एक्सप्लोरर

ब्रिटिश ब्रांड का सिगरेट और सिगार के कश, जानें क्या-क्या थे जिन्ना के नवाबी शौक?

मोहम्मद अली जिन्ना न केवल पाकिस्तान के संस्थापक थे बल्कि अपने नवाबी शौक के लिए भी मशहूर थे. लंदन में पनपी लग्जरी लाइफ में ब्रिटिश ब्रांड की सिगरेट, हवाना सिगार, महंगी वाइन और आलीशान घर शामिल थे.

आज पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. यह वही दिन है जब 1947 में भारत का बंटवारा हुआ और पाकिस्तान एक अलग मुल्क के तौर पर अस्तित्व में आया था. देश के विभाजन के खलनायक और पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना को उनकी सियासी जिद और नेतृत्व के लिए तो याद किया ही जाता है, लेकिन उनकी जिंदगी के कुछ पहलू ऐसे भी हैं जो आज भी चर्चा में रहते हैं वह है उनके नए नवाबी शौक. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताएंगे कि जिन्ना के क्या-क्या नवाबी शौक थे. 

लग्जरी लाइफ और लंदन में पनपी आदतें 

जिन्ना का लग्जरी लाइफस्टाइल लंदन में वकालत के दिनों में और खुलकर सामने आई थी. जिन्ना लंदन में हैम्पस्टेड के पोश इलाके में बड़े घर में रहते थे और तो और वह बेंटले कार चलाने के लिए अंग्रेज ड्राइवर रखते थे. उनके किचन में दो रसोईयें भी थे जिनमें से एक हिंदुस्तानी और एक आयरिश काम करते थे.  मुंबई के दिल्ली की औरंगजेब रोड पर उनके आलीशान घरों का डिजाइन मशहूर आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस ने किया था. 

सिगरेट और सिगार के थे शौकीन 

जिन्ना चेन स्मोकर्स थे. वह पूरे दिन में करीब 50 सिगरेट पी जाते थे. उनका पसंदीदा ब्रांड ब्रिटिश कंपनी का क्रेवेन ए था जो उस समय की सबसे महंगी और बेहतरीन कॉर्क टिप्ड सिगरेट मानी जाती थी. इसके अलावा वह हवाना के बैश कीमती सिगार का भी आनंद लेते थे. जिनकी खुशबू से अक्सर उनका कमरा महकता रहता था. 

खाने पीने में खास पसंद

खाने में जिन्ना को करी चावल, कबाब और हैम पसंद था. हालांकि हैम खाने को वह आमतौर पर छुपाते थे. जिन्ना महंगी वाइन और शराब के भी शौकीन थे और हमेशा अपने खाने पीने में बेहतरीन क्वालिटी को महत्व  देते थे.

निवेश और आलीशान घर 

जिन्ना ने अपने पैसों का सही निवेश किया और इंग्लैंड से लेकर भारत और बाद में पाकिस्तान में शानदार घर खरीदे थे. जिन्ना का मुंबई का जिन्ना हाउस खास निवास स्थान था जो मालाबार हिल पर स्थित है और आज भी अरब सागर का शानदार नजारा देता है. 

पाकिस्तान के लिए ऐतिहासिक दिन 

14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान का औपचारिक गठन हुआ था. कराची को उस समय पाकिस्तान की राजधानी बनाया गया और मोहम्मद अली जिन्ना ने देश के पहले गवर्नर जनरल के रूप में शपथ ली थी. हालांकि इस दिन का दूसरा पहलू यह भी था कि लाखों लोग बेघर हो गए थे. हिंसा में अपनी जान गंवा बैठे और इतिहास की सबसे बड़ी मानवीय पलायन की तस्वीर भी सामने आई थी. आज पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर जहां देश जिन्ना के राजनीतिक विरासत को याद करता है वहीं उनकी जिंदगी के शानदार लेकिन विवादित नवाबी शौक भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है.

ये भी पढ़ें- नेहरू ने जिस तिरंगे को फहराया था वह आज कहां है? इसे कैसे देख सकते हैं आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget