एक्सप्लोरर

हेल्थ पाॅलिसी लेने से पहले इन बातों का पर ध्यान देना जरूरी, नहीं तो हो सकती है परेशानी

हेल्थ पाॅलिसी खरीदने से पहले कुछ अहम बातों को जानना जरूरी है वरना बाद में दिक्कतें आ सकती हैं. सही जानकारी होने पर इलाज के बाद आपको फालतू की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

आज के समय में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं अचानक सामने आ सकती हैं और उनके इलाज का खर्च कई बार परिवार की पूरी जमा-पूंजी पर भारी पड़ जाता है. प्राइवेट अस्पतालों में छोटी सी सर्जरी से लेकर गंभीर बीमारियों का इलाज लाखों रुपये तक पहुंच सकता है. ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस होना बहुत जरूरी है. यह न सिर्फ आर्थिक बोझ कम करता है बल्कि इलाज के समय मानसिक शांति भी देता है. 

अगर परिवार के सभी सदस्य कवरेज में शामिल हों तो अचानक आने वाले मेडिकल खर्च से घबराने की जरूरत नहीं पड़ती. इसलिए हेल्थ पॉलिसी को आज के समय में एक सुरक्षा कवच माना जाता है. लेकिन इसे लेने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है. चलिए आपको बताते हैं इनके बारे में पूरी जानकारी.

पॉलिसी लेते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

कई बार लोग सिर्फ कम प्रीमियम देखकर पॉलिसी खरीद लेते हैं. लेकिन बाद में क्लेम के समय दिक्कत आती है. पॉलिसी लेते समय सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि कवरेज कितना है और उसमें कौन-कौन सी बीमारियां शामिल हैं. अस्पताल में भर्ती होने, डे-केयर ट्रीटमेंट और प्री- व पोस्ट-हॉस्पिटलाइजेशन खर्च कवर हो रहे हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें: सिलेंडर से गैस लीक हो रही हो, तो हादसा रोकने के लिए तुरंत करें ये काम

यह जरूर चेक कर लें. तो इसके साथ ही यह देखना भी जरूरी है कि बीमा कंपनी का नेटवर्क कितना बड़ा है और आपके शहर में उसके कितने अस्पताल जुड़े हैं. क्लेम सेटलमेंट रेशियो भी पॉलिसी खरीदने से पहले चेक करना जरूरी है. जिससे यह बात साफ हो कि कंपनी आसानी से क्लेम पास करती है या नहीं.

फाइन प्रिंट अच्छ से पढ़ना जरूरी 

हेल्थ पॉलिसी लेते समय कई शर्तें और नियम होते हैं जिन पर लोग ध्यान नहीं देते. मसलन बात की जाए पहले से मौजूद बीमारियों के लिए वेटिंग पीरियड कितना है. यह देखना बेहद जरूरी है. कई पॉलिसियों में शुरुआत के कुछ साल तक कुछ बीमारियों का कवर नहीं मिलता. इसके अलावा, रूम रेंट लिमिट और को-पेमेंट जैसी शर्तें भी ध्यान से पढ़नी चाहिए. 

यह भी पढ़ें: अब राशन की दुकानों पर भी बनेगा आयुष्मान कार्ड, इस राज्य में आई बेहद खास स्कीम

अगर यह लिमिट कम होगी तो क्लेम करते समय आपको जेब से पैसा देना पड़ सकता है. इसलिए पॉलिसी लेने से पहले उसकी सभी शर्तें समझना और बाकी 3-4 कंपनियों की पॉलिसी से कंपयेर जरूर करें. सही जानकारी के साथ लिया गया फैसला ही भविष्य में परेशानी से बचा सकता है.

यह भी पढ़ें: बंपर वेटिंग के बाद भी ट्रेन में मिल सकता है कंफर्म टिकट, रामबाण है यह तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट में पावर बैंक ले जाने के नियम क्या हैं? Indigo के प्लेन में फटा
फ्लाइट में पावर बैंक ले जाने के नियम क्या हैं? Indigo के प्लेन में फटा
लखनऊ में 1 BHK फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आखिरी तारीख और पूरी प्रक्रिया
लखनऊ में 1 BHK फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आखिरी तारीख और पूरी प्रक्रिया
डाउन पेमेंट और EMI की नो टेंशन! PF से घर कैसे खरीदें?
डाउन पेमेंट और EMI की नो टेंशन! PF से घर कैसे खरीदें?
45 मेट्रो स्टेशन बंद, सैकड़ों ट्रेनें रद्द! प्रदर्शन से आम लोगों पर क्या पड़ा असर?
45 मेट्रो स्टेशन बंद, सैकड़ों ट्रेनें रद्द! प्रदर्शन से आम लोगों पर क्या पड़ा असर?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget