एक्सप्लोरर

नहीं चल रहा है फास्टैग तो इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं आप, नहीं देना होगा दोगुना चार्ज

Prepaid Touch&Go Card: फास्टैग न होने पर डबल टोल्ड टैक्स चुकाना पड़ता है. लेकिन हम आपको बताएंगे ऐसा तरीका जिससे आप बिना फास्टैग के डबल टोल टैक्स दिए बिना ही टोल क्लियर कर जाएंगे. 

Prepaid Touch&Go Card: जो कोई भी व्यक्ति एक चार पहिया वाहन से सफर करते हुए एक राज्य से दूसरे राज्य में जाता है. तो वहां उसे रास्ते में पड़ने वाले टोल प्लाजाओं पर टोल टैक्स चुकाना होता है. टोल टैक्स के लिए अब भारत में व्यवस्था काफी आसान हो चुकी है. एक समय था जब टोल टैक्स चुकाने के लिए टोल प्लाजाओं पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगा करती थीं. लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होता. क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI ने फास्टैग की सुविधा चालू कर दी है.

फास्टैग के इस्तेमाल से अब बस सेकंड्स में ही आपका टोल कट जाता है. और न आपको कतार में लगना पड़ता है. सभी लोग फास्टैग की सुविधा को जरूरी तौर पर अपने इसीलिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा इसके लिए कड़े नियम बनाए गए हैं. फास्टैग न होने पर डबल टोल टैक्स चुकाना पड़ता है. लेकिन हम आपको बताएंगे ऐसा तरीका जिससे आप बिना फास्टैग के डबल टोल टैक्स दिए बिना ही टोल क्लियर कर जाएंगे. 

प्रीपेड टच एंड गो कार्ड का करें इस्तेमाल

अक्सर ऐसा होता है कई बार लोग फास्टैग कार  में लगवा नहीं पाते. या उनका फास्टैग खराब हो जाता है. या किसी कारणवश वह उसका इस्तेमाल नहीं कर पाते. तो ऐसे में जब वह टोल प्लाजा से गुजरते हैं. तो नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार उन्हें दोगुना टोल चुकाना पड़ता है. लेकिन हम आपके लिए एक ऐसा तरीका लाए हैं. यानी ऐसी सुविधा के बारे में आपको बताएंगे जिससे आप के पास अगर फास्टैग नहीं भी होगा.

तब भी आपको डबल टोल टैक्स नहीं देना होगा. दरअसल अगर आपके पास फास्टैग नहीं है. तो प्रीपेड एंड टच गो कार्ड खरीद सकते हैं. यह आपको टोल प्लाजाओं पर लगी पोओएस मशीन पर ही मिल जाता है. आप वहां से इसे खरीद सकते हैं और इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल करके आप न सिर्फ टोल टैक्स चुका सकते हैं. बल्कि आप डबल चार्ज से भी बच सकते हैं. 

फास्टैग होने पर भी डबल चार्ज देना पड़ सकता है

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया फास्टैग के इस्तेमाल को लेकर काफी कड़े नियम बना रही है. हाल ही में फास्टैग के इस्तेमाल को लेकर एक नया नियम बनाया गया है. जिसमें यह कहा गया है कि अगर फास्टैग को गाड़ी की विंडशील्ड पर नहीं लगाया. तो फास्टैग होने के बावजूद भी आपको डबल चार्ज चुकाना होगा. इसके लिए सभी टोल प्लाजा ऑपरेटर्स को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. इसीलिए अगर फास्टैग है आपके पास तो बेहतर है उसे गाड़ी की विंडशील्ड पर चिपका लें. 

यह भी पढ़ें: फ्लाइट से लेकर ट्रेन तक... बांग्लादेश जाने के लिए अभी क्या है सुविधा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्सप्रेसवे पर 120 kmph की रफ्तार पर भी नहीं कटेगा चालान, गडकरी का ऐलान
एक्सप्रेसवे पर 120 kmph की रफ्तार पर भी नहीं कटेगा चालान, गडकरी का ऐलान
सिर्फ 250 में खुलेगा पेंशन अकाउंट, PhonePe लाया तत्काल NPS, कैसे करेगा काम?
सिर्फ 250 में खुलेगा पेंशन अकाउंट, PhonePe लाया तत्काल NPS, कैसे करेगा काम?
सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी
सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स होने पर क्या खत्म हो जाते हैं सभी फायदे?
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स होने पर क्या खत्म हो जाते हैं सभी फायदे?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget