एक्सप्लोरर

फास्टैग का एनुअल पास कैसे होगा रिचार्ज, क्या इस पर देनी होगी कोई एक्स्ट्रा फीस?

NHAI 15 अगस्त से निजी वाहन मालिकों के लिए 3000 रुपये का फास्टैग एनुअल पास शुरू कर रहा है, जिसमें 200 टोल फ्री ट्रिप या 1 साल की वैधता होगी. इसे रिचार्ज करने के लिए NHAI वेबसाइट पर भुगतान करना होगा.

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 15 अगस्त से फास्टैग एनुअल पास शुरू करने जा रहा है जो खासतौर पर उन निजी वाहन मालिकों के लिए है जो अक्सर नेशनल हाईवे पर यात्रा करते हैं. इस पास की कीमत 3000 रुपये है और इसके तहत आपको 200 टोल फ्री यात्राएं या 1 साल की वैधता मिलेगी.

क्या है फास्टैग एनुअल पास 

एनुअल पास निजी वाहनों के लिए है जो किसी व्यवसाय से नहीं जुड़े हुए हैं उनके लिए होगा. जिसकी जानकारी VAHAN डेटाबेस से सत्यापित की जाएगी. इसे आपके मौजूदा फास्टैग से जोड़ा जाएगा और यह सिर्फ नेशनल हाईवे और नेशनल एक्सप्रेसवे पर लागू होगा.  स्टेट हाईवे म्युनिसिपल रोड या पार्किंग में सामान्य फास्टैग चार्ज ही लगेंगे.

कैसे होगा रिचार्ज 

फास्टैग एनुअल पास रिचार्ज करने के लिए सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका फास्टैग एक्टिव हो और वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से लिंक हो.
अब 15 अगस्त के बाद राजमार्ग यात्रा ऐप या NHAI/MoRTH की वेबसाइट पर जाएं.
इसके बाद फास्टैग आईडी और वाहन की डिटेल भरें. 
अब 3000 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करें. 
भुगतान करने के 2 घंटे के भीतर आपका पास एक्टिव हो जाएगा और आपको एसएमएस के जरिए कंफर्मेशन मिल जाएगी. 

क्या लगेगी एक्स्ट्रा फीस 

इस एनुअल पास के लिए सिर्फ 3000 रुपये का भुगतान करना होगा. 1 साल की अवधि में या 200 ट्रिप पूरी होने तक कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा. अवधि या ट्रिप खत्म होने के बाद पास अपने आप सामान्य फास्टैग मोड में बदल जाएगा और फिर से लाभ पाने के लिए आपको 3000 रुपये देकर नया पास लेना होगा.

क्या होंगे एनुअल पास के फायदे 

इस एनुअल पास के फायदे यह बताए जा रहे हैं कि इसे लेने के बाद आपको बार-बार ऑनलाइन रिचार्ज की झंझट खत्म हो जाएगी. साथ ही टोल पर इंतजार कम करना होगा और पेमेंट को लेकर कोई विवाद भी नहीं होगा. वहीं एक साल तक तय सीमा के भीतर टोल फ्री सफर भी आप कर पाएंगे. एनएचआई का मानना है  कि यह योजना खास कर 60 किलोमीटर के दायरे में रोज या बार-बार हाईवे पर यात्रा करने वालों के लिए समय और पैसे दोनों की बचत करेगी.

ये भी पढ़ें- ब्रिटिश ब्रांड का सिगरेट और सिगार के कश, जानें क्या-क्या थे जिन्ना के नवाबी शौक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPF News: अब पूरा होगा 'अपना घर' बनाने का सपना, EPF लाया है नया तरीका, जानें कैसे मिलेगी मदद
EPF News: अब पूरा होगा 'अपना घर' बनाने का सपना, EPF लाया है नया तरीका, जानें कैसे मिलेगी मदद
Humidity Tips: उमस भरी गर्मी ने कर रखा है परेशान? बिना एसी ऐसे रखें कमरा ठंडा और फ्रेश
Humidity Tips: उमस भरी गर्मी ने कर रखा है परेशान? बिना एसी ऐसे रखें कमरा ठंडा और फ्रेश
शादी के बाद पैसों की नहीं होगी टेंशन, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने आएंगे 9,000 रूपये
शादी के बाद पैसों की नहीं होगी टेंशन, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने आएंगे 9,000 रूपये
Train News: बारिश में ट्रेन हो गई रद्द? जानें टिकट के पैसे कैसे होंगे वापस, क्या मिलेगा फुल रिफंड
Train News: बारिश में ट्रेन हो गई रद्द? जानें टिकट के पैसे कैसे होंगे वापस, क्या मिलेगा फुल रिफंड

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget