एक्सप्लोरर

इस राज्य में शुरू हुई सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

इस योजना के लिए पात्र सभी परिवार को हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे. इस योजना के तहत सरकार करीब 75 हजार करोड़ का निवेश करने जा रही है. इस योजना में उपभोक्ता की छत पर डीसीआर पैनल ही लगवाए जाएंगे.

PSGMBY योजना भारत सरकार की एक कल्याणकारी योजना है जो कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के नाम से जानी जाती है. इस योजना के तहत एक करोड़ परिवारों को हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए इस योजना को शुरू करने की घोषणा की थी. इस योजना के तहत करीब 1 करोड़ परिवारों को सौर पैनल लगाना के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. 

हर महीने इतनी बिजली मुफ्त मिलेगी

जब भारत सरकार ने इस योजना की घोषणा की तो सरकार का सीधा सीधा ये मानना था कि वे इस योजना के लिए पात्र सभी परिवार को हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे. इस योजना के तहत सरकार करीब 75 हजार करोड़ का निवेश करने जा रही है. इस योजना में उपभोक्ता की छत पर डीसीआर पैनल ही लगवाए जाएंगे और केवल डीसीआर पैनल वाले परिवार ही इस योजना के लिए पात्र होंगे. इसका सीधा मतलब ये है कि उपभोक्ता अपने स्वीकृत विद्युत भार से एक से 10 किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवा पाएंगे.

इस राज्य को मिलने जा रहा है फायदा

हरियाणा सरकार ने राज्य के करीब एक लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत फायदा पहुंचाना शुरू कर दिया है. योजना के तहत हरियाणा के करीब एक लाख परिवारों को सौर ऊर्जा उपकरण लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से सब्सिडी मिलने लगेगी. यह सब्सिडी 1 लाख 10 हजार रुपये तक हो सकती है. 

यह है पात्रता

इस योजना के तहत दो भागों में लाभ लेने वाले परिवारों को शामिल किया गया है. इसमें वे परिवार जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये है और दूसरे वो परिवार जिनकी वार्षिक आए 1.80 से 3 लाख रुपये तक है.

इस तरह से मिलने लगेगी सब्सिडी

जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये है उन्हें 2 किलोवाट तक के सौर ऊर्जा उपकरण के लिए केंद्र सरकार 60000 रुपये तो वहीं राज्य सरकार 50000 रुपये सब्सिडी देगी.

1 लाख 80 हजार से 3 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार को केंद्र सरकार से 60 हजार तो वहीं राज्य सरकार से 20 हजार रुपये सब्सिडी मिलेगी.

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना हरियाणा के गरीब परिवारों के लिए एक फायदेमंद और जरूरी कदम है. इस योजना से मुफ्त बिजली तो मिलेगी ही, साथ ही साथ राज्य में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा भी मिलेगा. हालांकि सरकार इस योजना को जल्द ही देश के दूसरे राज्यों में भी लागू करने जा रही है. हरियाणा के अलावा यूपी के भी कुछ जिलों को इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया है. 

यह भी पढ़ें: अपनी IRCTC आईडी से बुक टिकट बेचा तो कितनी मिलेगी सजा, जानें रेलवे का नियम

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स होने पर क्या खत्म हो जाते हैं सभी फायदे?
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स होने पर क्या खत्म हो जाते हैं सभी फायदे?
क्रिकेट फैंस के लिए जरूरी खबर, फ्री मैच के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
क्रिकेट फैंस के लिए जरूरी खबर, फ्री मैच के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
दिल्ली से हरिद्वार अब 1 घंटे में, नितिन गडकरी ने बताया नए एक्सप्रेसवे का प्लान
दिल्ली से हरिद्वार अब 1 घंटे में, नितिन गडकरी ने बताया नए एक्सप्रेसवे का प्लान
दशहरा भी गया, दीवाली आई, केंद्र सरकार क्यों नहीं बढ़ा रही आपका DA?
दशहरा भी गया, दीवाली आई, केंद्र सरकार क्यों नहीं बढ़ा रही आपका DA?

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget