एक्सप्लोरर

UTS App: टिकट की लंबी लाइन से चाहते हैं मुक्ति, रेलवे का यूटीएस एप आएगा बहुत काम

Railway News: अगर आप ट्रेन के अनारक्षित टिकट के लिए लंबी-लंबी लाइन से छुटकारा चाहते हैं तो यह आपके काम की खबर है, क्योंकि रेलवे के यूटीएस एप के जरिए कभी भी और कहीं भी डिजिटल टिकट खरीद सकते हैं.

Online Train Ticket: अक्सर लोगों को शिकायत रहती है कि विभिन्न ट्रेनों में सफर करने के लिए अनारक्षित टिकट (Unreserved Ticket) लेने के दौरान लंबी लंबी लाइन में लगना पड़ता है. रेग्यूलर पैसेंजर और प्लेटफार्म टिकट लेने वालों को भी ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ता है. भारतीय रेलवे का यूटीएस एप (UTS App) इन्हीं तमाम झंझटों से मुक्ति दिलाता है. जी हां, रेलवे के यूटीएस एप के सहारे आप कहीं भी डिजिटल टिकट खरीद सकते हैं. इस एप के माध्यम से रेग्यूलर टिकट, सीजनल टिकट, प्लेटफार्म टिकट भी खरीदी जाती है. यानी कि अब स्टेशन के टिकट काउंटर पर लंबी लाइन से छुट्टी मिल गई है. हम आपको बता रहे हैं कि आप इस एप का उपयोग किस तरह कर सकते हैं.

यूटीएस (UTS) मोबाइल एप ऐसे करेगा काम

सबसे पहले प्ले स्टोर से यूटीएस मोबाइल एप डाउनलोड कीजिए. इसके बाद अपने आपको सबसे पहले रजिस्टर करें. नाम, मोबाइल नंबर, लिंग, जन्मतिथि जैसी जानकारी भरने के साथ अपना एक पासवर्ड बनाएं. सबमिट करने पर आप सक्सेसफुली रजिस्टर्ड हो जाएंगे. इसके बाद आप अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉग-इन कर सकते हैं.

ऐसे चलते हैं एप के टैब

लॉग-इन के बाद जो विंडो खुलेगी, उसमें कई सारे फंक्शन आपको देखने को मिलेंगे. नॉर्मल बुकिंग टैब से आप सामान्य यात्रा की टिकट बुक कर सकते हैं. क्विक बुकिंग से तुरंत और प्लेटफार्म बुकिंग टैब से प्लेटफार्म टिकट खरीद सकते हैं. सीजन बुकिंग टैब से कई दिनों की यात्रा के लिए सिंगल एक ही टिकट खरीद सकते हैं. इन सभी टैब के नीचे आपको कैंसल टिकट, बुकिंग हिस्ट्री, शो टिकट, आर-वॉलेट (R-Wallet), प्रोफाइल और ट्राजेंक्शन के टैब भी मिलेंगे. जिसमें आपकी विभिन्न जानकारी और ट्राजेक्शन सेव होते रहेंगे.

ऐसे करें बुकिंग

टिकट बुकिंग करने के लिए आपको सबसे पहले कोई एक मोड (नॉर्मल बुकिंग, प्लेटफार्म बुकिंग, सीजन बुकिंग) चुनना होगा. इसके बाद नीचे पेपरलेस टिकट और प्रिंट टिकट का ऑप्शन चुनने को मिलेगा. जिसके मुताबिक अगर आप पेपरलेस टिकट चाहते हैं तो यह टिकट टैक्स्ट में मिलेगी. जबकि प्रिंट ऑप्शन पर आप किसी प्रिंटर से इसे प्रेंट कर सकते हैं. इसके बाद आपको यात्रा शुरू करने वाला स्टेशन और यात्रा समाप्ति के रेलवे स्टेशन को चुनना होगा. नेक्स का बटन क्लिक करने पर आपको टिकट, सोर्स स्टेशन, डेस्टीनेशन स्टेशन सहित यात्री की संख्या, श्रेणी, ट्रेन का प्रकार (मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट) आदि की जानकारी देखने को मिलेगी. इसके साथ ही यात्रा टिकट की राशि भी दिखेगी. बुक टिकट का ऑप्शन क्लिक करने पर आप ऑनलाइन भुगतान कर टिकट प्राप्त कर सकते हैं.

R-Wallet पर तीन प्रतिशत का बोनस दे रहा है रेलवे

टिकट के भुगतान के लिए विभिन्न ऑप्शन दिये गए हैं. क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ट, फ्री रीचार्ज, पेटीएम माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं. वहीं रेलवे ने अपनी तरफ से आर-वॉलेट भुगतान का ऑप्शन भी दिया है. जिसमें आप पहले राशि जोड़ सकते हैं. फिर समय समय पर इससे टिकट खरीद सकते हैं.

यह हैं एप की खासियतें

एप तीन भाषाओं में चलता है. कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी रूपांतर में अभी आप कोई सी भी भाषा चुन सकते हैं. किसी भी स्टेशन के लिए टिकट खरीद सकते हैं, लेकिन उसकी दूरी 20 किलोमीटर होनी चाहिए. टिकट खरीदना, सीजन टिकट रिन्यू कराने के ऑप्शन भी एप में मौजूद हैं. टिकट का भुगतान विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से कर सकते हैं. पेपरलेस टिकट हो या पेपर टिकट, दोनों तरीके से बुक किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें

Indian Railway: ट्रेन से चलते हैं तो 139 नंबर फोन में सेव कर लीजिए, इस नंबर पर इतनी चीजों का समाधान

Railway News: ट्रेन का टिकट रद्द करने पर जीएसटी शुल्क का क्या होता है, रेल मंत्रालय ने दिया स्पष्ट जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7500 पेंशन बढ़ोतरी पर क्या है अपडेट? सरकार के पास पहुंची मांग
7500 पेंशन बढ़ोतरी पर क्या है अपडेट? सरकार के पास पहुंची मांग
ट्रेंडी कपड़ों से जूते-बैग तक, कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली के ये बाजार हैं बजट फ्रेंडली
ट्रेंडी कपड़ों से जूते-बैग तक, कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली के ये बाजार हैं बजट फ्रेंडली
SBI बैंक लॉकर से चोरी हुए 50 लाख के गहने, क्या कहते हैं नियम? अब कैसे मिलेगा मुआवजा
SBI बैंक लॉकर से चोरी हुए 50 लाख के गहने, क्या कहते हैं नियम? अब कैसे मिलेगा मुआवजा
ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा? रक्षाबंधन पर रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा? रक्षाबंधन पर रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget