायरमेंट की तैयारी शुरू करना चाहते हैं. हालांकि, निवेश करने से पहले अपनी जरूरतों और वित्तीय स्थिति के अनुसार योजना को समझना जरूरी है.

PhonePe पर कैसे खुलेगा खाता?

खाता खोलने की प्रक्रिया डिजिटल रखी गई है. इसके लिए यूजर को ये चरण पूरे करने होंगे:

  •  PhonePe ऐप में NPS खाता खोलने की सुविधा चुनें.
  • अपनी जन्मतिथि दर्ज करें और जरूरी सहमति व घोषणा पूरी करें.
  • उपलब्ध बैंक खातों में से एक खाता चुनें और बैंक से मिले OTP के जरिए सत्यापन करें.
  • कम से कम 250 रुपये का शुरुआती योगदान UPI से जमा करें.

योगदान सफल होने पर यूजर को परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (PRAN) जारी किया जाता है.

यह भी पढ़ें- दशहरा भी गया, दीवाली आई, केंद्र सरकार क्यों नहीं बढ़ा रही आपका DA?

यह भी देखें- 

शैलजा पांडे वर्तमान में ABP न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रही हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत एबीपी न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की थी. इनके काम को देखते हुए एबीपी ने इन्हें कंसल्टेंट की जिम्मेदारी से नवाजा. यह बीते करीब दो साल से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. वह एआई और स्टेट टीम को भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. शैलजा ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से की है. यहां इन्होंने  रेडियो और टेलीविजन प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी
सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स होने पर क्या खत्म हो जाते हैं सभी फायदे?
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स होने पर क्या खत्म हो जाते हैं सभी फायदे?
क्रिकेट फैंस के लिए जरूरी खबर, फ्री मैच के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
क्रिकेट फैंस के लिए जरूरी खबर, फ्री मैच के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
दिल्ली से हरिद्वार अब 1 घंटे में, नितिन गडकरी ने बताया नए एक्सप्रेसवे का प्लान
दिल्ली से हरिद्वार अब 1 घंटे में, नितिन गडकरी ने बताया नए एक्सप्रेसवे का प्लान
Advertisement

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget