एक्सप्लोरर

फ्लाइट से लेकर ट्रेन तक... बांग्लादेश जाने के लिए अभी क्या है सुविधा?

Bangladesh Riots Flights Train Status: एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा भी भी बांग्लादेश के लिए फ्लाइट सर्विसेज चालू करने की तैयारी में हैं. तो वहीं रेल सेवाओं की बात की जाए तो फिलहाल यह कैंसिल हैं. 

Bangladesh Riots Flights Train Status: बांग्लादेश में हिंसा के बाद फिलहाल स्थिति स्थिर है. 5 अगस्त को तख्ता पलट के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना जान बचाते हुए भारत आ गईं थी. इसके बाद कल यानी 6 अगस्त को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पार्लियामेंट में बांग्लादेश की स्थिति को लेकर भारत का पक्ष रखा था. बांग्लादेश में बवाल को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बांग्लादेश जाने के लिए ट्रेन कैंसिल की थीं. तो उसके साथ ही भारत से बांग्लादेश उड़ान भरने वाली लगभग सभी फ्लाइट भी कैंसिल कर दी गई थीं. 

अगर अभी की स्थिति की बात की जाए तो फिलहाल कोई नई हिंसा की घटना सामने नहीं आई है. और इसी बीच भारतीय एयरलाइंस भी दोबारा से अपनी फ्लाइट सर्विसेज रिज्यूम करने की तैयारी में है. तो उसके साथ ही इंडिगो और विस्तारा भी भी बांग्लादेश के लिए फ्लाइट सर्विसेज चालू करेगी. वहीं अगर रेल सेवाओं की बात की जाए फिलहाल यह कैंसिल हैं. 

7 अगस्त से फ्लाइट्स शुरू

बांग्लादेश में बवाल की स्थिति के बाद भारत से बांग्लादेश के लिए जितनी भी फ्लाइट संचालित होती थी. उन सभी पर रोक लगा दी गई थी. हालांकि पीटीआई की जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया का एक विशेष विमान बांग्लादेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भेजा जा सकता है. वहीं अगर बात की जाए तो कल यानी मंगलवार की शाम भी एयर इंडिया की एक फ्लाइट बांग्लादेश गई थी. 

इस फ्लाइट में 199 यात्रियों समेत 6 बच्चे भारत आए थे. एयरलाइन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 4 से 7 अगस्त के बीच में जिन भी यात्रियों ने टिकट की थी. उन्हें रीशेड्यूल करने का मौका दिया जा रहा है. एयरलाइन द्वारा बताया गया है कि 5 अगस्त या उससे पहले जितने भी यात्रियों ने टिकट बुक किए हैं वह रीशेड्यूल कर सकते हैं. 

तो वहीं इंडिगो एयरलाइंस और विस्तारा एयरलाइंस भी बांग्लादेश के लिए अपनी फ्लाइट सेवाएं शुरू करने की योजना में है. बता दें इंडिगो दिल्ली, मुंबई और चेन्नई से ढाका के लिए एक फ्लाइट चलाती है. तो वहीं कोलकाता से दो फ्लाइट चलती है. बांग्लादेश में स्थिति बिगड़ने के बाद एयर इंडिया के साथ-साथ विस्तारा एयरलाइंस और इंडिगो एयरलाइंस ने भी अपनी उड़ाने रोक दी थीं. 

ट्रेन फिलहाल हैं कैंसिल

भारत और बांग्लादेश के बीच चार ट्रेनें चलाई जाती हैं. बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा के चलते जुलाई के महीने में ही इन ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया था. 6 अगस्त तक इन ट्रेनों को कैंसिल किया गया था. लेकिन पूर्व रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक साथ अगस्त को भी कोलकाता ढाका मैत्री एक्सप्रेस और ढाका कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस को रद्द किया गया है. ट्रेन सेवाएं कब चालू होगी इस बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है. 

यह भी पढ़ें: कितने में मिलता है बिजनेस क्लास का टिकट? ये मिलती हैं सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल कारों के मुकाबले क्यों महंगा है इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इंश्योरेंस? पॉलिसी लेते समय रहें सावधान
पेट्रोल-डीजल कारों के मुकाबले क्यों महंगा है इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इंश्योरेंस? पॉलिसी लेते समय रहें सावधान
कैंसर और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों पर बड़ा खुलासा,क्या आपका हेल्थ इंश्योरेंस दे रहा पूरा कवर?
कैंसर और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों पर बड़ा खुलासा, क्या आपका हेल्थ इंश्योरेंस दे रहा पूरा कवर?
Train Cancelled: रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं? 18 और 19 जुलाई को कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें पूरी लिस्ट
Train Cancelled: रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं? 18 और 19 जुलाई को कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें पूरी लिस्ट
Train News: आ गई IRCTC की नई वेबसाइट, बीटा वर्जन में रेल टिकट बुकिंग होगी सुपरफास्ट, क्या-क्या बड़े बदलाव हुए?
आ गई IRCTC की नई वेबसाइट, बीटा वर्जन में रेल टिकट बुकिंग होगी सुपरफास्ट, क्या-क्या बड़े बदलाव हुए?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget