एक्सप्लोरर

नकली चालान को न मान बैठना असली, लिंक क्लिक करते ही अकाउंट हो जाएगा खाली; जानें धोखाधड़ी के नए ट्रेंड से बचने के तरीके 

शहरों में पार्किंग स्कैम बढ़ रहे हैं, जिसमें नकली चालान के मैसेज भेजकर ड‍िटेल चुराई जाती है. असली नोटिस में पूरी ड‍िटेल होती है. ऐसे में फर्जी लिंक पर क्लिक न करें शक होने पर जानकारी जांचें.

शहरों में पार्किंग चालान से जुड़ी धोखाधड़ी बढ़ती जा रही है. हाल ही में ब्रिटेन में इसका एक बड़ा मामला सामने आया है. जिसमें लोगों को अचानक पेनाल्टी चार्ज नोटिस का टेक्स्ट मैसेज भेजा जाता है. इसमें पेमेंट के लिए लिंक दिया जाता है और इसी लिंक के जरिए स्‍कैमर्स बैंक डिटेल्स और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर चुरा लेते हैं. कई बार मैसेज में धमकी भी दी जाती है कि अगर पेमेंट तुरंत नहीं किया तो लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा, कोर्ट केस होगा या आपका क्रेडिट स्कोर खराब होगा. 

पार्किंग में कैसे काम करता है स्कैम?

पार्किंग में स्कैम को लेकर स्‍कैमर्स के मैसेज बहुत ही ऑफिशियल दिखाई देते हैं. इनमें नोटिस नंबर और जारी करने वाली अथॉरिटी जैसी जानकारी दी जाती है. ल‍िंक पर क्‍ल‍िक करने पर बैंक ड‍िटेल्‍स और वाहन जानकारी मांगी जाती है.एक्‍सपर्ट्स का कहना है क‍ि नगर पर‍िषद कभी भी टेक्‍स्‍ट मैसेज के जर‍िए चालान नहीं भेजता है. असली चालान स्‍थान‍ीय नगर परिषद हाई स्‍ट्रीट, या पार्किंग में गलत तरीके से गाड़ी खड़ी करने पर भेजा जाता है. इसके अलावा असली पेनाल्‍टी चार्ज नोट‍िस प्राइवेट पार्किंग कंपन‍ियां या जमीन के माल‍िकों की तरफ से भेजा जाता है. 

कैसे करें फर्जी नोटिस की पहचान? 

स्‍कैमर्स अब क्‍यूआर कोड वाले फर्जी मैसेज और पार्किंग मशीन में स्कीमिंग डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि फर्जी मैसेज की पहचान के लिए भेजने वाले का नाम और नंबर ध्यान से देखें. लिंक में अजीब यूआरएल या स्पेलिंग की गलती हो तो सतर्क रहे.  असली नोटिस में गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, वायलेंस का समय और जगह स्पष्ट रूप से लिखी होती है. इन जानकारी में से कोई भी गायब हो तो समझ लें क‍ि यह फर्जी है. 

क्या करें अगर आपके पास भी आए पार्किंग स्‍कैम मैसेज? 

अगर आपके पास भी इस तरह के फर्जी चालान के मैसेज आते हैं तो एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि किसी भी लिंक पर क्लिक न करें. इसके साथ ही अपनी बैंक या पर्सनल डिटेल स्कैमर्स को न दें. वही अगर आपको थोड़ा सा भी शक हो तो सीधे नगर पर‍िषद से संपर्क करें या पार्किंग ऐप में लॉगिन करके जानकारी की जांच करें. 

ये भी पढ़ें: क्या मुगलों के समय भी होता था टैक्स रिफॉर्म, किस बादशाह ने दी थी प्रजा को सबसे ज्यादा छूट

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबका रिफंड आ गया, आपका क्यों नहीं? सहारा क्लेम में देरी की वजह जानें
सबका रिफंड आ गया, आपका क्यों नहीं? सहारा क्लेम में देरी की वजह जानें
रेलवे पर बड़ी खबर, असली ID न होने पर लगेगा भारी जुर्माना, 1 अक्टूबर से चेकिंग
रेलवे पर बड़ी खबर, असली ID न होने पर लगेगा भारी जुर्माना, 1 अक्टूबर से चेकिंग
CNG पंप पर स्कैम, गैस भराते वक्त ध्यान इधर उधर गया तो होगा नुकसान
CNG पंप पर स्कैम, गैस भराते वक्त ध्यान इधर उधर गया तो होगा नुकसान
सेकेंड हैंड सोलर पैनल खरीदना कितना सही? पहले जान लें फायदे और नुकसान
सेकेंड हैंड सोलर पैनल खरीदना कितना सही? पहले जान लें फायदे और नुकसान

वीडियोज

Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget