एक्सप्लोरर

असली और नकली घी की ऐसे होती है पहचान, खरीदने से पहले कर लें चेक 

बाजार में बिकने वाला नकली घी बिल्कुल असली घी की तरह दिखता है और इसमें घी की सुंगध के लिए भी कई तरह की मिलावट की जाती है. ऐसे में आप धोखा खा सकते हैं.

How to Identify Fake Ghee: होली का सीजन आते ही मिलावटखोरों का नेटवर्क भी एक्टिव हो गया है. मांग बढ़ने के साथ कई फूड आइटम्स में मिलावट जारी हो गई है. अगर आप भी होली के मौके पर बाजार से घी या मावा खरीदने जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए. दरअसल, बाजार में बहुत सा नकली सामान मिलना शुरू हो गया है. हाल ही में नोएडा में हुई छापेमारी में 10 हजार लीटर से ज्यादा मिलावटी घी बरामद किया गया है. 

मिलावटी घी खाने से न केवल आप बीमार होंगे, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का भी खतरा हो सकता है. ऐसे में घी खरीदने से पहले इसकी पहचान जरूरी है. यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीके बताएंगे, जिससे आप असली और नकली की घी की पहचान कर सकते हैं और खुद की और अपने परिवार की सेहत से खिलवाड़ होने से बचा सकते हैं. 

असली जैसा दिखता है नकली घी

बता दें, बाजार में बिकने वाला नकली घी बिल्कुल असली घी की तरह दिखता है और इसमें घी की सुंगध के लिए भी कई तरह की मिलावट की जाती है. ऐसे में आप धोखा खा सकते हैं. दरअसल, नकली घी कई तरह के रासायनिक तत्वों से तैयार किया जाता है. इसमें विशेष रूप से फ्लेवर और एसेंस डाले जाते हैं, जिससे महक भी असली घी जैसी ही आए. 

इन तरीकों से कर सकते हैं पहचान

  • हाथ में थोड़ी मात्रा में घी लेकर रगड़ें, अगर घी असली होगा तो यह आसानी से पिघल जाएगा और महक आएगी.
  • नकली घी को पिघलने में समय लगता है और उसमें अजीब सी गंध आती है.
  • एक चम्मच घी में दो से तीन बूंद आयोडीन टिंचर डालें, अगर घी में स्टार्च मिलाया गया है तो इसका रंग नीला हो जाएगा. जबकि असली घी वैसा का वैसा ही रहेगा.
  • गुनगुने पानी में घी मिलाकर देखें. असली घी पानी में तैरने लगता है और पानी के ऊपर परत पर पड़ जाएगी. वहीं, नकली पानी में तुरंत घुल जाएगा और पानी के नीचे बैठ जाएगा. 

यह भी पढ़ें: अभी से पंखा चलाकर सोने लगे हैं आप? जान लीजिए ये सेहत के लिए कितना खतरनाक

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोसायटी में वसूला जा रहा जिम और स्विमिंग पूल का पैसा? समझें अपने अधिकार
सोसायटी में वसूला जा रहा जिम और स्विमिंग पूल का पैसा? समझें अपने अधिकार
अमृतसर ट्रिप हुई बर्बाद, रेलवे पर लगा 2 लाख का जुर्माना, कोर्ट से मिला इंसाफ
अमृतसर ट्रिप हुई बर्बाद, रेलवे पर लगा 2 लाख का जुर्माना, कोर्ट से मिला इंसाफ
अगर चेक बाउंस हो गया है तो कोर्ट केस टालना पड़ेगा भारी, अब देरी के हिसाब से लगेगा भारी जुर्माना
अगर चेक बाउंस हो गया है तो कोर्ट केस टालना पड़ेगा भारी, अब देरी के हिसाब से लगेगा भारी जुर्माना
ट्रेन लेट होने पर रेलवे देता है ये मुफ्त सुविधाएं, ज्यादातर यात्रियों को नहीं पता
ट्रेन लेट होने पर रेलवे देता है ये मुफ्त सुविधाएं, ज्यादातर यात्रियों को नहीं पता

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget