एक्सप्लोरर

FASTag Annual Pass: सैटेलाइट टोल सिस्टम के साथ कैसे काम करेगा आपका सालाना पास? जान लीजिए हर सवाल का जवाब

FASTag Annual Pass: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया है कि अब प्राइवेट गाड़ियों के लिए सालाना पास जारी होगा, जिसमें 200 यात्राएं की जा सकती हैं.

FASTag Annual Pass: फास्टैग में बार-बार रीचार्ज करने की टेंशन अब खत्म होने जा रही है, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया है कि फास्टैग का सालाना पास जारी किया जाएगा, जिसकी कीमत 3 हजार रुपये होगी. इस पास से आप 200 यात्राएं कर सकते हैं. इसे लेकर फिलहाल लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं. जिनमें एक सवाल ये भी है कि सैटेलाइट टोल सिस्टम शुरू होने के बाद ये पास कैसे काम करेगा? आइए हम आपको हर सवाल का जवाब देते हैं. 

कैसे काम करेगा सालाना पास?
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है. यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा. उन्होंने साफ किया है कि ये पास कार, जीप और वैन जैसे प्राइवेट वाहनों के लिए है. इसके लिए जल्द र NHAI/MoRTH की वेबसाइट्स पर एक लिंक जारी होगा, जिससे लोग अपना पास ले सकते हैं. 

सैटेलाइट टोल सिस्टम के साथ भी करेगा काम?
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कई बार बता चुके हैं कि जल्द ही सैटेलाइट बेस्ड टोल सिस्टम लागू होने वाला है, ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि ऐसा होने के बाद फास्टैग का ये सालाना पास कैसे काम करेगा. दरअसल इसमें कुछ भी बदलाव नहीं होगा, सैटेलाइट से ये काउंट हो जाएगा कि आपने कितनी बार यात्रा की है, जिसके बाद ये नंबर आपके फास्टैग पास में जुड़ता रहेगा. जैसे ही आपकी 200 यात्रा पूरी होंगी, आपको इसके बाद इसे रिन्यू करवाना पड़ेगा या फिर आप रीचार्ज भी कर सकते हैं. 

कब लागू हो रहा है ये सिस्टम?
सैटेलाइट बेस्ड टोल सिस्टम कब से लागू हो रहा है, अब तक इसका ऐलान नहीं हुआ है. हालांकि इसे जल्द देशभर में लागू किया जा सकता है. इससे टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ कम होगी और लोगों को सफर करने में आसानी रहेगी. कैमरे आपकी नंबर प्लेट से जानकारी लेंगे और आपने जितना सफर किया है, उसके हिसाब से आपके अकाउंट या फास्टैग से पैसे काट लिए जाएंगे. 

टोल पास बनाने का फैसला भी इसीलिए लिया गया है, क्योंकि कई लोग रीचार्ज नहीं होने पर लंबा जाम लगा देते हैं, जिससे बाकी लोगों को परेशानी होती है. ऐसे में पास होने पर आप बिना किसी टेंशन के कहीं भी घूमने निकल सकते हैं. जल्द पास बनने का प्रोसेस भी शुरू होने जा रहा है. 

ये भी पढ़ें - फास्टैग में बार-बार रीचार्ज की झंझट खत्म, जानें कैसे मिलेगा सालाना पास और किन हाईवे पर होगा लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E Challan के नाम पर हो रही ठगी, एक लिंक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
E Challan के नाम पर हो रही ठगी, एक लिंक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
NPS Vatsalya: बच्चे के भविष्य के लिए 250 रुपए से शुरू करें निवेश, योजना के बारे में जानें
NPS Vatsalya: बच्चे के भविष्य के लिए 250 रुपए से शुरू करें निवेश, योजना के बारे में जानें
कोरोना से हुई बेटे की मौत, LIC ने नहीं दिया क्लेम, अब मां को कोर्ट से मिले इतने लाख
कोरोना से हुई बेटे की मौत, LIC ने नहीं दिया क्लेम, अब मां को कोर्ट से मिले इतने लाख
Video में सड़क पर रेल की चादर ओढ़े नजर आए लोग, जानें बेडशीट चुराने पर क्या मिलती है सजा
Video में सड़क पर रेल की चादर ओढ़े नजर आए लोग, जानें बेडशीट चुराने पर क्या मिलती है सजा

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget