एक्सप्लोरर

फ्लाइट और ट्रेन के टिकट का पूरा पैसा कब मिलता है रिफंड, जान लीजिए नियम

Train Flight Refund Rules: फ्लाइट और ट्रेन में टिकट कैंसिल करने पर कब मिलता है आपको पूरा रिफंड. क्या है रेलवे के और एयरलाइन कंपनियों के रिफंड को लेकर नियम.  

Train Flight Refund Rules: भारत में रोजाना ट्रेन के जरिए करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं. तो वही फ्लाइट के जरिए भी लाखों लोग सफर पर जाते हैं. चाहे रेलवे हो या फिर एयरलाइन कंपनियां यात्रियों को पूरी सुविधाएं देती हैं. लेकिन कई बार यात्रियों के सफर का प्लान अचानक से बदल जाता है. या फिर किसी वजह के चलते हैं. उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ती है.

लेकिन आपको बता दें फ्लाइट और ट्रेन में अगर आप समय रहते अपनी टिकट कैंसिल नहीं करते. तो फिर आपको नुकसान हो जाता है. जान लीजिए फ्लाइट और ट्रेन में टिकट कैंसिल करने पर कब मिलता है आपको पूरा रिफंड. क्या है रेलवे के और एयरलाइन कंपनियों के रिफंड को लेकर नियम.  

फ्लाइट में रिफंड के नियम

भारत में रोजाना लाखों की संख्या में लोग फ्लाइट से ट्रैवल करते हैं. ऐसे में कई बार लोगों की फ्लाइट कैंसिल हो जाती है. तो कई बार बहुत से लोग खुद अपनी फ्लाइट की टिकट कैंसिल करते हैं. आपको बता दें अगर कोई एयरलाइन कंपनी फ्लाइट रद्द करती है. तो एयरलाइन कंपनी की ओर से आपको दो ऑप्शन मिलते हैं. या तो वह दूसरी फ्लाइट देती है या फिर आपको पूरा पैसा रिफंड मिलता है.

इसके अलावा अगर कोई पैसेंजर खुद अपनी टिकट कैंसिल करता है. तो उसे फ्लाइट उड़ान भरने से 3 दिन के अंदर टिकट कैंसिल करने पर 3500 रुपये एयरफेयर का चार्ज देना होता है. वहीं अगर 3 दिन से पहले करता है तो उसके 3000 रुपये कटते है. लेकिन अगर वह एक सप्ताह यानी 7 दिन पहले टिकट कैंसिल करता है. तो उसे पूरा रिफंड मिलता है. यह नियम डोमेस्टिक फ्लाइट को लेकर हैं. 

यह भी पढ़ें: क्या एसी से निकला पानी डालने से ठीक रहती है इनवर्टर की बैटरी, ऐसा करना कितना सही?

 ट्रेन टिकट में रिफंड के नियम 

भारत में 2.5 करोड़ से भी ज्यादा लोग रोजाना ट्रेन के जरिए सफर करते हैं. ट्रेन में अगर आप चार्ट तैयार होने से पहले टिकट कैंसिल करते हैं. तो उसमे अलग-अलग क्लास के हिसाब से आपको अलग-अलग रुपये चुकाने पड़ते हैं. अगर आप ट्रेन के डिपार्चर से 48 घंटे पहले टिकट कैंसिल करवाते हैं. तो स्लीपर क्लास में आपके 120 रुपये कटते हैं. एसी चेयर कार और थर्ड एसी में 180 रुपये का चार्ज कटता है.

यह भी पढ़ें: PAN कार्ड भी हो जाता है इनएक्टिव, कहीं आप भी तो गलत पैन कार्ड नहीं कर रहे इस्तेमाल?

सेकंड एसी-फर्स्ट एसी में 240 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास में 240 रुपये का चार्ज चुकाना होता है. अगर आप अपनी कंफर्म टिकट को 48 घंटे के बाद और 12 घंटे से पहले तक करते हैं. तो आपको पूरी टिकट का 25% देना होता है. वहीं आपकी टिकट वेटिंग लिस्ट में है या RAC में है. तो आपको पूरा रिफंड मिलता है. रेलवे की ओर से कोई  ट्रेन कैंसिल की गई है. तब भी आपको पूरा रिफंड मिलता है.

यह भी पढ़ें: ट्रेन में गलती से भी न कर देना यह गलती, घात लगाकर बैठे हैं रेलवेकर्मी, तुरंत भेज देंगे जेल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटी बचत योजनाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, अक्टूबर से बदल जाएंगी ब्याज दरें!
छोटी बचत योजनाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, अक्टूबर से बदल जाएंगी ब्याज दरें!
PNG कनेक्शन वालों की LPG गैस सप्लाई बंद, यूपी के जिले में बड़ा एक्शन
PNG कनेक्शन वालों की LPG गैस सप्लाई बंद, यूपी के जिले में बड़ा एक्शन
बेटे ने मांगा जायदाद में हिस्सा, कोर्ट ने कहा- बीवी के साथ खाली करो घर
बेटे ने मांगा जायदाद में हिस्सा, कोर्ट ने कहा- बीवी के साथ खाली करो घर
UIDAI ने आधार की 5 सर्विस को बनाया आसान, राशन के लिए अब चेहरा ही पहचान
UIDAI ने आधार की 5 सर्विस को बनाया आसान, राशन के लिए अब चेहरा ही पहचान

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
7 साल की उम्र में छोड़ा घर, AAFF में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने वाले पहले इंडियन एक्टर थे शिवाजी गणेशन
7 साल की उम्र में छोड़ा घर, 250 से ज्यादा फिल्मों में लीड हीरो बने थे शिवाजी गणेशन
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
तेज रफ्तार का कहर, मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, रुला देगा वीडियो
तेज रफ्तार का कहर, मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, रुला देगा वीडियो
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
Embed widget