एक्सप्लोरर

Indian Railway: बुजुर्गों के लिए रेलवे देता है लोअर बर्थ की सुविधा, जानिये हमारी किस गलती से नहीं मिलती सीट

भारतीय रेलवे बुजुर्गों को लोअर बर्थ की सुविधा देता है, लेकिन यह हमारी गलती के कारण बुजुर्गों को कई बार लोअर बर्थ मिल नहीं पाती है. यह आर्टिकल आपको बताएगा कि हमें क्या गलती नहीं करनी चाहिए.

Lower Birth For Senior Citizen: सीनियर सिटीजन को रेलवे विभिन्न सुविधाएं देता है. जिनमें से एक है सफर करने के लिए लोअर बर्थ की सुविधा... लेकिन कई बार हमारी गलती के कारण ट्रेन की टिकट कराते समय लोअर बर्थ की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती है. ऐसे में बुजुर्गों को सफर करने में दिक्कत भी होती है. इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बता रहे हैं कि बुजुर्गों के लिए लोअर बर्थ के आवेदन में क्या गलती नहीं करनी चाहिए. ताकि उन्हें बिना किसी समस्या के लोअर बर्थ मिल जाए. लोअर बर्थ की सुविधा 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पुरुष और 45 वर्ष अथवा उससे अधिक उम्र की महिलाओं को मिलती है.

एक पीएनआर नंबर से सिर्फ दो बुजुर्गों की लें टिकट

कई बार लोअर बर्थ की उपलब्धता होने के बावजूद बुजुर्गों को लोअर बर्थ नहीं मिलती है. इसका कारण यह है एक पीएनआर पर 2 से अधिक बुजुर्ग दर्ज किये गए हैं. या फिर कुल दो यात्रियों में से एक बुजुर्ग है और दूसरा नहीं... ऐसे हालातों में लोअर बर्थ मिलना मुश्किल रहता है. रेलवे का ऑनलाइन सिस्टम ऐसे आवेदनों को प्राथमिकता में नहीं लेता है और अन्य सिस्टम के हिसाब से टिकट जारी कर देता है. एक पीएनआर नंबर पर सिर्फ एक बुजुर्ग या फिर दो बुजुर्ग के लिए ही टिकट बुक करें. ऐसे में लोअर बर्थ मिलने की संभावना काफी अधिक रहता है.

कैसे काम करता है रेलवे का सिस्टम

रेलवे का सिस्टम ऑनलाइन मोड पर चलता है. लोअर बर्थ के लिए इस सिस्टम में ऐसा डाटा फीड है कि वह सीनियर सिटीजन कोटे को 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पुरुष को पहचानता है. वहीं 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं का डाटा लोअर बर्थ के लिए ले सकता है. लेकिन ऐसा तब ही होगा, जब एक पीएनआर नंबर पर सिर्फ दो बुजुर्गों के लिए आवेदन किया जाएगा. दो से अधिक वरिष्ठ होने या एक वरिष्ठ नागरिक न होने की दशा में सिस्टम इनको लोअर बर्थ कैटेगरी से बाहर कर देता है. अगर अधिक बुजुर्ग हैं तो उनके लिए दो-दो की जोड़ी में अलग-अलग टिकट बुक कराएं. ऐसे में सिस्टम निश्चित ही लोअर बर्थ को अलॉट कर देगा.

ऐसे करें बुकिंग

टिकट बुकिंग के दौरान बुजुर्ग यात्री की सारी डिटेल भरकर जनरल कोटा, ट्रेन और डिब्बे की श्रेणी सलेक्ट करेंगे. पैसेंजर डिटेल में सीनियर सिटीजन पर क्लिक करें. भुगतान से पहले लोअर बर्थ की उपलब्धा सुनिश्चित कर सकते हैं. अगर लोअर बर्थ उपलब्ध हैं तो तुरंत भुगतान कर दें और टिकट बुक करा लें. बुजुर्ग यात्रियों को लोअर बर्थ की सुविधा मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें

UTS App: टिकट की लंबी लाइन से चाहते हैं मुक्ति, रेलवे का यूटीएस एप आएगा बहुत काम

Railway News: ट्रेन का टिकट रद्द करने पर जीएसटी शुल्क का क्या होता है, रेल मंत्रालय ने दिया स्पष्ट जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब WhatsApp से दर्ज करें राशन कार्ड की शिकायत, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
अब WhatsApp से दर्ज करें राशन कार्ड की शिकायत, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
1 अगस्त से बदल गए डाक के नियम, अब सस्ते में भेज सकेंगे राखी और चिट्ठी
1 अगस्त से बदल गए डाक के नियम, अब सस्ते में भेज सकेंगे राखी और चिट्ठी
विधवाओं को हर महीने पैसे देती है सरकार, कितने रुपए मिलते हैं, कैसे करें आवेदन?
विधवाओं को हर महीने पैसे देती है सरकार, कितने रुपए मिलते हैं, कैसे करें आवेदन?
Explainer: 679 में से 331 रूट बंद, 9500 करोड़ खर्च, क्यों सूने पड़े हैं देश के कई एयरपोर्ट?
Explainer: 679 में से 331 रूट बंद, 9500 करोड़ खर्च, क्यों सूने पड़े हैं देश के कई एयरपोर्ट?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget