एक्सप्लोरर

चार लोगों ने बुक कराया टिकट लेकिन तीन ही हुए कंफर्म, जानिए वेटिंग टिकट पर कैसे कर सकते हैं ट्रेन की यात्रा

Waiting Ticket Travelling Rules: ट्रेन में एक पीएनआर पर टिकट बुक किए लेकिन 4 में 3 कंफर्म और 1 वेटिंग में रह जाए. तो वेटिंग यात्री कैसे कर पाएगा सफर. जान लें क्या हैं इसे लेकर रेलवे के नियम.

देश में रोजाना कई करोड़ मुसाफिर ट्रेन से सफर करते हैं. ट्रेन से सफर करते समय कई बार ऐसा होता है कि ग्रुप में टिकट बुक कराने पर सभी के टिकट कंफर्म नहीं होते. जैसे चार लोगों ने टिकट लिया और सिर्फ तीन के कंफर्म हो गए. एक वेटिंग में रह गया. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या वेटिंग टिकट वाला भी उसी ट्रेन में सफर कर सकता है.

बहुत से यात्री ऐसी सिचुएशन में समझ नहीं पाते हैं कि क्या करना है. सही नियम न जानने के कारण परेशानी झेलनी पड़ जाती हैं. इसके लिए रेलवे ने कुछ नियम तय किए हैं. जिन्हें समझना जरूरी है. चलिए आपको बताते हैं ऐसे मौके पर कैसे किया जा सकेगा सफर. 

वेटिंग वाला पैसेंजर कैसे कर सकेगा सफर?

ट्रेन में वेटिंग टिकट होने पर सफर करना आसान नहीं होता. अगर आपके ग्रुप में बाकी टिकट कंफर्म हैं और एक टिकट वेटिंग में है. तो वह पैसेंजर बाकी के साथ रिजर्व कोच में नहीं बैठ सकता. इसके लिए पहले उसे टीटीई से बात करनी होगी. टीटीई अगर किसी सीट खाली होने की पुष्टि करता है या कंफर्म टिकट वाले यात्री की अनुमति से एडजस्ट करता है.

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त से मिलने लगेगा FASTag एनुअल पास, जानें किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

तो सफर किया जा सकता है. लेकिन बिना कंफर्म सीट के रिजर्व डिब्बे में बैठना नियम के खिलाफ है. ऐसा करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है. ऐसे में वेटिंग पैसेंजर को या तो जनरल कोच में यात्रा करनी होगी या फिर ट्रेन में चढ़ने से पहले टिकट अपग्रेड कराने की कोशिश करनी चाहिए.

टिकट कैंसिल नहीं होगी? 

अगर आपने ऑनलाइन 4 लोगों का टिकट एक ही PNR पर बुक किया और चार्ट बनने के बाद 3 लोगों के टिकट कंफर्म हो गए लेकिन एक का टिकट वेटिंग में रह गया. तो PNR कैंसिल नहीं होता. हालांकि वेटिंग पैसेंजर को लेकिन बाकी 3 कंफर्म टिकट वाले पैसेंजर के साथ सफर करने की अनुमति नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: लीक हो रहा है गैस सिलेंडर, तो फौरन करें यह कम, नहीं तो हो जाएगा हादसा

वह चाहे तो अपनी टिकट कैंसिल करके रिफंड ले सकता है. अगर यही टिकट काउंटर से बुक किया गया हो तो वेटिंग टिकट का रिफंड लेने के लिए आपको स्टेशन जाकर कैंसिलेशन प्रोसेस पूरी करनी होगी. बता दें इस तरह की वेंटिग टिकट पर या जनरल कोच में सफर किया जा सकता है. या टीटीई से मिलकर खाली सीट अलाॅट करवा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: 72 घंटे में खाते में आएंगे पीएफ के पैसे, जान लें क्लेम करने का तरीका

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Investment Tips: FD में निवेश का है प्लान, तो इन बातों का रखें ध्यान
Investment Tips: FD में निवेश का है प्लान, तो इन बातों का रखें ध्यान
रक्षाबंधन पर देश के किसानों को मिलेंगे 4000 रुपए? सरकार का आया बयान
रक्षाबंधन पर देश के किसानों को मिलेंगे 4000 रुपए? सरकार का आया बयान
वैष्णो देवी के भक्तों को रेलवे का बड़ा तोहफा, कटरा होकर दौड़ेगी तीसरी वंदे भारत
वैष्णो देवी के भक्तों को रेलवे का बड़ा तोहफा, कटरा होकर दौड़ेगी तीसरी वंदे भारत
लॉकर से 81 लाख के जेवर ले उड़ा बैंक मैनेजर, जानें आप क्या बरतें सावधानियां
लॉकर से 81 लाख के जेवर ले उड़ा बैंक मैनेजर, जानें आप क्या बरतें सावधानियां

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget