एक्सप्लोरर

कागज वाला है डेथ सर्टिफिकेट तो डिजिटल कैसे बनवाएं? ये क्यों जरूरी है

Death Certificate: क्या आपके पास सिर्फ कागज वाला डेथ सर्टिफिकेट है? जानें इसे डिजिटल कैसे बनवाएं, ऑनलाइन रिकॉर्ड कैसे अपडेट करें और बैंक, पेंशन व इंश्योरेंस जैसे कामों में यह क्यों जरूरी है.

Digital Death Certificate: अगर आपके घर में किसी सदस्य का सिर्फ कागज वाला डेथ सर्टिफिकेट है, तो अब उसे डिजिटल भी बनवा लेना चाहिए. सरकार बर्थ और डेथ के रिकॉर्ड को डिजिटल करने पर लगातार काम कर रही है. ऐसे में डिजिटल डेथ सर्टिफिकेट होने से कई जरूरी काम आसान हो जाते हैं. अगर रिकॉर्ड पहले से ऑनलाइन मौजूद है, तो सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है. वहीं,अगर पुराना रिकॉर्ड ऑनलाइन नहीं है, तो उसे जुड़े ऑफिस में आवेदन देकर डिजिटल रिकॉर्ड में शामिल कराया जा सकता है.

डिजिटल डेथ सर्टिफिकेट क्यों जरूरी है?

डिजिटल डेथ सर्टिफिकेट होने से डॉक्युमेंट्स को संभालकर रखने की फिक्र कम हो जाती है. जरूरत पड़ने पर इसे कभी भी ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है. बैंक अकाउंट बंद कराने, इन्श्योरेन्स क्लेम लेने, फैमिली पेंशन, दूसरी सरकारी सर्विस में भी इसका इस्तेमाल होता है. डिजिटल रिकॉर्ड होने से डॉक्युमेंट्स की जांच भी जल्दी हो जाती है और फ्रॉड होने की संभावना भी कम रहती है.

यह भी पढ़ें: रोज 100 रुपये बचाकर बना सकते हैं करोड़ों का फंड, जानें कंपाउंडिंग का कमाल

कैसे बनवाएं डिजिटल डेथ सर्टिफिकेट?

अगर डेथ का रजिस्ट्रेशन पहले से हो चुका है, तो सबसे पहले अपने राज्य के Civil Registration System पोर्टल या नगर निगम, नगर पालिका, पंचायत या रजिस्ट्रार ऑफिस की वेबसाइट पर रिकॉर्ड चेक करें. अगर रिकॉर्ड ऑनलाइन मिल जाता है, तो वहां से डिजिटल सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है. अगर रिकॉर्ड मौजूद नहीं है, तो उससे जुड़े रजिस्ट्रार ऑफिस में आवेदन देकर पुराने रिकॉर्ड को डिजिटल सिस्टम में अपडेट कराया जा सकता है. रिकॉर्ड अपडेट होने के बाद डिजिटल सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया जाता है.

अगर आपके पास अभी भी सिर्फ कागज वाला डेथ सर्टिफिकेट है, तो उसे डिजिटल रिकॉर्ड में शामिल करा लेना बेहतर रहेगा. इससे फ्यूचर में किसी भी जरूरी काम के दौरान डॉक्युमेंट्स आसानी से मिल जाएगा और बार-बार कागजी कॉपी साथ रखने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: बाढ़ के पानी से खराब हुई शराब, अब शख्स को मिलेगा 1.2 करोड़ का मुआवजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
Petrol-CNG दोनों पर चलने वाली गाड़ी में लंबे समय तक पेट्रोल न डलवाने से क्या होगा?
Petrol-CNG दोनों पर चलने वाली गाड़ी में लंबे समय तक पेट्रोल न डलवाने से क्या होगा?
सरकार का बड़ा बयान, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए राज्यों से नहीं मांगी गई जमीन
सरकार का बड़ा बयान, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए राज्यों से नहीं मांगी गई जमीन
UPI पेमेंट बंद और ट्रेनें रद्द, दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के बीच रेलवे स्टेशनों पर फंसे यात्री
UPI पेमेंट बंद और ट्रेनें रद्द, दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के बीच रेलवे स्टेशनों पर फंसे यात्री
Advertisement

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget